
Kurukshetra Lok Sabha Election Results 2024 : हरियाणा की कुरुक्षेत्र लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार नवीन जिंदल (Naveen Jindal) की जीत हुई है। उन्होंने इंडिया गठबंधन से आम आदमी पार्टी (AAP) उम्मीदवार डॉ. सुशील कुमार गुप्ता (Dr Sushil Gupta) पराजित कर दिया है। इस सीट पर INLD से अभय सिंह चौटाला मैदान पर थे। अभय चौटाला की हार उनकी पार्टी और रसूख के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। वहीं, बीजेपी के नवीन जिंदल की जीत ने पार्टी के लिए बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है। जिंदल ने इस जीत के लिए सभी का आभार जताया है।
कुरूक्षेत्र लोकसभा चुनाव के फ्लैशबैक आंकड़े...
- 2019 में कुरुक्षेत्र सीट पर बीजेपी के नायब सिंह को मिला जीत का आर्शीवाद
- नायब सिंह के पास 2019 में 3 करोड़ की संपत्ती, 57 लाख का कर्ज था
- बीजेपी के राजकुमार सैनी ने कुरुक्षेत्र लोकसभा चुनाव 2014 जीता था
- राजकुमार सैनी के पास 2014 में 13 करोड़ की प्रॉपर्टी, 2 करोड़ का कर्ज था
- 2009 के इलेक्शन में कुरुक्षेत्र सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी नवीन जिंदल हुए विजयी
- नवीन जिंदल के पास 2004 के मुकाबले 2009 में 10 गुना संपत्ती (131cr.) बढ़ी
- कुरुक्षेत्र चुनाव 2004 का परिणाम कांग्रेस के नवीन जिदंल के पक्ष में गया था
- 2004 में पोस्ट ग्रेजुएट प्रत्याशी नवीन जिंदल के पास 12 करोड़ की संपत्ती थी
Note: हरियाणा के कुरुक्षेत्र लोकसभा इलेक्शन 2019 में 1657335 वोटर थे, जबकि 2014 में 1498459 मतदाता थे। भारतीय जनता पार्टी के कैंडीडेट नायब सिंह 2019 के चुनाव में 688629 वोट पाकर कांग्रेस प्रत्याशी निर्मल सिंह को हराया था। निर्मल सिंह को कुल 304038 वोट मिला था। जबकि 2014 में यह सीट भी बीजेपी की थी। 418112 वोट पाकर राज कुमार सैनी इंडियन नेशनल लोकदल को हराया था। दूसरे नंबर पर रहने वाले प्रत्याशी बलबीर सिंह सैनी को 288376 वोट मिला था।
पढ़ें लोकसभा इलेक्शन 2024 रिजल्ट का हर अपडेट
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.