कोलकाता केस में आरोपी की सास बोली- हैवान है,गर्भपात पर बेटी को जानवर की तरह पीटा

Published : Aug 20, 2024, 07:47 AM ISTUpdated : Aug 20, 2024, 08:20 AM IST
kolkata doctor case

सार

कोलकाता में डॉक्टर से रेप और हत्या के मामले में आरोपी संजय की सास ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। उसने बताया कि आरोपी ने अपनी पत्नी को गर्भपात हो जाने पर बेरहमी से पीटा था।  

नेशनल न्यूज। कोलकाता रेप और मर्डर के मामले में सीबीआई की जांच जारी है। इस बीच आरोपी संजय रॉय को लेकर उसकी सास ने भी खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि आरोपी उसकी बेटी के साथ मारपीट किया करता था। बेटी का गर्भपात हो जाने पर आरोपी ने उसे बेरहमी से पीटा था। इससे पहले भी कई बार पत्नी के साथ मारपीट कर चुका है। शादी के कुछ दिन बाद से ही उसका व्यवहार हैवानों जैसा हो गया था। 

आरोपी संजय ने की थी दूसरी शादी 
कोलकाता केस में आरोपी की सास ने कई खुलासे करते हुए बताया, बेटी की शादी के बाद संजय के साथ उनके रिलेशन अच्छे नहीं थे। संजय की ये दूसरी शादी थी। कुछ दिन वह ठीक था फिर बेटी जब तीन माह की गर्भवती थी तो उसका मिसकैरिज हो गया। इस पर आरोपी ने उसे जानवर की तरह पीटा था। उसने पुलिस में भी शिकायत की थी।  

पत्नी का इलाज तक नहीं कराता था संजय
आरोपी की सास ने बताया कि उसकी बेटी गर्भपात के बाद से काफी बीमार रहने लगी थी। इसके बाद भी संजय ने कभी उसका इलाज नहीं कराया। वह खुद बेटी को डॉक्टर के पास ले जाती थी और दवा और अस्पताल का खर्च उठाती थी।

पढ़ें कोलकाता हत्याकांड: डॉक्टर के पिता का आरोप- जब्त डायरी का एक पन्ना हुआ गायब

कोलकाता केस पर कही ये बात
कोलकाता केस में उन्होंने कहा कि संजय अच्छा इंसान नहीं है। उसे फांसी दो या कुछ भी करो हमें उससे कोई लेना देना नहीं। कोलकाता केस के बारे में मैं कुछ नहीं बोल सकती। कहा कि संजय ये काम अकेले तो नहीं कर सकता है।

आज सुप्रीम कोर्ट में कोलकाता मामले की सुनवाई
कोलकाता डॉक्टर से रेप और हत्या के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने स्वत: संज्ञान लिया है। मंगलवार यानी आज वह इस प्रकरण पर सुनवाई करेगा। इस केस को लेकर हो सकता है सर्वोच्च न्यायालय कुछ खास निर्देश केंद्र और राज्य सरकार को भी दे। 

 

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

2 बच्चों संग रेलवे ट्रैक पर कटी महिला, सुसाइड नोट-पड़ोसियों के बयान सुन पुलिस के हाथ-पांव फूले
Amit Shah vs Rahul Gandhi : सुनो न सुनो... ऐसा क्या बोले राहुल गांधी जो खड़े हो गए अमित शाह