करौली-धौलपुर लोकसभा चुनाव रिजल्ट 2024, कांग्रेस के भजन लाल की जीत...हारी बीजेपी

Published : Jun 04, 2024, 05:23 AM ISTUpdated : Jun 04, 2024, 08:20 PM IST
Karauli dholpur Lok Sabha Election 2024 Live Update

सार

Karauli dholpur Lok Sabha Sabha Election 2024 : लोकसभा चुनाव 2024 के लिए कांग्रेस ने राजस्थान की करौली-धौलपुर (SC) सीट पर भजन लाल जाटव (Bhajan Lal Jatav) को उतारा, जबकि बीजेपी ने यहां से इंदु देवी जाटव (Indu Devi) को प्रत्याशी बनाया।

करौली-धौलपुर. Karauli dholpur Lok Sabha Sabha Election 2024 : कांग्रेस ने राजस्थान की करौली-धौलपुर लोकसभा सीट पर कांग्रेस को बड़ी जीत मिली है। कांग्रेस के प्रत्याशी भजन लाल जाटव (Bhajan Lal Jatav) ने बीजेपी की इंदु देवी जाटव (Indu Devi) को हराया।

बीजेपी की इंदु देवी जाटव इतने वोट से हारीं करौली-धौलपुर लोकसभा सीट

करौली-धौलपुर लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी की इंदु देवी जाटव 98 हजार मतों से हार गई है। वह करीब 75, 000 वोटो से पीछे चल रही थी , उस समय उन्होंने मतगणना स्थल छोड़ दिया था और अपने समर्थकों के साथ रवाना हो गई थी। इंदू देवी को कांग्रेस सरकार में पीडब्ल्यूडी मिनिस्टर रहे भजनलाल जाटव ने शिकस्त दी है । जाटव को जीत के बाद उनके समर्थकों ने फूलमालाओं से लाद दिया। उन्होंने कहा भारतीय जनता पार्टी की डबल इंजन सरकार मिलकर भी राजस्थान के लोगों का भला नहीं कर सकी है । लेकिन जनता इनको पहचान गई है और अब सबक सिखाना शुरू कर दिया है।

करौली-धौलपुर लोकसभा चुनाव के फ्लैशबैक आंकड़े...

- भाजपा के मनोज राजोरिया ने 2019 में करौली-धौलपुर लोकसभा चुनाव जीता

- मनोज राजोरिया ने 2019 के इलेक्शन में 6 करोड़ की संपत्ती घोषित की थी

- 2014 के चुनाव में करौली-धौलपुर सीट पर BJP के मनोज राजोरिया का कब्जा

- 2014 में मनोज राजोरिया के पास 2 करोड़ की प्रॉपर्टी, 32 लाख का कर्ज था

- करौली-धौलपुर लोकसभा चुनाव 2009 कांग्रेस के खिलाड़ी लाल बैरवा ने जीता

- खिलाड़ी लाल बैरवा ने 2009 में 6cr. की संपत्ती घोषित की, कर्ज 56 लाख था

नोटः लोकसभा इलेक्शन 2019 के दौरान करौली-धौलपुर सीट पर 1810574 मतदाता थे, जबकि 2014 में मतदाता की संख्या 1549468 थी। भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार मनोज राजोरिया 2019 में सांसद बने थे। राजोरिया को 526443 वोट, जबकि कांग्रेस उम्मीदवार संजय कुमार को 428761 वोट मिला था। वहीं, करौली-धौलपुर चुनाव 2014 में इस सीट पर कमल खिला था। 402407 वोट पाकर बीजेपी उम्मीदवार मनोज राजोरिया ने कांग्रेस उम्मीदवार लक्खीराम को 27216 वोट से हराया था। उन्हें 375191 वोट मिला था।

यह भी पढ़ें-लोकसभा इलेक्शन 2024 रिजल्ट का हर अपडेट

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: शादीशुदा महिला ‘शादी के झूठे वादे’ पर रेप केस क्यों नहीं कर सकती?
Pariksha Pe Charcha: PM मोदी छात्रों को देंगे तनाव मुक्त परीक्षा के टिप्स, जानें कब और कैसे जुड़ें?