जम्मू-कश्मीर : पाकिस्तान ने फिर किया राजौरी और पुंछ में सीजफायर उल्लंघन, भारतीय सेना ने दिया मुंहतोड़ जवाब

Published : Oct 11, 2020, 07:56 PM ISTUpdated : Oct 24, 2020, 08:00 PM IST
जम्मू-कश्मीर : पाकिस्तान ने फिर किया राजौरी और पुंछ में सीजफायर उल्लंघन, भारतीय सेना ने दिया मुंहतोड़ जवाब

सार

पाकिस्तान ने रविवार को फिर केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा (LOC) के पास सीजफायर उल्लंघन किया है। पाकिस्तान ने ये उल्लंघन शाम साढ़े छह बजे के करीब राजौरी जिले के सुंदरबनी सेक्टर और पुंछ के खारी कारमारा में किया है। सूत्रों के मुताबिक भारतीय सेना पाकिस्तान की इस नापाक हरकत का मुंहतोड़ जवाब दे रही है।

श्रीनगर. पाकिस्तान ने रविवार को फिर केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा (LOC) के पास सीजफायर उल्लंघन किया है। पाकिस्तान ने ये उल्लंघन शाम साढ़े छह बजे के करीब राजौरी जिले के सुंदरबनी सेक्टर और पुंछ के खारी कारमारा में किया है। पाकिस्तान ने छोटे हथियारों और आर्टिलरी बंदूकों से ये उल्लंघन किया है। सूत्रों के मुताबिक भारतीय सेना पाकिस्तान की इस नापाक हरकत का मुंहतोड़ जवाब दे रही है।

पाकिस्तान लगातार सीमा पार से भारत में आतंकियों को भेजने की कोशिश करता रहता है। इस साल की शुरुआत के बाद से पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर में एलओसी पर संघर्ष विराम का दैनिक आधार पर उल्लंघन किया है, उसने एक ही दिन में एक से ज्यादा बार इन सेक्टरों में उल्लंघन किया है। इसीलिए हाल के दिनों में राज्य में आतंकियों से मुठभेड़ की कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं।  जम्मू-कश्मीर के कई जिलों में सुरक्षाबलों ने आतंकियों के खात्मे के लिए पिछले कुछ समय से धरपकड़ अभियान चला रखा है। 

बीते गुरूवार को तीन जवान हुए थे शहीद

इससे पहले पाकिस्तान ने बीते रविवार और गुरूवार को भी सीजफायर उल्लंघन किया था। गुरूवार को हुए उल्लंघन में हुई पाकिस्तानी गोलीबारी से भारतीय सेना के तीन जवान शहीद हो गए थे। सीजफायर उल्लंघन की ये घटनाएं जम्मू डिविजन के पुंछ और उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में हुई थी।  पाकिस्तानी सेना इन क्षेत्रों के रिहाइशी इलाकों में भी गोले बरसाए थे।

लांस नायक करनैल सिंह ने दी थी शहादत

इस बात की जानकारी खुद जम्मू के डिफेंस पीआरओ ने दी थी। बता दें, पाकिस्तान की ओर से ऐसी घटिया हरकत कई बार हो चुकी है। पाकिस्तान की ओर से हुई गोलाबारी के बीच जवाबी कार्रवाई में एक भारतीय सैनिक लांस नायक करनैल सिंह शहीद हो गए थे जबकि राज्य के नौगाम सेक्टर में भी दो जवान शहीद हुए थे।

2750 से ज्यादा बार कर चुका है पाकिस्तान उल्लंघन

पाकिस्तानी सीजफायर उल्लंघन की वजह से हमारे देश के हजारों जवानों ने अपनी जिंदगी दांव पर लगा दी। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो आधिकारिक आंकड़ों के आधार पर बताया जाता है कि पाकिस्तान की ओर से इस साल की शुरूआत से पाकिस्तान द्वारा एलओसी पर किए गए करीब 2755 से अधिक संघर्ष विराम उल्लंघनों में अब तक  25 से ज्यादा स्थानीय नागरिक मारे गए हैं और करीब 100 से ज्यादा घायल हो चुके हैं हैं।

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

असम में इतिहास रचा गया: नेशनल हाईवे पर उतरा PM मोदी का विमान, जानिए क्या है ELF और इसके लाभ?
Shocking Medical Study: क्लिनिकली डेड इंसान भी देख सुन सकते हैं? नए रिसर्च में चौंकाने वाला दावा