झारखंड में 5 चरणों में विधानसभा चुनाव, 30 नवंबर से 20 दिसंबर के बीच मतदान, 23 दिसंबर को आएंगे नतीजे

81 विधानसभा सीटों वाले झारखंड में साल 2014 के चुनाव में 66.6% वोट पड़े, जिसमें भाजपा को सबसे ज्यादा 37 सीटें मिलीं। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) को 19, झारखंड विकास मोर्चा (जेवीएम) को 8, कांग्रेस को 6, ऑल झारखंड स्टूडेंट यूनियन (AJSU)(आजसू) को 5 और अन्य को 6 सीटें मिली थीं।  

Asianet News Hindi | Published : Nov 1, 2019 8:44 AM IST / Updated: Nov 01 2019, 07:43 PM IST

नई दिल्ली. झारखंड में 5 चरणों में विधानसभा चुनाव होगा। मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने कहा कि 30 नवंबर, 7 दिसंबर, 12 दिसंबर, 16 दिसंबर और 20 दिसंबर को कुल 81 सीटों पर मतदान होगा।नतीजे 23 दिसंबर को आएंगे। चुनाव आयोग ने कहा झारखंड के 19 जिले नक्सल प्रभावित हैं। विधानसभा की बात करें तो 67 सीटें नक्सल प्रभावित हैं। इन इलाकों में सुरक्षा के खास इंतजाम किए जाएंगे। तारीखों की घोषणा के बाद झारखंड भाजपा प्रभारी ओम माथुर ने कहा, राज्य इकाई पिछले एक साल से चुनाव की तैयारी कर रही है। मैंने बूथ स्तर की सभी गतिविधियों और तैयारियों का विश्लेषण किया है। हम निश्चित रूप से 65 प्लस लक्ष्य को पार करेंगे।

ऐसे होंगे पांच चरणों में चुनाव

चरणसीटनोटिफिकेशननामांकन आखिरी तारीख नाम वापसी तारीख  मतदान
1136 नवंबर13 नवंबर16 नवंबर30 नवंबर
22011 नवंबर18 नवंबर21 नवंबर7 दिसंबर
31716 नवंबर25 नवंबर28 नवंबर12 दिसंबर
41522 नवंबर29 नवंबर2 दिसंबर16 दिसंबर
51626 नवंबर3 दिसंबर6 दिसंबर 20 दिसंबर
नतीजे23 दिसंबर

 

2014 में 66.6% वोट पड़े थे

वर्तमान में झारखंड में भाजपा की सरकार है और झारखंड मुक्ति मोर्चा मुख्य विपक्षी पार्टी है। 81 विधानसभा सीटों वाले झारखंड में साल 2014 के चुनाव में 66.6% वोट पड़े, जिसमें भाजपा को सबसे ज्यादा 37 सीटें मिलीं। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) को 19, झारखंड विकास मोर्चा (जेवीएम) को 8, कांग्रेस को 6, ऑल झारखंड स्टूडेंट यूनियन (AJSU)(आजसू) को 5 और अन्य को 6 सीटें मिली थीं। 15 नवंबर 2000 को बिहार से अलग होकर झारखंड राज्य का गठन हुआ था। राज्य में 24 जिले हैं।


 
2014 में भाजपा को मिले थे 31.4% वोट
झारखंड में साल 2014 विधानसभा चुनाव में भाजपा को 31.8% वोट मिले। इसके बाद हेमंत सोरेन के नेतृत्‍व वाली झारखंड मुक्ति मोर्चा को 20.8%(19), बाबूलाल मरांडी की पार्टी जेवीएम-पी को 10.2%(8) वोट मिले। सुदेश कुमार महतो को ऑल झारखंड स्टूडेंट यूनियन (AJSU)(आजसू) को 3.7 %(5) वोट मिले।

अलायंस की बात करें तो झारखंड में एनडीए के पास 42 (35.5%) विधायक हैं। एनडीए में भाजपा और ऑल झारखंड स्टूडेंट यूनियन (आजसू) है। यूपीए में कांग्रेस, राष्ट्रीय जनता दल और जनता दल (यू) है। झारखंड मुक्ति मोर्चा के पास 19 (20.8%) सीट है। 

रघुवर दास ने 28 दिसंबर 2014 को ली थी शपथ
भाजपा को मिली जीत के बाद रघुवर दास ने  28 दिसंबर, 2014 को मुख्‍यमंत्री पद की शपथ ली थी। झारखंड विधानसभा का कार्यकाल 5 जनवरी 2020 को समाप्त हो रहा है। वहीं दिल्ली विधानसभा का कार्यकाल 22 फरवरी को खत्म होगा। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि झारखंड के साथ दिल्ली विधानसभा चुनाव का भी ऐलान हो सकता है। 

भाजपा ने बनाया है 65 प्लस का टारगेट
मुख्यमंत्री रघुवर दास के नेतृत्व में भाजपा ने विधानसभा चुनाव में मिशन 65 प्लस का टारगेट रखा है। इस बार भाजपा ने ऑल झारखंड स्टूडेंट यूनियन (AJSU)(आजसू) के साथ मिलकर चुनाव लड़ने का फैसला किया है। मुख्यमंत्री रघुवर दास जन आशीर्वाद यात्रा के जरिए भाजपा की सरकार बनाने की कोशिश में हैं। 

Share this article
click me!