Published : Aug 10, 2024, 04:20 PM ISTUpdated : Aug 10, 2024, 04:24 PM IST
वायनाड। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को केरल के वायनाड के भूस्खलन प्रभावित इलाके का दौरा किया। उन्होंने पहले हवाई सर्वेक्षण किया। इसके बाद जमीन पर उतरकर देखा कि भूस्खलन ने कैसे एक जीते-जागते गांव को तबाह कर दिया।
नरेंद्र मोदी वायनाड के चूरलमाला पहुंचे। वह उस ब्रिज पर चले जिसे सेना के जवानों ने मात्र 71 घंटे में तैयार किया था।
28
भूस्खलन के बाद इरुवाझिंजी नाम की नदी ने रास्ता बदला और गांव के बीच से बहने लगी। हादसे के समय बहुत से लोग इस नदी में बह गए थे।
38
चूरलमाला में नरेंद्र मोदी ने भूस्खलन से हुए नुकसान का जायजा लिया। गांव में हर तरफ तबाही दिखी। हर जगह मिट्टी और कीचड़ फैला था।
48
नरेंद्र मोदी ने भूस्खलन के ग्राउंड जीरो चूरलमाला गांव में 50 मिनट बिताए। उन्होंने क्षतिग्रस्त सरकारी स्कूल का निरीक्षण किया। वह उस जगह तक पैदल गए जहां मलबे के बहाव में कई घर नष्ट हो गए थे।
58
पीएम मोदी ने बचाव अभियान के लिए सेना द्वारा बनाए गए बेली ब्रिज को पैदल पार किया।