केरल बलि मामलाः पॉर्न मूवी बनाने महिला को दिया था 10 लाख का ऑफर, पैसा के बदले मिली हॉरर मौत

महिलाओं को डॉक्टर भगावल सिंह और उसकी पत्नी लैला तक तांत्रिक लाया था और उनकी बलि दी गई। पुलिस ने 11 अक्टूबर को इस सनसनीखेज वारदात का भंड़ाफोड़ करते हुए तीनों को अरेस्ट कर लिया है।

Dheerendra Gopal | Published : Oct 13, 2022 11:37 AM IST / Updated: Oct 13 2022, 10:46 PM IST

Kerala women sacrifice case: केरल में दो महिलाओं के बलि चढ़ाने के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। पुलिस को महिलाओं के बलि देने के केस में सीसीटीवी फुटेज भी हासिल कर लिया है। महिलाओं को लाखों रुपयों का लालच देकर पोर्न फिल्मों में काम करने के लिए राजी कर लाया गया था। सीसीटीवी में तांत्रिक, उन महिलाओं केसाथ नजर आ रहा है। पुलिस का दावा है कि बलि दी गई महिलाओं को तांत्रिक मोहम्मद शफी ही बहलाफुसला व लालच देकर लाया था। महिलाओं को डॉक्टर भगावल सिंह और उसकी पत्नी लैला तक तांत्रिक लाया था और उनकी बलि दी गई। पुलिस ने 11 अक्टूबर को इस सनसनीखेज वारदात का भंड़ाफोड़ करते हुए तीनों को अरेस्ट कर लिया है।

पोस्टमार्टम काम गुरुवार को हुआ पूरा

Latest Videos

केरल में बलि चढ़ाई गई दोनों महिलाओं के शवों का पोस्टमार्टम गुरुवार को पूरा हो सका। केरल के पठानमथिट्टा जिले में एलंथूर में मानव बलि का एक प्रकरण सामने आया था। 11 अक्टूबर को शवों को निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया था। हालांकि, दोनों महिलाओं के शवों में एक महिला रोसलिन का केवल कंकाल बचा था। जबकि दूसरे महिला पद्मा के शरीर के 56 टुकड़े कर दिए गए थे। बलि चढ़ाने वाले आरोपियों ने महिलाओं की बलि के बाद शरीर के कई हिस्सों को खाया भी था। पोस्टमार्टम, कोट्टायम सरकारी मेडिकल कॉलेज में हुआ। यहां से शवों को एलंथूर लाया गया।

डीएनए सैंपल भेजा 

रोसलिन व पद्मा के बॉडीज का पोस्टमार्टम होने के बाद उनके डीएनए सैंपल ले लिए गए हैं। उनको जांच के लिए भेजा गया है। डीएनए सैंपल रिपोर्ट आने के बाद शवों को परिजन को सौंपा जाएगा तबतक उसे मोर्चरी में ही रखा गया है।

तीनों आरोपियों को किया गया अरेस्ट

पुलिस ने मानव बलि के केस में मुख्य आरोपी मोहम्मद शफी (52), भगवल सिंह (68), चिकित्सक पत्नी लैला (59) को अरेस्ट कर लिया है। कोर्ट ने तीनों को 12 दिनों की पुलिस हिरासत दे दी है। रिमांड रिपोर्ट के अनुसार, आरोपी मोहम्मद शफी ने भगवल सिंह और उसकी पत्नी लैला के लिए देवी को प्रसन्न करने के लिए उनके जीवन में समृद्धि लाने के इरादे से मानव बलि करने की साजिश रची थी। दरअसल, बुधवार को पथानामथिट्टा के एलंथूर गांव में दंपति के घर के परिसर से मृतक के कटे हुए शरीर के अंगों को निकाला गया। पहली महिला 26 सितंबर को लापता हुई थी। शक के आधार पर मोहम्मद शफी पर पुलिस ने शिकंजा कसा। कड़ाई से पूछताछ और जांच में पूरे प्रकरण का भंड़ाफोड़ किया। मानव बलि केस में तीन आरोपियों को अरेस्ट किया। तीनों ने जून में इसी तरह से दूसरे पीड़ित की हत्या कर दी थी।

यह भी पढ़ें:

गुजरात के AAP नेता गोपाल इटालिया को NCW के ऑफिस से पुलिस हिरासत में भेजा गया, PM के खिलाफ अपशब्द कहने का आरोप

Swiss Bank में भारतीय अकाउंट्स की डिटेल लिस्ट मिली, स्विटजरलैंड ने 101 देशों के 34 लाख अकाउंट्स किया शेयर

Share this article
click me!

Latest Videos

कौन सी चीज को देखते ही PM Modi ने खरीद डाली। PM Vishwakarma
कोलकाता केसः डॉक्टरों के आंदोलन पर ये क्या बोल गए ममता बनर्जी के मंत्री
Odisha Case: Rahul Gandhi ने Army अधिकारी की मंगेतर से थाने में बर्बरता पर साधा निशाना
घूंघट में महिला सरपंच ने अंग्रेजी में दिया जोरदार भाषण, IAS Tina Dabi ने बजाई तालियां
PM Modi LIVE: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में जनसभा को संबोधित किया