केरल में भीड़ ने प्रवासी श्रमिक को खंभे में बांधकर मार डाला, रात में महिला सहकर्मी के घर के बाहर हंगामा करने पर दी सजा

Published : Apr 06, 2024, 10:51 PM IST
Migrant worker in Kerala killed

सार

कथित तौर पर उसके साथ मारपीट की गई। भीड़ की पिटाई से घायल प्रवासी को अस्पताल ले जाया गया लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

Man mob lynched: केरल के मुवत्तुपुझा में एक 24 वर्षीय प्रवासी श्रमिक मॉब लिंचिंग का शिकार हो गया। अरुणाचल प्रदेश का रहने वाला पीड़ित अपने एक महिला पूर्व सहकर्मी के घर के दरवाजे पर हंगामा कर रहा था। घर के बाहर हंगामा करने पर काफी लोग जुट गए और आरोपी को पेड़ से बांध दिया और कथित तौर पर उसके साथ मारपीट की गई। भीड़ की पिटाई से घायल प्रवासी को अस्पताल ले जाया गया लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। केरल पुलिस ने इस मामले में दस लोगों को अरेस्ट किया है।

घटना गुरुवार की रात की है। केरल के मुवत्तुपुझा में 24 साल का अशोक दास श्रमिक के रूप में काम करता था। अशोक दास, मूल रूप से अरुणाचल प्रदेश का रहने वाला था। लेकिन वह यहीं काफी दिनों से रहकर अपनी आजीविका चलाता था। वह मुवत्तुपुझा के वलाकम में एक किराया के घर में रहता था।

गुरुवार की रात में पूर्व सहकर्मी के घर पर हंगामा

बताया जा रहा है कि अशोक दास, गुरुवार की रात में वलाकम जंक्शन के पास स्थित एक महिला पूर्व सहकर्मी के घर पर पहुंचा। और घर के बाहर किसी बात को लेकर हंगामा करने लगा। रात में महिला के घर के सामने हंगामा करने पर काफी लोग जमा हो गए। लोगों ने उसे पकड़ लिया और एक पेड़ में बांध दिया। पेड़ से बांधने के बाद उसके साथ मारपीट किया गया। हालांकि, स्थानीय लोग इससे इनकार कर रहे हैं। मारने के बाद उसे घायलावस्था में छोड़ दिया। कुछ लोगों ने उसे गंभीर हालत में देखकर पुलिस को सूचित किया। खून से लथपथ अशोक दास को पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया। यहां उसकी हालत को देखते हुए कोलेनचेरी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान शुक्रवार को उसकी मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सके सिर और सीने पर गंभीर चोट के निशान हैं जो उसकी मौत का कारण बना।

पुलिस ने दस लोगों को किया अरेस्ट

अशोक दास की मौत के बाद पुलिस ने आनन फानन में एफआईआर दर्ज कर लिया। इस मामले में दस संदिग्धों को अरेस्ट भी कर लिया है। अरेस्ट किए गए सभी लोग वलाकम के रहने वाले हैं। केरल पुलिस ने बताया कि हत्या के आरोप में विजीश, अनीश, सत्यन, सूरज, केसव, एलियास के पॉल, अमल, अतुल कृष्णा, एमिल और सनल को अरेस्ट किया गया है।

यह भी पढ़ें:

राजनीति से हर भारतीय प्रभावित लेकिन वकीलों और न्यायधीशों की वफादारी संविधान के प्रति हो: सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

डिफेंस बजट 1 लाख करोड़ बढ़ा, फिर भी इन 3 देशों से पीछे है भारत
असम, बंगाल, केरल और... 4 चुनावी राज्यों को मोदी सरकार के बजट में क्या मिला?