दिल्ली से बेंगलुरु के लिए टेक ऑफ करते समय इंडिगो विमान के इंजन में लगी आग, सभी 184 पैसेंजर्स सेफ

Published : Oct 28, 2022, 11:17 PM ISTUpdated : Oct 29, 2022, 09:19 AM IST
दिल्ली से बेंगलुरु के लिए टेक ऑफ करते समय इंडिगो विमान के इंजन में लगी आग, सभी 184 पैसेंजर्स सेफ

सार

एक रिपोर्ट में कहा गया है कि दिल्ली से बेंगलुरु जाने वाली इंडिगो की उड़ान 6E-2131 ने अपना टेक ऑफ रोक दिया। इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर इमरजेंसी घोषित कर दिया गया था। बाद में यात्रियों को दूसरे विमान से बेंगलुरु भेजा गया।

Indigo flight engine catches fire: दिल्ली से बेंगलुरु के लिए उड़ान भर रहे इंडिगो विमान को शुक्रवार को टेकऑफ रद्द करना पड़ा। टेक ऑफ करते समय इंजन में आग लग गई थी। घटना दिल्ली हवाई अड्डे की है। एक पैसेंजर ने वीडियो ट्वीट किया है। एक रिपोर्ट में कहा गया है कि दिल्ली से बेंगलुरु इंडिगो की उड़ान 6E-2131 ने अपना टेक ऑफ रोक दिया। इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर इमरजेंसी घोषित कर दी गई थी।

प्रियंका कुमार नामक एक पैसेंजर ने ट्विटर पर घटना का एक वीडियो पोस्ट किया है। वीडियो क्लिप में एक इंजन से आग और चिंगारी निकलती दिखाई दे रही है। पैसेंजर ने लिखा है कि टेक ऑफ के दौरान इंजन में आग लग गई। स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन हम अभी भी विमान में हैं।

सभी पैसेंजर्स सुरक्षित, 184 लोग थे सवार
दिल्ली पुलिस ने बताया कि इंडिगो की फ्लाइट में 184 लोग सवार थे। सभी यात्री व क्रू मेंबर्स सुरक्षित हैं। एक पैसेजर ने बतायाकि पांच से सात सेकेंड में फ्लाइट टेकऑफ करने वाला था कि अचानक उसके विंग्स में काफी चिंगारी निकलती दिखी। बड़े पैमाने पर आग देखते ही टेकऑफ तत्काल रोक दिया गया। इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पर इमरजेंसी घोषित कर दिया गया। पायलट ने तत्काल इंजन में किसी खराबी की बात कहते हुए टेक्निकल टीम को जानकारी दी।

फ्लाइट की व्यवस्था की गई
वीडियो डालने वाली प्रियंका कुमार ने बताया कि सारे पैसेंजर्स विमान में ही थे। स्थिति नियंत्रण में रही। फायर टेंडर्स आ गए थे। विमान को पार्किंग में लाया गया। इसके बाद सभी पैसेंजर्स को सुरक्षित उतारा गया और उनके लिए एक दूसरे फ्लाइट की व्यवस्था की गई। उन्होंने बताया कि शुरुआत में घबराहट हुई, लेकिन चालक दल ने सहज महसूस कराया, हमें पानी पिलाया। आसपास बहुत सारे बुजुर्ग और बच्चे थे, हर कोई सुरक्षित है, कोई झटका नहीं था।

उड्डयन मंत्रालय ने डीजीसीए को दिया जांच के आदेश
नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने डीजीसीए के अधिकारियों को घटना की जांच शुरू करने का आदेश दिया है। जिस विमान के इंजन में आग लगी वह शुक्रवार रात 9:30 बजे उड़ान भरने वाला था। घटना से यात्रियों को बेंगलुरु के लिए उड़ान भरने में 2 घंटा 46 मिनट की देर हुई। उन्हें लेकर दूसरे विमान ने रात 12:16 बजे बेंगलुरु के लिए टेकऑफ किया।

यह भी पढ़ें:

आजम खान की विधानसभा सदस्यता रद्द, जानिए कब होगा रामपुर में चुनाव

इमरान खान ने शुरू किया आजादी मार्च: कार्यकर्ताओं से लाठी-डंडे, फेस मॉस्क, मार्बल्स लाने की अपील

फौलादी दस्तक: हजीरा में स्टील प्लांट के भूमिपूजन पर बोले पीएम मोदी- विकसित भारत की दिशा में बड़ा कदम

अभिनेत्री खुशबू सुंदरम पर द्रमुक नेता का ऐसा कमेंट...कनिमोझी की माफी के बाद भी नहीं थमा बवाल

 

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

राज्यसभा: 'खुलेआम बेचा जा रहा जहर', आप सांसद राघव चढ्ढा ने उठाया खतरनाक मुद्दा
झगड़ा, बदला या कुछ और? दिल्ली में 3 डिलीवरी एजेंटों ने कैसे और क्यों किया बिजिनेसमैन का मर्डर?