Asianet News Hindi | Published : Oct 23, 2019 2:22 PM IST / Updated: Oct 25 2019, 10:32 AM IST

Live : महाराष्ट्र और हरियाणा विधानसभा चुनाव परिणाम एक क्लिक पर

सार

नई दिल्ली. महाराष्ट्र और हरियाणा विधानसभा चुनाव के रुझान गुरुवार सुबह 8 बजे से आने लगेंगे। हरियाणा की 90 सीटों और महाराष्ट्र की 288 सीटों पर 21 अक्टूबर को मतदान हुआ था। 

10:44 AM (IST) Oct 25

हरियाणा में जेजेपी भी सक्रिय

कुछ ही देर में विधायकों संग मीटिंग करेंगे जेजेपी चीफ दुष्यंत चौटाला, शाम को 4 बजे प्रेसकॉन्फ्रेंस।

10:42 AM (IST) Oct 25

हरियाणा में भाजपा सक्रिय

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से मिलने और आगे की रणनीति पर चर्चा करने के लिए शुक्रवार सुबह दिल्ली के लिए रवाना हुए।

09:23 PM (IST) Oct 24

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव

महाराष्ट्र में भाजपा-शिवसेना गठबंधन 150 सीटें जीत चुका है। जबकि 10 सीटों पर आगे है। वहीं, कांग्रेस एनसीपी गठबंधन 86 पर जीत हासिल कर चुका है। 14 पर आगे है। 

09:09 PM (IST) Oct 24

हरियाणा विधानसभा चुनाव

भाजपा 39 सीटें जीती, 1 पर आगे; कांग्रेस को 31, जेजेपी को 10 और अन्य को 9 सीटें। 

07:46 PM (IST) Oct 24

दोनों मुख्यमंत्रियों ने अच्छा काम किया- पीएम

मोदी ने कहा- मुझे विश्वास है कि फडणवीस और खट्टर के नेतृत्व में महाराष्ट्र-हरियाणा अगले 5 साल में विकास की नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेंगे।

07:39 PM (IST) Oct 24

मोदी का संबोधन

पीएम मोदी ने कहा- दिवाली से पहले ही महाराष्ट्र और हरियाणा की जनता ने बीजेपी के प्रति जो विश्वास जताया है, जो आशीर्वाद दिए हैं। इसके लिए मै उनका अभिनंदन करता हूं। 

07:32 PM (IST) Oct 24

हरियाणा में हम सबसे बड़ी पार्टी बने: अमित शाह

अमित शाह ने कहा, मैं हरियाणा और महाराष्ट्र की जनता को बीजेपी के करोड़ों कार्यकर्ताओं की ओर से दिल से धन्यवाद देना चाहता हूं। 

07:30 PM (IST) Oct 24

महाराष्ट्र में भाजपा-शिवसेना गठबंधन को स्पष्ट बहुमत, हरियाणा में 3% बढ़ा वोट- शाह

Image

07:21 PM (IST) Oct 24

भाजपा दफ्तर पहुंचे मोदी

थोड़ी देर में कार्यकर्ताओं को कर सकते हैं संबोधित

07:19 PM (IST) Oct 24

भाजपा दफ्तर में कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे मोदी

07:16 PM (IST) Oct 24

भाजपा दफ्तर पहुंचे शाह, गडकरी और जेपी नड्डा

Image

06:58 PM (IST) Oct 24

हरियाणा

भाजपा 32 सीटें जीतीं, 8 पर आगे चल रही है। वहीं, कांग्रेस 28 जीत चुकी है और 3 पर आगे चल रही है। जेजेपी के खाते में 10 सीटें गई हैं। 

06:48 PM (IST) Oct 24

पीएम मोदी ने जनता और कार्यकर्ताओं को दिया धन्यवाद

पीएम मोदी ने हरियाणा और महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद किया ट्वीट। जनता और कार्यकर्ताओं को दिया धन्यवाद।

06:36 PM (IST) Oct 24

जनता ने भाजपा को जवाब दिया- कांग्रेस

कांग्रेस नेता आनंद शर्मा ने कहा, जनता ने भाजपा को जवाब दे दिया है। ये भाजपा की हार हुई है। हम अगर भाजपा के जीत का दावा मानें तो हमें जीत की परिभाषा बदलनी पड़ेगी। हरियाणा के मुख्यमंत्री को पद पर रहने का कोई अधिकार नहीं है। जनादेश भाजपा के खिलाफ है। विपक्ष को साथ आ कर सरकार बनानी चाहिए।

06:16 PM (IST) Oct 24

बिहार उपचुनाव नतीजे

बिहार में 5 सीटों पर हुए उपचुनाव में आरजेडी ने 2, एआईएमआईएम और जदयू ने 1-1 सीट जीती है। एक सीट निर्दलीय ने जीती है। 

06:02 PM (IST) Oct 24

उप्र विधानसभा उपचुनाव

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भाजपा और सहयोगी पार्टियों ने 11 में से 8 सीटें जीती हैं। मैं सभी प्रत्याशियों को बधाई देता हूं। पीएम मोदी का विकास का मंत्र अब राजनीति का मंत्र बन गया है। 

05:59 PM (IST) Oct 24

दोबारा मौका देने के लिए जनता का अभिनंदन- अमित शाह

05:49 PM (IST) Oct 24

तमिलनाडु विधानसभा उपचुनाव

तमिलनाडु विधानसभा उपचुनाव में दोनों सीटों पर एआईएडीएमके जीत गई है। 

05:47 PM (IST) Oct 24

सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे खट्टर

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर आज शाम राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य से मिलेंगे और सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे। 

05:25 PM (IST) Oct 24

15 निर्दलीय विधायक भाजपा के संपर्क में- फडणवीस

सीएम फडणवीस ने कहा- 15 निर्दलीय विधायक संपर्क में हैं। वे हमारे साथ आने को तैयार हैं। और भी विधायक भी आ सकते हैं। इनमें से ज्यादातर भाजपा और शिवसेना के बागी ही हैं।

05:03 PM (IST) Oct 24

भाजपा-शिवसेना के बीच क्या तय हुआ, ये वक्त आने पर पता चल जाएगा- फडणवीस

सीएम फडणवीस ने कहा-भाजपा शिवसेना के बीच जो तय हुआ है, हम उसके मुताबिक ही आगे जा रहे हैं। जो तय हुआ है, वो वक्त आने पर पता चल जाएगा।

04:56 PM (IST) Oct 24

उम्मीदों पर खरा उतरूंगा- सीएम फडणवीस

नतीजों पर महाराष्ट्र सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- महायुती में विश्वास जताने के लिए जनता का आभार, आशा करता हूं कि उम्मीदों पर खरा उतरूंगा। 

04:34 PM (IST) Oct 24

पावर शेयरिंग का फॉर्मूला पहले से तय- उद्धव ठाकरे

चुनाव रुझानों के बाद शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने कहा कि भाजपा के साथ 50-50 का फॉर्मूला पहले से तय है। जरूरत पड़ी तो भाजपा के नेताओं के साथ बैठक भी करूंगा। जो तय किया था, वही होगा। 

04:24 PM (IST) Oct 24

पंजाब विधानसभा उपचुनाव

पंजाब विधानसभा उपचुनाव: चार सीटों पर विधानसभा उपचुनाव में तीन सीटों पर कांग्रेस और एक पर अकाली दल को मिली जीत। 

04:23 PM (IST) Oct 24

मोदी-शाह कार्यकर्ताओं को करेंगे संबोधित

दिल्ली दफ्तर में पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। यहां भाजपा की संसदीय दल की बैठक भी होगी।  

04:09 PM (IST) Oct 24

मोदी और शाह की रैली के बावजूद भाजपा के दिवंगत नेता की बेटी को मिली हार

04:08 PM (IST) Oct 24

महाराष्ट्र

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस नागपुर दक्षिण पश्चिम और आदित्य ठाकरे वर्ली से चुनाव जीते। 

04:03 PM (IST) Oct 24

महाराष्ट्र

कणकवली से नीतेश राणे (भाजपा) जीते। 

03:55 PM (IST) Oct 24

वोट % बढ़ने के बावजूद बहुमत हासिल नहीं कर पाई भाजपा

03:43 PM (IST) Oct 24

यूपी में वोट प्रतिशत बढ़ने पर हम खुश- प्रियंका

रायबरेली में प्रियंका गांधी ने कहा, हम खुश हैं, जिस तरह से यूपी में हमारा वोट प्रतिशत बढ़ा है। 

03:35 PM (IST) Oct 24

क्या महाराष्ट्र बनेगा कर-नाटक?

03:32 PM (IST) Oct 24

अनिल विज जीते

अंबाला कैंट से भाजपा उम्मीदवार अनिल विज जीते। विज खट्टर के इकलौते मंत्री हैं, जो चुनाव जीते हैं। 

03:18 PM (IST) Oct 24

महाराष्ट्र और हरियाणा विधानसभा चुनाव

महाराष्ट्र में भाजपा 100 और हरियाणा में 38 सीटों पर आगे चल रही है। कांग्रेस हरियाणा में 34 सीटों पर बढ़त बनाए है।

03:09 PM (IST) Oct 24

पूर्व हॉकी कप्तान संदीप सिंह जीते

पिहोबा से भाजपा उम्मीदवार और भारत के पूर्व हॉकी कप्तान संदीप सिंह जीते।

02:59 PM (IST) Oct 24

ओडिशा विधानसभा उपचुनाव

ओडिशा विधानसभा उपचुनाव: बीजेपुर विधानसभा उपचुनाव में बीजद को मिली जीत।  

02:57 PM (IST) Oct 24

बिहार उपचुनाव

बिहार विधानसभा उपचुनाव में सिमरी बख्यितारपुर से आरजेडी प्रत्याशी जफर आलम जीते। 

02:53 PM (IST) Oct 24

छत्तीसगढ़ विधानसभा उपचुनाव

छत्तीसगढ़ की चित्रकूट विधानसभा सीट पर उपचुनाव में कांग्रेस जीती। 

02:47 PM (IST) Oct 24

हरियाणा भाजपा अध्यक्ष ने नहीं दिया इस्तीफा

हरियाणा भाजपा अध्यक्ष सुरेश बराला ने इस्तीफे की अफवाहों को नकार दिया। बराला ने बताया कि उन्होंने अध्यक्ष पद से इस्तीफा नहीं दिया। 

Image

02:43 PM (IST) Oct 24

हरियाणा में आप को नोटा से कम वोट मिले

02:14 PM (IST) Oct 24

महाराष्ट्र में भाजपा-शिवसेना गठबंधन आगे

महाराष्ट्र में भाजपा-शिवसेना गठबंधन 164 सीटों पर आगे चल रहा है। वहीं, कांग्रेस-एनसीपी को 98 सीटें मिलती दिख रही हैं।