
नई दिल्ली। राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) की सेहत में तेजी से सुधार हो रहा है। कई दिनों तक अस्पताल के आईसीयू में रहने के बाद शुक्रवार को वह पहली बार खुद बेड पर बैठे। वह सहारे की मदद के खड़े भी हुए। लालू यादव की बड़ी बेटी मीसा भारती ने अपने पिता के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी दी और लोगों से उनके लिए दुआ करते रहने की अपील की।
मीसा भारती ने कहा कि लालू जी अब बेड पर बैठ पा रहे हैं। वह सहारे की मदद से खड़े भी हो रहे हैं। उनकी सेहत में बहुत अधिक सुधार हुआ है। मीसा ने ट्वीट किया, "आप सब की दुआओं और AIIMS दिल्ली की अच्छी चिकित्सीय देख-रेख से लालू प्रसाद की तबियत में काफी सुधार है। अब वह बिस्तर से उठकर बैठ पा रहे हैं। सहारा लेकर खड़े हो पा रहे हैं। हर मुसीबत से लड़कर बाहर आने की कला लालू यादव से बेहतर कौन जानता है।"
यह भी पढ़ें- लालू प्रसाद यादव हेल्थ अपडेट: शरीर में नहीं हो रहा कोई मूवमेंट, राबड़ी ने कहा- चिंता नहीं दुआ कीजिए...
लालू यादव के शरीर में तीन जगह है फ्रैक्चर
बता दें कि लालू यादव रविवार को राबड़ी आवास में सीढ़ियों से गिर गए थे। इसके चलते उन्हें कमर और कंधे में चोट लगी है। उनके शरीर में तीन जगह फ्रैक्चर हुआ है। पहले उन्हें पटना के पारस अस्पताल में भर्ती कराया गया था। स्थिति में सुधार नहीं होने पर उन्हें एयर एम्बुलेंस से दिल्ली ले जाया गया और अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में भर्ती कराया गया।
यह भी पढ़ें- लालू प्रसाद यादव हेल्थ अपडेट: सीढ़ी पर गिरने से 3 जगह फ्रैक्चर, दवाओं का ओवरडोज-देशभर में हो रही दुआ
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.