111 करोड़ रुपए की संपत्ति के मालिक थे जेटली, मर्सिडीज और डायमंड्स का भी था शौक

Published : Aug 24, 2019, 07:35 PM ISTUpdated : Aug 24, 2019, 07:36 PM IST
111 करोड़ रुपए की संपत्ति के मालिक थे जेटली, मर्सिडीज और डायमंड्स का भी था शौक

सार

बीजेपी के कद्दावर नेता और पूर्व वित्तमंत्री अरुण जेटली का शनिवार दोपहर 12 बजकर 7 मिनट पर निधन हो गया है।  पिछले कुछ दिनों से वो एम्स में भर्ती थे। वे अपने पीछे दो पत्नी और दो बच्चों को छोड़ गए हैं। जेटली राजनेता के अलावा देश के चर्चित वकीलों में से थे। उन्होंने अपने पूरे जीवन में खूब दौलत, शोहरत और इज्जत कमाई।

नई दिल्ली. बीजेपी के कद्दावर नेता और पूर्व वित्तमंत्री अरुण जेटली का शनिवार दोपहर 12 बजकर 7 मिनट पर निधन हो गया है।  पिछले कुछ दिनों से वो एम्स में भर्ती थे। वे अपने पीछे दो पत्नी और दो बच्चों को छोड़ गए हैं। जेटली राजनेता के अलावा देश के चर्चित वकीलों में से थे। उन्होंने अपने पूरे जीवन में खूब दौलत, शोहरत और इज्जत कमाई। उनकी बेटी का सोनाली और बेटे का नाम रोहन है, यह दोनों भी वकील हैं। अरुण जेटली 111 करोड़ की संपत्ति छोड़ गए हैं। 


साल 2018 में दी थी जानकारी

साल में 2018 में राज्यसभा में जमा किये एफीडेबिट में उन्होंने जानकारी दी थी। उनके पास कुल प्रॉपर्टी 1,11,66,20,881 है। उसके मुताबिक, दिल्ली से सटे फरीदाबाद में 90 लाख की कीमत का उनके नाम एक प्लॉट है। दिल्ली के नेहरू प्लेस मार्केट 10 लाख 40 हजार का उन्होंने एक प्लॉट लिया था। उनके पास हरियाणा के गुरूग्राम में भी एक फ्लैट, इसकी कीमत 6 करोड़ रुपए है। नजफगड़ में 2 करोड़ 87 लाख 52 हजार रुपए का एक मकान भी है। 

गाड़ियों का था शौक
जेटली को महंगी गाड़ियों का भी शौक था। उनके पास तीन महंगी गाड़ियां थी। इनकी कीमत करोड़ो रुपए थी। उन्होंने 2011 में 23 लाख की एक फॉर्च्यूनर, 71 लाख की मर्सडीज और 2017 में 72 लाख की एक मर्सडीज खरीदी थी। 

3 किलो से ज्यादा सोना
अरुण के परिवार के पास 3 किलो से ज्यादा का सोना है। जिसकी मार्केट वैल्यू 82 लाख रुपए के आसपास है। करीबन 15 किलो की चांदी भी है। इसकी कीमत 6 लाख रुपए है। उनके पास करीबन 45 लाख के मूल्यवान हीरे भी हैं। 

बैंकों में करोड़ो रुपए जमा
जेटली के पास 10 लाख कैश थे। उनके बैंक अकाउंट में करीबन 1 करोड़ 58 लाख 68 हजार 658 रुपए जमा हैं। उनके कई कंपनियों में 17 करोड़ रुपए के शेयर भी हैं। पीपीएफ में उनके नाम 33 लाख रुपये से ज्यादा रुपए जमा हैं। उनके परिवार करीबन 8 करोड़ 65 लाख रुपए का कर्ज भी बकाया है। 


 

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

बाइक पर पत्नी ने 27 सेकेंड में पति को जड़े 14 थप्पड़, देखें Viral Video
Viral Road Rage Video: HR नंबर प्लेट Thar के कारनामें ने इंटरनेट पर मचाई खलबली