
नेशनल न्यूज। मुंबई आतंकी हमला हर भारतवासी के दिलों में एक जख्म की तरह है जिसके घाव शायद कभी न भर सकें। लेकिन केरल की एक महिला का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह मुंबई आतंकी हमले को सही ठहरा रही है। सुनने में यह हैरान करने वाला लगेगा लेकिन महिला इस आतंकी हमले की पैरवी करती दिख रही है। केरल के तिरुवनंतपुरम स्थित लेखिका एशलिन जिम्मी ने भारत के खिलाफ पाकिस्तान की ओर से किए गए आतंकवादी हमलों के लिए समर्थन जताकर विवाद खड़ा कर दिया है।
मुंबई ने मुझे शाहरुख और सलमान की हिरोइन बनने नहीं दिया
केरल की महिला का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह मुंबई में हुए आतंकी हमले को जायज ठहरा रही है। महिला मुंबई को बहुत खराब बता रही है। केरल की महिला लेखिका एशलिन जिम्मी ने वीडियो में कहा है कि वह इसलिए मुंबई से नाराज हैं क्योंकि उसे शाहरुख खान और सलमान खान के साथ हिरोइन के रूप में काम करने का मौका नहीं मिला। मुंबई ने उनका ये सपना पूरा होने नहीं दिया।
पढ़ें पाकिस्तान के डॉन को किसने दी बधाई, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो...
सोशल मीडिया पर महिला के प्रति फूटा गुस्सा
केरल की इस महिला के सोशल मीडिया पर दिए गए बयान के बाद से यूजर्स का गुस्सा फूट पड़ा है। सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर महिला को लेकर कई तरह के कमेंट किए जा रहे हैं। महिला के प्रति लोगों में गुस्सा फैल गया है। यहां तक कि यूजर महिला के खिलाफ पुलिस कार्रवाई कर उसे जेल तक भेजने की मांग कर रहे हैं।
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.