एनआईए पर हमले को लेकर ममता बनर्जी बोलीं-अगर महिलाओं पर हमला किया जाएगा तो क्या कोई शांत बैठेगा? केंद्रीय एजेंसी बीजेपी की एजेंट न बनें

Published : Apr 06, 2024, 10:04 PM IST
CM Mamata banerjee strong message from Balurghat election campaign stage on attack on NIA in Bhupati Nagar East Midnapore bsm

सार

NIA ने आधी रात को छापा क्यों मारा? क्या उनके पास पुलिस की अनुमति थी? मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थानीय लोगों ने उसी तरह प्रतिक्रिया व्यक्त की जैसे आधी रात को कोई अन्य अजनबी वहां आया होता। 

NIA team attacked in West Bengal: एनआईए पर पश्चिम बंगाल के पूर्वी मिदनापुर में हुए हमले और रेड पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सवाल खड़े किए हैं। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ने एनआईए पर बीजेपी के एजेंट के रूप में काम करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि NIA ने आधी रात को छापा क्यों मारा? क्या उनके पास पुलिस की अनुमति थी? मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थानीय लोगों ने उसी तरह प्रतिक्रिया व्यक्त की जैसे आधी रात को कोई अन्य अजनबी वहां आया होता।

दरअसल, एनआईए ने शनिवार को पश्चिम बंगाल के पूर्वी मिदनापुर जिले में 2022 भूपतिनगर बम विस्फोट मामले में दो प्रमुख साजिशकर्ताओं को गिरफ्तार किया। भूपतिनगर भेजी गई टीम पर छापेमारी के दौरान हमला किया गया। इस हमले में कथित तौर पर एनआईए का एक अधिकारी घायल हो गया। एनआईए ने जिनको अरेस्ट किया उनमें एक की पहचान बलाई चरण मैती और दूसरे की मनोब्रत जाना के रूप में हुई है।

रेड के दौरान भीड़ का हमला

बताया जा रहा है कि एनआईए टीम ने जैसे ही सर्च ऑपरेशन शुरू किया, काफी संख्या में लोग पहुंच गए। उन लोगों ने कथित तौर पर टीम पर हमला बोल दिया। स्थितियां अचानक से बिगड़ गई। एक गाड़ी की विंडस्क्रीन तोड़ दी गई। एनआईए अफसर वहां से किसी तरह खुद को बचाकर भागने लगे। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए एक बड़ी पुलिस टुकड़ी पहुंची तब जाकर एनआईए को लेकर आई। इसके बाद वे स्थानीय थाने पहुंचे और अपनी रिपोर्ट दर्ज कराई।

क्यों एनआईए गई थी रेड करने?

एनआईए के मुताबिक, पूर्वी मेदिनीपुर जिले के नरूआबिल्ला गांव में राजकुमार मन्ना के घर में दिसंबर 2022 का विस्फोट में तीन लोगों की मौत हो गई थी। विस्फोट में बिस्वजीत गायेन और बुद्धदेब मन्ना सहित राजकुमार मन्ना की मौत हो गई। मनोब्रत जाना और बलाई चरण मैती कथित तौर पर कच्चे बम बनाने और विस्फोट करने की साजिश में शामिल थे। पश्चिम बंगाल पुलिस ने 3 दिसंबर, 2022 को एफआईआर दर्ज की थी। हालांकि, मामले में शुरुआत में विस्फोटक पदार्थ अधिनियम लागू नहीं किया गया था। इसके बाद कलकत्ता उच्च न्यायालय में एक रिट याचिका दायर की गई। इस मामले को फिर एनआईए को ट्रांसफर किया गया।

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने लगाया बड़ा आरोप

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष ममता बनर्जी ने आरोप लगाया कि एनआईए भाजपा के लिए काम कर रही है। सीएम ने पूछा कि केंद्रीय जांच एजेंसी ने आधी रात को छापा क्यों मारा? क्या उनके पास पुलिस की अनुमति थी? स्थानीय लोगों ने उसी तरह प्रतिक्रिया व्यक्त की जैसे आधी रात को कोई अन्य अजनबी वहां आया होता। वे चुनाव से ठीक पहले लोगों को क्यों गिरफ्तार कर रहे हैं? भाजपा क्या सोचती है, वे हर बूथ एजेंट को गिरफ्तार करेंगे? एनआईए को क्या अधिकार है? वे भाजपा का समर्थन करने के लिए ये सब कर रहे हैं, हम पूरी दुनिया से इस भाजपा की गंदी राजनीति के खिलाफ लड़ने का आह्वान करते हैं।

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि एनआईए ने भूपतिनगर के लोगों पर हमला किया। महिलाओं पर हमला किए जाने पर लोग गुस्से में आ गए। उन्होंने कहा कि अगर महिलाओं पर हमला होगा तो क्या महिलाएं शांत बैठेंगी? उन्होंने कहा कि हम चाहते हैं कि चुनाव आयोग निष्पक्षता से काम करे, न कि बीजेपी द्वारा संचालित आयोग बन जाए।

यह भी पढ़ें:

पश्चिम बंगाल में NIA की टीम पर पत्थरबाजी, इस TMC नेता को गिरफ्तार करने गए थे अधिकारी

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

वंदे मातरम पर संसद में चर्चा आज: पीएम मोदी दोपहर 12 बजे करेंगे शुरुआत, जानें क्यों हो रही ये बहस
Weather Alert: अगले 5 दिन कोहरा, ठंड का डबल अटैक, दिल्ली से केरल तक का हाल जानिए