
बेंगलुरु। रेणुका स्वामी हत्याकांड में एक के बाद एक कई चौंकाने वाली जानकारियां सामने आ रहीं हैं। 33 साल के रेणुका स्वामी की हत्या का आरोप प्रसिद्ध कन्नड़ एक्टर दर्शन थुगुदीपा और उसके साथियों पर लगा है। आरोप है कि दर्शन थुगुदीपा, उसकी सह-कलाकार पवित्रा गौड़ा और उनके प्रशंसकों ने रेणुका स्वामी को प्रताड़ित किया और उसकी हत्या कर दी।
मामले की जांच कर रहे पुलिस अधिकारियों के अनुसार रेणुका स्वामी को लाठी से पीटा गया। इसके बाद उसे बांधकर बिजली के झटके दिए गए। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कहा गया है कि मौत "कई कुंद चोटों के कारण शॉक हेमरेज" से हुई है। कुंद चोट लाठी या इसी तरह के अन्य हथियार से पीटने के चलते चलता है।
पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के अनुसार पीड़ित के अंडकोष फट गए थे। इसका मतलब है कि उसके प्राइवेट पार्ट्स पर भी लाठी से मारा गया था। पुलिस को शक है कि दर्शन और उसके साथियों ने पीड़ित के प्राइवेट पार्ट्स पर इतने लाठी मारे कि उसके अंडकोष फट गए। पीड़ित का एक कान गायब था। 9 जून को उसका शव बेंगलुरु के एक नाले में मिला था। कुत्तों ने आधा चेहरा खा लिया था।
8 जून को क्या हुआ था?
इस हत्याकांड के अन्य संदिग्धों ने पुलिस को बताया है कि रेणुका स्वामी ने दर्शन की प्रेमिका पवित्रा गौड़ा के बारे में सोशल मीडिया पर अनुचित बातें की थी। इसके बाद दर्शन ने रेणुका स्वामी की हत्या की साजिश रची थी। पुलिस रिमांड कॉपी के अनुसार आरोपियों ने बताया है कि उन्होंने दर्शन के कहने पर 8 जून को रेणुका स्वामी को चित्रदुर्ग से अगवा किया था। उसे बेंगलुरु में एक शेड में ले जाया गया था। यहीं सभी ने रेणुका स्वामी को प्रताड़ित किया और मार डाला।
शेड में रेणुका स्वामी को लकड़ी के डंडों से पीटा गया। बांधकर बिजली के झटके दिए गए, जिससे उनकी मौत हो गई। इसके बाद शव को आधी रात को नाले में फेंक दिया गया।
यह भी पढ़ें- Explained: क्या है मेथनॉल, जिसने तमिलनाडु में ली 37 लोगों की जान, क्यों है इतना खतरनाक
पुलिस ने अब तक जमा किए ये सैंपल
पुलिस ने शेड के सिक्योरिटी रूम से खून के धब्बे के नमूने एकत्र किए हैं। इसी जगह रेणुका स्वामी को प्रताड़ित किया गया था। उनकी हत्या की गई थी। रेणुका स्वामी के बालों और उसके कपड़ों को पुलिस ने जमा किया है। इसके साथ ही हत्या के दिन दर्शन और पवित्रा द्वारा पहने गए जूते भी जब्त किए गए हैं। पीड़ित को बिजली के झटके देने के लिए इस्तेमाल किया गया मेगर डिवाइस भी जब्त किया गया है।
यह भी पढ़ें- जम्मू कश्मीर में आतंकियों को पनाह देने वाला गिरफ्तार, भोजन पानी और सभी सुविधाएं कराता था मुहैया
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.