सीबीआई ने SC से चिदंबरम को तिहाड़ भेजने की मांग की, 5 सितंबर तक हिरासत में रहेंगे

Published : Sep 03, 2019, 03:03 PM IST
सीबीआई ने SC से चिदंबरम को तिहाड़ भेजने की मांग की, 5 सितंबर तक हिरासत में रहेंगे

सार

आईएनएक्स मीडिया मामले में पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम 5 सितंबर तक सीबीआई की हिरासत में रहेंगे। सुप्रीम कोर्ट ईडी की याचिका पर 5 सितंबर को फैसला सुनाएगी। इससे पहले सीबीआई ने कोर्ट को बताया कि एजेंसी अब चिदंबरम की हिरासत नहीं चाहती। 

नई दिल्ली. आईएनएक्स मीडिया मामले में पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम 5 सितंबर तक सीबीआई की हिरासत में रहेंगे। सुप्रीम कोर्ट ईडी की याचिका पर 5 सितंबर को फैसला सुनाएगी। इससे पहले सीबीआई ने कोर्ट को बताया कि एजेंसी अब चिदंबरम की हिरासत नहीं चाहती। अब उन्हें न्यायिक हिरासत में तिहाड़ जेल भेज देना चाहिए। 

इससे पहले आईएनएक्स मीडिया केस में विशेष अदालत ने सोमवार को पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम और उनके बेटे की अंतरिम जमानत याचिका पर फैसला सुरक्षित रख लिया था। कोर्ट इस मामले में 5 सितंबर को फैसला सुनाएगी। 

21 अगस्त को गिरफ्तार हुए थे चिदंबरम 
21 अगस्त को सीबीआई ने चिदंबरम को उनके घर से गिरफ्तार किया था। चिदंबरम की ओर से सुप्रीम कोर्ट में गिरफ्तारी, सीबीआई की हिरासत और ईडी मामले को लेकर याचिका दायर की गई है।

क्या है मामला?
दरअसल, यूपीए 1 में चिदंबरम वित्तमंत्री थी। इस दौरान एफआईपीबी ने दो एंटरप्राइस को मंजूरी दी। INX मीडिया मामले में सीबीआई ने 15 मई 2017 को एफआईआर दर्ज की। इसमें आरोप लगाया गया  कि वित्तमंत्री रहते चिदंबरम के कार्यकाल के समय साल 2007 में 305 करोड़ रुपये की विदेशी धनराशी प्राप्त करने में एफआईपीबी मंजूरी में अनियमितताएं हुईं। ईडी ने पिछले साल उनपर मनी लॉन्ड्रिंग का मामला दर्ज किया। 

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

Telecom Rules 2026: ₹10,000 आवेदन फीस, नई तकनीक की टेस्टिंग कैसे होगी? जानें स्टार्टअप्स के नियम
Sonia Gandhi Instagram: 7 तस्वीरों में देखें सोनिया गांधी की पहली इंस्टाग्राम पोस्ट, संस्मरण की झलक से प्रियंका संग जश्न तक