उत्तरप्रदेश के मुजफ्फरनगर में मंगलवार सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया है। इस हादसे में एक साथ छह दोस्तों की मौत हो गई है।   

दिल्ली. दिल्ली देहरादून हाईवे पर मंगलवार सुबह एक ट्रक में तेज रफ्तार जा रही एक कार पीछे से जा घुसी। इस हादसे में कार में सवार छह लोगों की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पीएम के लिए भेजा गया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

हरिद्वार जा रहे थे दोस्त

जानकारी के अनुसार यूपी के शाहदरा के रहने वाले छह दोस्त कार में सवार होकर हरिद्वार जा रहे थे। इसी दौरान एक 22 चक्का ट्रक भी हाईवे से निकल रहा था। चूंकि कार की स्पीड बहुत तेज थी। इस कारण कार अनियंत्रित होकर पीछे से ट्रक में जा घुसी। इससे कार में सवार सभी दोस्तों की मौत हो गई। दुर्घटना में शिवम त्यागी, पार्श शर्मा, कुनाल शर्मा, धीरज, विशाल और उनके एक दोस्त की मौत हुई है। मृतकों के शव कार में फंसे होने के कारण काफी मश्क्कत के बाद बाहर निकाले जा सकें।

कार में सवार सभी युवकों की मौत

घटना उत्तरप्रदेश में दिल्ली देहरादून मुजफ्फरनगर छपार क्षेत्र में स्थित रामपुर चौराहे के समीप की है। दिल्ली के शाहदरा निवासी सभी 6 दोस्त दिल्ली से हरिद्वार जा रहे थे। तभी मंगलवार सुबह करीब 4.30 बजे बजे तेज रफ्तार में जा रही कार हाईवे पर जा रहे एक ट्रक में पीछे से जा टकराई। जिससे मौके पर ही कार में सवार सभी युवकों की मौत हो गई। जिन्हें क्रेन की सहायता से कार को काटकर निकाला गया।