कोरोना: दिल्ली, बिहार समेत 5 राज्यों में 31 मार्च तक लॉकडाउन, सीमाएं बंद होंगी, उड़ानों पर रोक

Published : Mar 22, 2020, 06:44 PM ISTUpdated : Mar 22, 2020, 10:26 PM IST
कोरोना: दिल्ली, बिहार समेत 5 राज्यों में 31 मार्च तक लॉकडाउन, सीमाएं बंद होंगी, उड़ानों पर रोक

सार

दिल्ली में कोरोनावायरस के चलते मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने लॉकडाउन का ऐलान कर दिया। यह लॉकडाउन 23 मार्च सुबह 6 बजे से 31 मार्च रात 12 बजे तक रहेगा। इस दौरान कोई भी प्राइवेट ट्रांसपोर्ट नहीं चलेगा।

नई दिल्ली. दिल्ली में कोरोनावायरस के चलते मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने लॉकडाउन का ऐलान कर दिया। यह लॉकडाउन 23 मार्च सुबह 6 बजे से 31 मार्च रात 12 बजे तक रहेगा। इस दौरान कोई भी प्राइवेट ट्रांसपोर्ट नहीं चलेगा। इसके अलावा दिल्ली में सभी घरेलू उड़ानों पर 31 मार्च तक प्रतिबंध रहेगा। हालांकि, इस दौरान जरूरत के सामानों की दुकान खुली रहेगी। खाने पीने का सामान, मेडिकल, अस्पताल, दूध मिलता रहेगा। उधर, तेलंगाना, बिहार, झारखंड और आंध्र में भी लॉकडाउन का ऐलान किया गया है।

बिहार में भी लॉकडाउन का ऐलान कर दिया गया है। राज्य की सभी सीमाएं बंद रहेंगी। हालांकि, बिहार में लॉकडाउन जिला स्तर पर रहेगा। ग्रामीण स्तर पर सेवाएं खुली रहेंगी। बिहार के बाद झारखंड में भी लॉकडाउन का एलान किया गया। 

अपडेट्स

- केजरीवाल ने कहा- दिल्ली में अभी तक 27 मामले सामने आए हैं। उनमें से 6 को वायरस एक दूसरे से फैला है, 21 विदेशी देशों से ही वायरस से संक्रमित होकर आए थे।
- सभी निजी कार्यालय बंद रहेंगे, लेकिन स्थाई और कॉन्ट्रैक्चुअल - दोनों कर्मचारियों को ऑन-ड्यूटी माना जाएगा। कंपनियों को इस अवधि के लिए उन्हें वेतन देना होगा। 
- जरूरी सामान लेते वक्त घर का एक ही सदस्य बाहर जाने के निर्देश।
- दिल्ली से सटे हुए सभी बॉर्डर को सील कर दिया जाएगा। सिर्फ खाने पीने, दूध और जरूरी चीजें ही आने की अनुमति दी जाएगी।
 

क्या होता है लॉकडाउन?
लॉकडाउन किसी आपदा के समय लागू की जाती है। पश्चिमी देशों में यह पहले भी लागू हो चुकी है। लेकिन भारत में यह पहली बार हो रहा है। इससे पहले भारत में कर्फ्यू या धारा 144 लागू होती रही है। लॉकडाउन का मतलब होता है कि सिर्फ आवश्यक और जरूरी सेवाओं को छोड़कर सब कुछ बंद रहेगा। 

दिल्ली में क्या क्या बंद रहेगा?

क्या बंद रहेगा- प्राइवेट और सार्वजनिक ट्रांसपोर्ट बंद रहेगा। लोकल ट्रेन और मेट्रो बंद। सभी बस, ऑफिस, सभी कंपनी, सभी गोदाम, सभी धार्मिक स्थल, प्राइवेट दफ्तर बंद लेकिन सैलरी नहीं कटेगी।


क्या खुला रहेगा:-  बैंक, एटीएम, पेट्रोल पंप, दूध-किराने की दुकानें खुले रहेंगे। पुलिस, अस्पताल, राशन, बिजली, जल विभाग खुले रहेंगे। सिर्फ 25% सरकारी बसें चलेंगी। 

 

 

कर्नाटक ने बंद किए अपने बॉर्डर, 2 महीने जनता को फ्री राशन देगी येदियुरप्पा सरकार 
उधर, कर्नाटक ने भी अपने बॉर्डर को सील कर दिया है। इसके अलावा येदियुरप्पा सरकार ने सभी राशन कार्ड धारकोंं को 2 महीने फ्री राशन देने का ऐलान किया है। राज्य में 31 मार्च तक आंशिक तौर पर लॉकडाउन रहेगा।

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

बाइक पर पत्नी ने 27 सेकेंड में पति को जड़े 14 थप्पड़, देखें Viral Video
Viral Road Rage Video: HR नंबर प्लेट Thar के कारनामें ने इंटरनेट पर मचाई खलबली