-1683208003575.jpg)
बेंगलुरु। कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023 (Karnataka Assembly Election 2023) को लेकर एशियानेट न्यूज नेटवर्क द्वारा कमीशन और जन की बात द्वारा संचालित सर्वे में कई अहम जानकारी सामने आई है। 15 अप्रैल से 1 मई तक किए गए सर्वे में पता चला है कि ओल्ड मैसूर क्षेत्र में भाजपा अपने प्रदर्शन को मामूली अंतर से बेहतर कर सकती है। यह वोक्कालिगा बहुल क्षेत्र है।
सर्वे में जानकारी मिली है कि तटीय कर्नाटक और मुंबई कर्नाटक में भाजपा की स्थिति बेहद मजबूत है। बेंगलुरु, मध्य कर्नाटक और हैदराबाद कर्नाटक क्षेत्रों में भाजपा-कांग्रेस के बीच करीबी मुकाबला है। मार्च-अप्रैल में किए गए पिछले एशियानेट न्यूज सर्वे में भी इसी तरह के नतीजे आए थे।
ओल्ड मैसूर क्षेत्र में भाजपा को मिल सकती हैं 14 सीटें
JDS के गढ़ माने जाने वाले ओल्ड मैसूर क्षेत्र में भाजपा को करीब 14 सीटें मिल सकती हैं। यह पता चला है कि JDS का वोट बैंक घट रहा है। इसका लाभ भाजपा और कांग्रेस दोनों को हो रहा है। कांग्रेस को इस क्षेत्र से 26 सीटें मिल सकती हैं। यहां JDS को सिर्फ 17 सीटें मिलने की उम्मीद है।
मुंबई कर्नाटक और तटीय कर्नाटक में भाजपा को बड़ी बढ़त मिलती दिख रही है। बेंगलुरु क्षेत्र में कांग्रेस और बीजेपी के बीच कड़ी टक्कर है। इस क्षेत्र में JDS को अधिक कामयाबी मिलती नहीं दिख रही है। सर्वे से पता चल रहा है कि मुंबई कर्नाटक और तटीय कर्नाटक में मिल रही बढ़त से भाजपा फिर से अपनी सरकार बना सकती है। बीजेपी मुंबई कर्नाटक क्षेत्र की 50 में से 31 और तटीय कर्नाटक की 19 में से 15 सीटें जीत सकती है। कर्नाटक के छह क्षेत्रों में से चार क्षेत्रों में भाजपा और दो क्षेत्रों में कांग्रेस को अधिक सीटें मिल रही हैं।
जानें कर्नाटक के किस क्षेत्र में कौन आगे
ओल्ड मैसूर (57 सीटें)
बेंगलुरु क्षेत्र (32 सीटें)
मध्य कर्नाटक (26 सीटें)
हैदराबाद कर्नाटक (40 सीटें)
मुंबई कर्नाटक (50 सीटें)
तटीय कर्नाटक (19 सीटें)
13 मई को आएंगे नतीजे
गौरतलब है कि कर्नाटक में 224 सीटों के लिए चुनाव हो रहे हैं। यहां बहुमत का आंकड़ा 113 है। एक चरण में हो रहे चुनाव के लिए 10 मई को मतदान होगा। 13 मई को वोटों की गिनती होगी और नतीजे आएंगे।
ये भी पढ़ें
कर्नाटक चुनाव 2023: एशियानेट न्यूज जन की बात सर्वे में सामने आईं ये 10 बड़ी बातें
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.