जम्मू-कश्मीर: खाई में गिरी बस, 36 यात्रियों की मौत, पीएम मोदी ने जताया दुख, कहा- मृतकों के परिजनों को मिलेंगे 2 लाख

Published : Nov 15, 2023, 01:57 PM ISTUpdated : Nov 15, 2023, 03:36 PM IST
jammu and kashmir bus accident

सार

जम्मू-कश्मीर के डोडा में भीषण सड़क हादसा हुआ है। असार क्षेत्र में एक बस खाई में गिर गई, जिसके चलते 36 यात्रियों की मौत हुई है। 19 यात्री घायल हुए हैं।

जम्मू। जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले के अस्सार इलाके में बुधवार को भीषण सड़क हादसा हुआ। यहां एक बस गहरी खाई में गिर गई, जिससे 36 लोगों की मौत हुई और 19 यात्री घायल हो गए। छह घायलों की स्थिति गंभीर है। पीएम मोदी ने हादसे पर दुख जताया है और मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपए मदद देने की घोषणा की है।

हादसे का शिकार हुई बस (रजिस्ट्रेशन नंबर JK02CN-6555) में करीब 60 यात्रियों के सवार होने की जानकारी मिली है। बस बटोटे-किश्तवाड़ नेशनल हाईवे पर त्रुंगल-अस्सार के पास सड़क से फिसल गई और 300 फीट नीचे खाई में गिर गई। हादसे की जानकारी मिलने पर स्थानीय पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। इसके बाद राहत और बचाव अभियान शुरू किया गया। आसपास के लोगों ने भी बचाव अभियान में मदद की। जम्मू-कश्मीर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार हादसा लगभग 11:50 बजे हुआ। बस किश्तवाड़ से जम्मू जा रही थी।

उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने जताया दुख
पहले पांच फिर 25 शवों के खाई से निकाले जाने की जानकारी सामने आई। घायलों को जिला अस्पताल किश्तवाड़ और जीएमसी डोडा में भर्ती कराया गया। जम्मू और कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने पीड़ित परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है। मनोज सिन्हा ने कहा, "डोडा के अस्सार में एक दुखद बस हादसे में लोगों की मौत से बेहद दुखी हूं। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदनाएं। घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं। प्रभावित लोगों को आवश्यक सहायता प्रदान करने के लिए मंडलायुक्त और जिला प्रशासन को निर्देश दिया है।" डोडा जिले में एक सप्ताह में यह दूसरी सड़क दुर्घटना है।

 

 

यह भी पढ़ें- उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में भीषण सड़क हादसा, 6 दोस्तों की एक साथ दर्दनाक मौत

पीएम मोदी ने जताया दुख

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बस हादसे पर दुख जताया है। उनके आधिकारिक एक्स हैंडल @PMOIndia द्वारा इस पोस्ट किया गया, "जम्मू-कश्मीर के डोडा में दुखद बस दुर्घटना हुई है। उन परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है। मैं प्रार्थना करता हूं कि घायल जल्द से जल्द ठीक हो जाएं। प्रत्येक मृतक के परिजनों को PMNRF से 2 लाख रुपए दिए जाएंगे। घायलों को 50 हजार रुपए की मदद मिलेगी।"

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड: सुरंग में फंसे 40 लोगों को अभी भी बचाए जाने का इंतजार, भूस्खलन से बचाव अभियान प्रभावित

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

झगड़ा, बदला या कुछ और? दिल्ली में 3 डिलीवरी एजेंटों ने कैसे और क्यों किया बिजिनेसमैन का मर्डर?
Earthquake Today: भारत-म्यांमार सीमा के पास तगड़ा भूकंप, कोलकाता तक महसूस हुए झटके