राज्य पर राज्य खोने के बाद कांग्रेस लगातार कमजोर रही है। ऐसे समय में उत्तराखंड की एक 78 साल की बुजुर्ग महिला ने कांग्रेस को आगे बढ़ाने के लिए पहल की है। उन्होंने अपनी सारी संपत्ति कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के नाम पर कर दी है। 

देहरादून। लोग अपनी जीवन भर की कमाई बुढ़ापे के लिए सहेजकर रखते हैं, लेकिन उत्तराखंड (Uttarakhand) में इसके उलट मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने अपनी सारी संपत्ति कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के नाम पर कर दी है। 78 वर्षीय इन महिला का कहना है कि राहुल गांधी की जरूरत पूरे देश को है। इसलिए उन्होंने यह फैसला लिया है। 50 लाख रुपए की इस संपत्ति में 10 तोला सोना भी है।

कोर्ट में पेश किया वसीयतनामा
इन महिला का नाम है पुष्पा मुन्जियाल। 78 साल की पुष्पा ने अपनी सारी संपत्ति का मालिक राहुल गांधी को बना दिया है। उन्होंने इस संबंध में एक वसीयतनामा देहरादून कोर्ट में पेश किया। इसमें राहुल गांधी को उनकी सारी संपत्ति का मालिकाना हक दिए जाने का जिक्र है। बुजुर्ग पुष्पा का कहना है कि वह राहुल गांधी के विचारों से प्रभावित हैं। इसलिए अपनी संपत्ति उनके नाम कर रही हैं। उन्होंने कहा कि देश को राहुल गांधी की जरूरत हैै और इसमें मेरा यह छोटा सा योगदान है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

सिर्फ दो राज्यों तक सिमट गई है कांग्रेस 
65 साल तक देश पर शासन करने वाली कांग्रेस आज अपने अस्तित्व की बाट जोह रही है। पार्टी के जो नेता कभी इसके संकटमोचक थे, वही आज पार्टी के लिए संकट बने हुए हैं। पंजाब भी हाथ से फिसलने के बाद पार्टी सिर्फ दो राज्यों तक सिमट चुकी है। उसके पास आय का भी कोई जरिया नहीं है। ऐसे में महिला ने सामने आकर पार्टी की मदद करने के साथ ही लोगों को भी प्रेरित करने की पहल की है। 

पूर्व प्रदेश अध्यक्ष को सौंपा वसीयतनामा
देहरादून कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष लालचन्द शर्मा ने बताया कि पुष्पा मुन्जियाल नाम की बुजुर्ग ने राहुल गांधी के नाम अपनी संपत्ति का वसीयतनामा कराया है। उन्होंने इसे पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह के हवाले कर दिया है। शर्मा के मुताबिक महिला का कहना है कि राहुल गांधी के परिवार ने देश की आजादी से लेकर आज तक हमेशा आगे बढ़कर देश के लिए कुर्बानी दी है। इंदिरा गांधी और राजीव गांधी ने देश की एकता और अखंडता के लिए अपनी कुर्बानी दे दी। ऐसे में 50 लाख की संपत्ति राहुल गांधी के नाम करना कोई बड़ी बात नहीं है।

मंहगाई के विरोध में कांग्रेसियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, आगरा की सड़कों पर निकाला पैदल मार्च

उत्तराखंड में भी हारी कांग्रेस 
फरवरी-मार्च में हुए पांच राज्यों के चुनावों में कांग्रेस उत्तराखंड फतेह करने में भी नाकाम रही। यहां तक कि खुद को सीएम प्रोजेक्ट कर रहे हरीश रावत (Harish rawat) तक चुनाव हार गए। उत्तराखंड में कांग्रेस महज 19 सीटें जीत सकी है, जबकि 70 सीटों वाली इस विधानसभा में भाजपा ने 47 सीटों पर कब्जा जमाया है। 

यह भी पढ़ें Russia Ukraine War: यूक्रेन में नरसंहार की तस्वीरों ने दुनिया को हिला दिया, बुचा और कीव में बिछी नजर आईं लाशें