Gangawati Assembly Seat Result: माइनिंग किंग जी जनार्दन रेड्डी चुनाव जीते

Published : May 13, 2023, 10:03 AM ISTUpdated : May 13, 2023, 06:26 PM IST
Who is G. Janardhana Reddy

सार

कर्नाटक की 224 सीटें के लिए 10 मई को वोटिंग हुई थी। अवैध माइन‍िंग केस में जेल जा चुके बीजेपी के पूर्व द‍िग्‍गज नेता जर्नादन रेड्डी इस बार अपनी नई पार्टी कल्याण राज्य प्रगति पक्ष (KRPP) के ट‍िकट पर चुनाव लड़े। 

बेंगलुरु. कर्नाटक की 224 सीटें के लिए 10 मई को वोटिंग हुई थी। अवैध माइन‍िंग केस में जेल जा चुके बीजेपी के पूर्व द‍िग्‍गज नेता जर्नादन रेड्डी इस बार अपनी नई पार्टी कल्याण राज्य प्रगति पक्ष (KRPP) के ट‍िकट पर चुनाव लड़े। वे चुनाव जीत गए हैं। इस बार उनके खिलाफ कांग्रेस से इकबाल अंसारी, जेडीएस से चन्नाकेशेव हेरियाल रामुलु और भाजपा से परन्नपा ईश्वरप्पा मुनवल्ली मैदान में थे। आइए जानते हैं उनकी राजनीति कहानी...

जनार्दन रेड्डी का सीधा मुकाबला बीजेपी के सीट‍िंग व‍िधायक पराना ईश्वरप्पा मुनावल्ली (Paranna Eshwarappa Munavalli) से था। उन्हें 8266 मतों के अंतराल से मात दी। कांग्रेस के इकबाल अंसारी (Iqbal Ansari) और जनता दल (एस) के एच आर चन्नाकेशव (HR Channakeshava) भी मैदान में थे।

अवैध माइन‍िंग केस में जेल जा चुके बीजेपी के पूर्व द‍िग्‍गज नेता जर्नादन रेड्डी इस बार अपनी नई पार्टी कल्याण राज्य प्रगति पक्ष (KRPP) के ट‍िकट पर कोप्‍पल ज‍िला अंतर्गत गंगावती सीट (Gangawati Assembly) से चुनाव लड़े। यहां से कांग्रेस ने इकबाल अंसारी को टिकट दिया। जर्नादन रेड्डी को कर्नाटक की सियासत और खनन कारोबार का एक बड़ा खिलाड़ी माना जाता है। इनके पिता एक पुलिस कांस्टेबल थे।

कर्नाटक के पूर्व भाजपा मंत्री जी जनार्दन रेड्डी ने पिछले साल दिसंबर में भाजपा से अलग होकर अपनी खुद की राजनीतिक पार्टी, कल्याण राज्य प्रगति पक्ष की शुरुआत की। उन्होंने 37.2 करोड़ रुपये की संपत्ति घोषित की है। उनकी अचल संपत्ति 8 करोड़ रुपये है और उन पर कोई देनदारी नहीं है।

यह भी जानिए

कर्नाटक विधानसभा 2023 के लिए 10 मई को 224 सीटों के लिए 2,615 उम्मीदवारों के लिए 5.13 करोड़ मतदाताओं ने वोटिंग की थी। चुनाव आयोग की रिपोर्ट में कहा गया कि कर्नाटक में 73.19% मतदान हुआ था। इसे 1957 के बाद राज्य के चुनावी इतिहास में सबसे अधिक बताया गया।

यह भी पढ़ें

Karnataka Assembly Election Results Live 2023: पूरी डिटेल्स

UP Nagar Nikay Chunav Result 2023: पूरी डिटेल्स

 

 

PREV

Recommended Stories

पीएम मोदी का स्पेशल डिनर: बसों से आए NDA सांसद, हर टेबल पर खास इंतजाम
11 दिसंबर की 10 सबसे खूबसूरत तस्वीरें, देखें मेस्सी के सुनहरे जूतों से लेकर बर्फीली झीलों तक...