Lok Sabha Chunav 2024: छिटपुट हिंसा के बीच पहले चरण का मतदान संपन्न, बिहार में 46.32% वोटिंग

सार

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2024 के पहले चरण के लिए मतदान संपन्न हो गया है। राजस्थान, बिहार और उत्तर प्रदेश में सुस्त गति से मतदान हुआ। वहीं,  त्रिपुरा और मणिपुर जैसे राज्यों में अच्छा मतदान हुआ। देश के 21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में शाम 5 बजे तक मतदान हुआ। 

06:07 PM (IST) Apr 19

5 बजे तक बिहार में सिर्फ 46.32% मतदान

शाम 5 बजे तक अंडमान और निकोबार में 56.87%, अरुणाचल प्रदेश में 63.44%, असम में 70.77%, बिहार 46.32%, छत्तीसगढ़ 63.41%, जम्मू और कश्मीर में 65.08%, लक्षद्वीप में 59.02%,मध्य प्रदेश में 63.25%, महाराष्ट्र में 54.85%, मणिपुर में 67.66%, मेघालय में 69.91%, मिजोरम में 52.73%, नागालैंड में 55.79%, पुडुचेरी में 72.84%, राजस्थान में 50.27%, सिक्किम में 68.06%, तमिलनाडु में 62.02%, त्रिपुरा में 76.10%, उत्तर प्रदेश में 57.54%, उत्तराखंड में 53.56% और पश्चिम बंगाल में 77.57% मतदान हुआ।

 

05:52 PM (IST) Apr 19

अखिलेश यादव बोले-बीजेपी का पहला शो फ्लॉप हो गया

पहले चरण के चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा, "बीजेपी के पहले दिन का पहला शो ही फ्लॉप हो गया। पहले चरण की हवा और पश्चिम की हवा भारतीय जनता पार्टी का पूरे उत्तर प्रदेश में, देश में, सफाया करेगी। भाजपा की कहानी किसी को पसंद नहीं आ रही है, इसके डायलॉग किसी को पसंद नहीं आ रहे। खिड़की पर कोई टिकट लेने नहीं जा रहा है।

05:03 PM (IST) Apr 19

पहले चरण का मतदान संपन्न

हिंसा की छिटपुट घटनाओं के बीच देश के 102 लोकसभा सीटों पर मतदान संपन्न हो गया है। 5 बजे के बाद भी जो लोग कतार में हैं उन्हें वोट देने दिया जा रहा है। मणिपुर में पोलिंग बूथ पर गोलीबारी में तीन लोगों के मारे जाने की खबर है। पश्चिम बंगाल के कूच बिहार में पोलिंग बूथ पर पथराव हुआ है। मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में मतदान केंद्र पर दो गुटों के लोगों के बीच मारपीट हुई है।

 

04:34 PM (IST) Apr 19

अन्नामलाई का आरोप-DMK, AIADMK ने कोयंबटूर में खर्च किए 1,000 करोड़

तमिलनाडु भाजपा अध्यक्ष और कोयंबटूर सीट से उम्मीदवार के अन्नामलाई ने DMK और AIADMK पर बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने कहा है कि दोनों पार्टियों ने चुनाव के दौरान कोयंबटूर में 1,000 करोड़ रुपए खर्च किए।

Read Full Story

04:07 PM (IST) Apr 19

अग्निमित्रा पॉल का आरोप कानून व्यवस्था नियंत्रित नहीं कर रही पुलिस

पश्चिम बंगाल के मेदिनीपुर लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार अग्निमित्रा पॉल ने आरोप लगाया है कि राज्य की पुलिस कानून व्यवस्था नियंत्रित नहीं कर रही है। शुक्रवार को मतदान के दौरान हुईं गड़बड़ियों को लेकर अग्निमित्रा ने कहा कि पुलिस बिगड़ती कानून व्यवस्था को नियंत्रित करने की कोशिश नहीं कर रही है। कूचबिहार में निशीथ प्रमाणिक पर हमला किया गया। ममता बनर्जी की पुलिस निष्क्रिय है।

 

03:56 PM (IST) Apr 19

3 बजे तक पश्चिम बंगाल में 66.34% मतदान

3 बजे तक अंडमान और निकोबार में 45.48%, अरुणाचल प्रदेश में 55.05%, असम में 60.70%, बिहार 39.73%, छत्तीसगढ़ 58.14%, जम्मू और कश्मीर में 57.09%, लक्षद्वीप में 43.98%,मध्य प्रदेश में 53.40%, महाराष्ट्र में 44.12%, मणिपुर में 63.03%, मेघालय में 61.95%, मिजोरम में 49.14%, नागालैंड में 51.73%, पुडुचेरी में 58.86%, राजस्थान में 41.51%, सिक्किम में 52.72%, तमिलनाडु में 51.01%, त्रिपुरा में 68.35%, उत्तर प्रदेश में 47.44%, उत्तराखंड में 45.62% और पश्चिम बंगाल में 66.34% मतदान हुआ।

 

03:19 PM (IST) Apr 19

मणिपुर में अनियमितता के आरोप में हंगामा, 5 बूथों पर रोका गया मतदान

मणिपुर में अनियमितता के आरोप लागकर लोगों ने पोलिंग बूथों के बाहर हंगामा किया है। इसके चलते पूर्वी इंफाल में दो और पश्चिमी इंफाल में 3 मतदान केंद्रों पर मतदान रोका गया है।

 

02:41 PM (IST) Apr 19

कार्ति चिदंबरम ने किया मतदान

मौजूदा सांसद शिवगंगा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार कार्ति पी. चिदंबरम ने मतदान किया है। वोट डालने के बाद उन्होंने कहा, "...दूसरी मशीन को पहले और पहली मशीन को बाद में रखा गया था। इसे ठीक किया जाना चाहिए। कुछ अन्य बूथों पर ऐसा हुआ है। हमने इसे बताया है। हम तमिलनाडु और शिवगंगा में जीतेंगे।"

 

01:48 PM (IST) Apr 19

1 बजे तक त्रिपुरा में 53.04% मतदान

दोपहर 1 बजे तक अंडमान और निकोबार में 35.70%, अरुणाचल प्रदेश में 35.75%, असम में 45.12%, बिहार 32.41%, छत्तीसगढ़ 42.57%, जम्मू और कश्मीर में 43.11%, लक्षद्वीप में 29.91%,मध्य प्रदेश में 44.43%, महाराष्ट्र में 32.36%, मणिपुर में 46.92%, मेघालय में 48.91%, मिजोरम में 37.43%, नागालैंड में 39.66%, पुडुचेरी में 44.95%, राजस्थान में 33.73%, सिक्किम में 36.82%, तमिलनाडु में 39.51%, त्रिपुरा में 53.04%, उत्तर प्रदेश में 36.96%, उत्तराखंड में 37.33% और पश्चिम बंगाल में 50.96% मतदान हुआ।

 

12:34 PM (IST) Apr 19

मणिपुर में पोलिंग बूथ पर गोलीबारी, 3 की मौत

मणिपुर के मोइरांग विधानसभा क्षेत्र के थमनपोकपी में मतदान के दौरान पोलिंग बूथ पर गोलीबारी की गई है। इसके चलते तीन लोगों की मौत हुई है। इसके अलावा इंफाल पूर्वी जिले की थोंगजू विधानसभा क्षेत्र के एक मतदान केंद्र पर भी हिंसा की खबर मिली है।

 

 

 

Read Full Story

12:09 PM (IST) Apr 19

पश्चिम बंगाल में सबसे अधिक 33.56% मतदान

सुबह 11 बजे तक अंडमान और निकोबार में 21.82%, अरुणाचल प्रदेश में 18.26%, असम में 27.22%, बिहार 20.42%, छत्तीसगढ़ 28.12%, जम्मू और कश्मीर में 22.60%, लक्षद्वीप में 16.33%,मध्य प्रदेश में 30.46%, महाराष्ट्र में 19.17%, मणिपुर में 27.64%, मेघालय में 31.65%, मिजोरम में 26.23%, नागालैंड में 22.50%, पुडुचेरी में 27.63%, राजस्थान में 22.51%, सिक्किम में 21.20%, तमिलनाडु में 23.72%, त्रिपुरा में 33.28%, उत्तर प्रदेश में 25.20%, उत्तराखंड में 24.83% और पश्चिम बंगाल में 33.56% मतदान हुआ।

 

12:00 PM (IST) Apr 19

दुनिया की सबसे छोटी महिला ज्योति ने दिया वोट

दुनिया की सबसे छोटे कद की महिला ज्योति आम्गे ने महाराष्ट्र के नागपुर में अपने परिवार के साथ मतदान किया। उन्होंने सभी मतदाताओं से लोकतंत्र के पर्व में शामिल होने की अपील की।

 

Read Full Story

11:29 AM (IST) Apr 19

दूल्हा-दुल्हन पहुंचे मतदान केंद्र

उत्तराखंड के हल्द्वानी के एक मतदान केंद्र पर दुल्हन दूल्हा के साथ वोट डालने पहुंची। बीती रात दोनों की शादी हुई थी। विदाई से पहले दुल्हन ने मतदान किया।

 

Read Full Story

11:20 AM (IST) Apr 19

लाइन में लगकर मेघालय के सीएम कोनराड के संगमा ने किया मतदान

मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड के संगमा ने मतदान किया है। वह सुबह 6.30 बजे मतदान केंद्र पहुंचे थे, लेकिन लोगों की लाइन लगी थी। वह लाइन में लग गए और अपनी बारी आने पर मतदान किया।

 

Read Full Story

10:56 AM (IST) Apr 19

अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम में हो रहा विधानसभा चुनाव के लिए मतदान

अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम में लोकसभा के पहले चरण के मतदान के साथ ही विधानसभा चुनाव के लिए भी वोट डाले जा रहे हैं। अरुणाचल प्रदेश में 2 लोकसभा और 50 विधानसभा सीटों के लिए भी मतदान हो रहा है। वहीं, सिक्किम में एक लोकसभा सीट और 32 विधानसभा सीटों के लिए वोट डाले जा रहे हैं।

 

Read Full Story

10:53 AM (IST) Apr 19

मतदान केंद्र पहुंचे जितेंद्र सिंह

केंद्रीय मंत्री और जम्मू-कश्मीर के उधमपुर सीट से भाजपा प्रत्याशी डॉ. जितेंद्र सिंह एक मतदान केंद्र पर पहुंचे। उनका मुकाबला कांग्रेस के चौधरी लाल सिंह से है।

 

10:08 AM (IST) Apr 19

सद्गुरु ने किया मतदान

सद्गुरु जग्गी वासुदेव ने तमिलनाडु के कोयंबटूर के एक पोलिंग बूथ में जाकर मतदान किया। वोट डालने के बाद सद्गुरु मतदान केंद्र से बाहर आए और स्याही लगी उंगली दिखाई।

10:02 AM (IST) Apr 19

बाबा रामदेव ने किया मतदान

योग गुरु बाबा रामदेव ने हरिद्वार के एक मतदान केंद्र पर मतदान किया। उनके साथ पतंजलि आयुर्वेद के प्रबंध निदेशक आचार्य बालकृष्ण भी मौजूद थे।

 

09:56 AM (IST) Apr 19

राजस्थान में दिख रहा मतदाताओं का उत्साह

राजस्थान में पहले चरण के वोटिंग के दौरान मतदाताओं का उत्साह दिख रहा है। राज्य की 25 सीटों में से 12 पर आज मतदान किया जा रहा है।

 

Read Full Story

09:53 AM (IST) Apr 19

सुबह 9 बजे तक तमिलनाडु में 8.21% मतदान

सुबह 9 बजे तक अंडमान और निकोबार में 8.64%, अरुणाचल प्रदेश में 5.98%, असम में 11.15%, बिहार 9.23%, छत्तीसगढ़ 12.02%, जम्मू और कश्मीर में 10.43%, लक्षद्वीप में 5.59%,मध्य प्रदेश में 15.00%, महाराष्ट्र में 6.98%, मणिपुर में 10.76%, मेघालय में 13.71%, मिजोरम में 10.84%, नागालैंड में 9.66%, पुडुचेरी में 8.78%, राजस्थान में 10.67%, सिक्किम में 7.92%, तमिलनाडु में 8.21%, त्रिपुरा में 15.21%, उत्तर प्रदेश में 12.66%, उत्तराखंड में 10.54% और पश्चिम बंगाल में 15.09% मतदान हुआ।

 

09:36 AM (IST) Apr 19

पश्चिम बंगाल के कूच बिहार में पोलिंग बूथ पर पथराव

पश्चिम बंगाल के कूच बिहार में मतदान के दौरान हिंसा हुई है। यहां एक पोलिंग बूथ पर पथराव किया गया है। भाजपा की ओर से आरोप लगाया गया है कि टीएमसी के लोगों ने पथराव किया है।

 

Read Full Story

09:10 AM (IST) Apr 19

मतदान करने बाइक पर आए पुडुचेरी के सीएम एन रंगासामी

पुडुचेरी के डेलार्शपेट में मतदान के दौरान अनोखा नजारा दिखा। सीएम एन रंगासामी बाइक पर सवार होकर पोलिंग बूथ पहुंचे। उन्होंने मतदान कर लिया है। सीएम को बाइक पर देख लोग हैरत में थे। उनके साथ सुरक्षाकर्मी भी मौजूद थे।

09:06 AM (IST) Apr 19

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने डाला वोट

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने वोट डाल दिया है। वह सुबह-सुबह मतदान करने पहुंचे। रिजिजू अरुणाचल पश्चिम से भाजपा उम्मीदवार हैं। उनका मुकाबला पूर्व सीएम और कांग्रेस उम्मीदवार नबाम तुकी से है।

 

 

08:38 AM (IST) Apr 19

एम के स्टालिन ने दिया वोट

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने मतदान किया है। वह थोड़ी देर लाइन में लगे। इसके बाद मतदान किया।

08:27 AM (IST) Apr 19

रजनीकांत ने डाला वोट

एक्टर रजनीकांत ने चेन्नई में एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला। दूसरी ओर वोट डालने के बाद तमिलनाडु के कोंगु में जब्त नकदी पर के अन्नामलाई ने कहा कि डीएमके सोचती है कि वह कोंगु बेल्ट में लोगों को खरीद सकती है। एआईएडीएमके भी लंबे समय से उसी नाव में है। मुझे नहीं लगता कि प्रशासन तटस्थ है।

Read Full Story

08:01 AM (IST) Apr 19

के अन्नामलाई ने डाला वोट

तमिलनाडु भाजपा अध्यक्ष और कोयंबटूर सीट से उम्मीदवार के अन्नामलाई ने करूर के उथुपट्टी में एक पोलिंग बूथ में जाकर वोट डाला है। उनका मुकाबला डीएमके के गणपति पी. राजकुमार से है।

 

07:40 AM (IST) Apr 19

वोट डालने से पहले मंदिर पहुंचे कमलनाथ

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ अपने बेटे नकुलनाथ के साथ वोट डालने के लिए घर से निकले हैं। वह पहले पूजा करने के लिए मंदिर पहुंचे हैं। इसके बाद वोट डालने जाएंगे। नकुलनाथ छिंदवाड़ा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं।

 

07:35 AM (IST) Apr 19

मतदान केंद्रों पर जुटी भीड़

वोट डालने के लिए बड़ी संख्या में लोग मतदान केंद्रों पर पहुंचे हैं। गर्मी से बचने के लिए बहुत से लोगों की कोशिश सुबह में ही वोट डाल लेने की है। पोलिंग बूथ के बाहर लंबी-लंबी लाइनें दिख रहीं हैं। जम्मू-कश्मीर से लेकर तमिलनाडु तक ऐसी स्थिति है।

 

07:23 AM (IST) Apr 19

पी. चिदंबरम ने डाला वोट

कांग्रेस नेता पी. चिदंबरम ने मतदान किया है। उन्होंने कहा, "मैंने वोट डाल दिया है। INDIA को तमिलनाडु के सभी 39 सीटों पर जीत मिलेगी। तमिलनाडु के सभी लोग और मैं इसके लिए आश्वस्त हैं।"

 

07:14 AM (IST) Apr 19

पीएम मोदी ने की वोट डालने की अपील

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स पर पोस्ट कर लोगों से मतदान की अपील की है। उन्होंने मतदाताओं से आग्रह किया है कि वोटिंग का नया रिकॉर्ड बनाएं।

 

 

07:09 AM (IST) Apr 19

पहले चरण में इन बड़े नेताओं के राजनीतिक भाग्य का हो रहा फैसला

पहले चरण में सात केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, सर्बानंद सोनोवाल, भूपेन्द्र यादव, किरेन रिजिजू, संजीव बालियान, जितेंद्र सिंह, अर्जुन राम मेघवाल, एल मुरुगन और निसिथ प्रमाणिक मैदान में हैं। इसके साथ ही बीजेपी के तमिलनाडु प्रमुख के अन्नामलाई, तेलंगाना के पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई साउंडराजन, डीएमके की कनिमोझी और कांग्रेस के गौरव गोगोई के सीटों पर भी आज मतदान हो रहा है।

 

Read Full Story

07:08 AM (IST) Apr 19

मोहन भागवत बोले- सबसे पहले डालें वोट

वोट डालने के बाद आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने मीडिया से बात की। उन्होंने कहा, "मैंने मतदान किया है। वोट डालना हमारा अधिकार और कर्तव्य है। सभी को मतदान करना चाहिए। यह पहला काम होना चाहिए।"

 

07:04 AM (IST) Apr 19

102 सीटों पर मतदान शुरू

देश के 21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 102 लोकसभा सीटों पर मतदान शुरू हो गया है। नागपुर में आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने मतदान कर दिया है। उन्होंने संघ मुख्यालय के पास स्थित पोलिंग बूथ पर वोट डाला।

 

06:58 AM (IST) Apr 19

तमिलनाडु के सभी 39 सीटों पर हो रहा मतदान

पहले फेज में तमिलनाडु के सभी 39 सीटों पर मतदान हो रहा है। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश के 8, बिहार के चार, राजस्थान के 12, पश्चिम बंगाल के 3, मणिपुर के 2, उत्तराखंड के 5, अरुणाचल प्रदेश के 2, मेघालय के 2, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, मिजोरम, नागालैंड, पुडुचेरी, सिक्किम, लक्षद्वीप, त्रिपुरा, जम्मू-कश्मीर और छत्तीसगढ़ में एक-एक सीट पर मतदान हो रहा है।