Karnataka Election 2023: 'दही' लेबल पर सियासत तेज, JDS का आरोप BJP थोप रही हिंदी

कर्नाटक मिल्क फेडरेशन द्वारा दही के पैकेट पर Dahi छापने को लेकर राजनीति शुरू हो गई है। JDS नेता एचडी कुमारस्वामी ने आरोप लगाया है कि केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार कर्नाटक के लोगों पर हिंदी थोप रही है।

Vivek Kumar | Published : Mar 30, 2023 4:26 AM IST

बेंगलुरु। कर्नाटक में विधानसभा चुनाव (Karnataka Election 2023) की तारीखों का ऐलान होते ही राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। राजनीति दही तक भी पहुंच गई है। दही के डिब्बे पर दही लिखने को लेकर JDS (Janata Dal-Secular) ने आपत्ति जताई है और आरोप लगाया है कि बीजेपी राज्य के लोगों पर हिंदी थोप रही है।

JDS नेता और पूर्व मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी ने ट्वीट कर केंद्र, राज्य सरकार और कर्नाटक मिल्क फेडरेशन पर निशाना साधा है। FSSAI (Food Safety and Standards Authority of India) ने कर्नाटक दुग्ध महासंघ को नंदिनी प्रोबायोटिक दही के पैकेट पर 'दही' छापने का निर्देश दिया है। इसपर कुमारस्वामी ने कहा है कि कर्नाटक में हिंदी थोपा जा रहा है।

कुमारस्वामी बोले गुजरात का उपनिवेश नहीं है कर्नाटक

कुमारस्वामी ने अपने ट्वीट में कहा कि संघ व्यवस्था से सहमत होने का यह मतलब नहीं है कि इच्छा पर घुसपैठ किया जाए। नम्र होने का मतलब शांत होना नहीं है। 'नंदिनी' कर्नाटक के लोगों का स्वाभिमान है। कर्नाटक भारत गणराज्य का हिस्सा है, न कि गुजरात का उपनिवेश।

कुमारस्वामी ने कहा कि कर्नाटक के 6.5 करोड़ लोगों की भावनाओं को नजरअंदाज करते हुए 'दही' शब्द छापना KMF की बड़ी गलती है। भाजपा सरकार ने पहली बार ऐसा काम नहीं किया है। भाजपा सीधे-सीधे कर्नाटक में हिंदी थोप रही है। यह कर्नाटक विरोधी काम है। 'दही' शब्द छापना तुरंत बंद किया जाना चाहिए।

यह भी पढ़ें- Karnataka Election 2023: PM मोदी ने बताया चुनाव में क्या होगा BJP का एजेंडा, क्यों फिर खिलेगा कमल

दरअसल, 10 मार्च के FSSAI ने केरल, कर्नाटक और तमिलनाडु में दुग्ध सहकारी समितियों को निर्देश दिया था कि दही के पैकेट पर लेबल के रूप में 'दही' लिखा होना चाहिए। 'दही' शब्द के साथ इसके क्षेत्रीय नाम को ब्रैकेट्स में दिया जा सकता है। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने भी दही का लेबल लगाने को हिंदी थोपना बताया है। उन्होंने इसकी निंदा की है और कहा है कि इसके लिए जिम्मेदार लोगों को देश के दक्षिणी हिस्सों से "बाहर" कर दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें- Karnataka Assembly Election 2023: एक चरण में होगा चुनाव, 10 मई को मतदान, 13 को आएगा रिजल्ट

Read more Articles on
Share this article
click me!