शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने आए राहुल गांधी के समर्थन में, कहा-नेता प्रतिपक्ष ने हिंदू धर्म को हिंसक नहीं बताया...

Published : Jul 08, 2024, 08:01 PM ISTUpdated : Jul 09, 2024, 02:30 AM IST
Swami Avimukteshwarananda

सार

शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा कि हमने राहुल गांधी के पूरे भाषण को ध्यान से सुना। उन्होंने स्पष्ट रूप से इस बात पर जोर दिया कि हिंदू धर्म हिंसा को खारिज करता है।

नई दिल्ली: 18वीं लोकसभा के पहले सत्र में नेता प्रतिपक्ष के रूप में स्पीच देने वाले राहुल गांधी के भाषण पर सत्ताधारी बीजेपी और एनडीए काफी मुखर है। बीजेपी के आलोचनाओं के बीच ज्योतिर मठ के 46वें शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद, राहुल गांधी के समर्थन में आ गए हैं। शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा कि हमने राहुल गांधी के पूरे भाषण को ध्यान से सुना। उन्होंने स्पष्ट रूप से इस बात पर जोर दिया कि हिंदू धर्म हिंसा को खारिज करता है। लेकिन सोशल मीडिया पर उनकी स्पीच को तोड़-मरोड़ कर पेश किया जा रहा है। शंकराचार्य ने राहुल गांधी के भाषण को तोड़-मरोड़ कर पेश करने पर आलोचना की है।

क्या कहा शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने राहुल गांधी की स्पीच पर?

लोकसभा में राहुल गांधी के स्पीच पर शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा कि हमने राहुल गांधी के पूरे भाषण को ध्यान से सुना। उन्होंने स्पष्ट रूप से इस बात पर जोर दिया कि हिंदू धर्म हिंसा को खारिज करता है। सोशल मीडिया पर राहुल गांधी के वीडियो को तोड़-मरोड़ कर शेयर किया जा रहा है। तथ्यों को तोड़-मरोड़ कर पेश करने वालों के खिलाफ जवाबदेही तय होनी चाहिए। राहुल गांधी के बयान के केवल अंश प्रस्तुत करना भ्रामक और अनैतिक है। उन्होंने कहा कि इसके लिए जिम्मेदार लोगों को दंडित किया जाना चाहिए।

प्रियंका गांधी ने भी की राहुल के स्पीच को तोड़-मरोड़ कर शेयर किए जाने की आलोचना

कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने भी राहुल गांधी के बयान पर कहा कि राहुल कभी भी हिंदुओं के खिलाफ नहीं बोल सकते। उनकी टिप्पणी भाजपा और उसके नेताओं पर लक्षित थी।

क्या कहा था राहुल गांधी ने?

लोकसभा के पहले सत्र में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव के चर्चा के दौरान राहुल गांधी ने कहा था कि हिंदू धर्म में साफ लिखा है, सत्य के साथ खड़ा होना चाहिए। सत्य से पीछे नहीं हटना चाहिए। सत्य से नहीं डरना चाहिए। अहिंसा हमारा प्रतीक है। हिन्दुस्तान के इतिहास में तीन आधारभूत विचार हैं। मोदी जी ने अपने भाषण में एक दिन कहा कि हिन्दुस्तान ने किसी पर आक्रमण नहीं किया। उसका कारण है। क्योंकि ये देश अहिंसा का देश है। ये देश डर का देश नहीं है। हमारे सारे महापुरुषों ने अहिंसा की बात की। डर मिटाने की बात की। डरो मत, डराओ मत। दूसरी तरफ शिवजी कहते हैं डरो मत, डराओ मत, अभय मुद्रा दिखाते हैं। अहिंसा की बात करते हैं। त्रिशूल को जमीन में गाड़ देते हैं। राहुल गांधी ने बीजेपी और आरएसएस वाली हिंदुत्व विचारधारा को कोसते हुए कहा कि जो लोग खुद को हिंदू कहते हैं, वे 24 घंटे हिंसा...नफरत...असत्य बोलते हैं।

यह भी पढ़ें:

राहुल गांधी के फोटो वाला डोरमैट महाराष्ट्र के मंदिर में किया जा रहा इस्तेमाल? सोशल मीडिया पर शेयर किए जा रहे वीडियो का जानिए सच

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

Rahul Gandhi को बोलने से रोका तो मचा बवाल, ये 8 सांसद पूरे सत्र के लिए सस्पेंड
Meta को सुप्रीम कोर्ट ने लगाई तगड़ी फटकार, कहा- नियम मानो वरना भारत छोड़ो