Exclusive: S. Somanath ने कहा- चंद्रयान 3 ने बदल दी लोगों की सोच, बताया ISRO के अंदर कैसे काम करती है टीम

Exclusive: S. Somanath ने कहा- चंद्रयान 3 ने बदल दी लोगों की सोच, बताया ISRO के अंदर कैसे काम करती है टीम

Published : Feb 05, 2024, 04:45 PM IST

इसरो चीफ एस सोमनाथ एशियानेट सुवर्णा न्यूज के ऑफिस बेंगलुरु पहुंचे। यहां उनके द्वारा बताया गया कि भारत में कम से कम 5 ऐसी कंपनियां शुरू हो गई हैं जो सैटेलाइट बनाने को लेकर तैयार हैं।

ISRO चीफ सोमनाथ बेंगलुरु में एशियानेट सुवर्णा न्यूज के ऑफिस पहुंचे। यहां उन्होंने तमाम विषयों को लेकर चर्चा की। इसरो चीफ ने बताया कि बीते दिनों गगनयान, चंद्रयान-3 और आदित्य एल वन जैसी 3 सफलताओं के मिलने के बाद आज के समय में लोगों का रुझान साइंस और टेक्निकल एजुकेशन की ओर बढ़ा है। इसी के साथ अंतरिक्ष के बारे में लोगों की जागरुकता भी बढ़ी है। लोग आज के समय में अंतरिक्ष में मिली सफतलाओं और गतिविधियों के बारे में जानना चाहते हैं। निजी कंपनियों को अंतरिक्ष के क्षेत्र में काम करने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। भारत में आज के समय में कम से कम 5 ऐसी कंपनियां शुरू हो गई हैं जो सैटेलाइट बनाने को तैयार हैं। टाटा ने भी बेंगलुरु में अपना सैटेलाइट मैन्युफैक्चरिंग हब बनाने के लिए भारी निवेश किया है। 

'विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने जा रहा भारत'
इसरो चीफ की ओर से बताया गया कि किसी भी संस्थान या संगठन के लिए सबसे जरूरी चीज है कि वहां ऐसा माहौल बनाया जाए जहां लोग खुलकर चर्चा करें और अपने विचारों को रखे। सभी को सवाल पूछने और अलग दृष्टिकोण पर अपनी राय रखने की पूरी छूट होनी चाहिए। इसी के साथ संगठन की ओर से किए जा रहे तमाम प्रयासों के बावजूद यदि कभी-कभी सफलता न मिले तो उस पर मायूस नहीं होना चाहिए। अपने आगामी लक्ष्यों पर चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि हमारे लोगों के सॉफ्टवेयर और एल्गोरिदम को बेहतर बनाना प्रमुख लक्ष्यों में से एक है। इसी के साथ उन्होंने यह भी कहा कि भारत वर्ल्ड की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने जा रहा है। 

03:36Ketan Murder Case: Siya और Chetan से Police पूछेगी कौन से 7 बड़े सवाल? सामने आ जाएगा पूरा सच!
03:05क्या Amit Shah करेंगे Abhishek और Mamata Banerjee की मदद? कितना असर दिखाएगा TMC का मेल
03:03TMC के पार्टी ऑफिस के खुलने पर मचा हड़कंप, जॉब कार्ड देख हक्के-बक्के रह गए लोग
07:03Cockroach Janta Party से टेंशन में BJP की सहयोगी TDP, युवाओं के गुस्से पर दे डाला बयान! CJP
03:03'अरे आप है कौन...' Humayun Kabir के बयान से क्यों भड़क गई Priyanka Tibrewal
04:08Kolkata में Park Street में हंगामे वाली जगह पहुंचे CM Suvendu Adhikari, दे दिया दो टूक अल्टीमेटम
03:18'अब बदल गया पूरा माहौल...' कोलकाता में Abhishek Banerjee के घर के बाहर क्या बोले लोग?
14:08West Bengal Election : भवानीपुर में चुनाव के बीच भयानक बवाल, शुभेंदु अधिकारी बोले- पीटो...
09:18SCO रक्षा मंत्रियों के सामने Rajnath Singh ने बताया भारत का एजेंडा, अमेरिका को लिया आड़े हाथों...
03:14Jyotiraditya Scindia : 'पॉकेट में प्याज' सिंधिया ने बताया प्रचंड गर्मी से बचने का गजब फॉर्मूला!