National

नितिन गडकरी से कनिमोझी तक, आज इन बड़े नेताओं के भाग्य का हो रहा फैसला

Image credits: X-Nitin Gadkari

102 सीटों पर हो रहा मतदान

देश के 21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 102 सीटों पर आज मतदान हो रहा है। मतदाता नितिन गडकरी से लेकर के कनिमोझी तक कई बड़े नेताओं के राजनीतिक भाग्य का फैसला कर रहे हैं।

Image credits: X-ECI

नितिन गडकरी (भाजपा), नागपुर

नितिन गडकरी नागपुर से चुनावी मैदान में हैं। उनका मुकाबला कांग्रेस के विकास ठाकरे से है। ठाकरे नागपुर के पूर्व महापौर और नागपुर पश्चिम से विधायक हैं।

Image credits: X-Nitin Gadkari

किरेन रिजिजू (भाजपा): अरुणाचल पश्चिम

किरेन रिजिजू अरुणाचल पश्चिम से भाजपा उम्मीदवार हैं। 2014 और 2019 के चुनाव में उन्हें यहां से जीत मिली थी। उन्हें पूर्व सीएम और कांग्रेस उम्मीदवार नबाम तुकी चुनौती दे रहे हैं।

Image credits: X-Kiren Rijiju

के अन्नामलाई (भाजपा), कोयंबटूर

तमिलनाडु भाजपा अध्यक्ष के अन्नामलाई राज्य के कोयंबटूर सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। डीएमके ने यहां से गणपति पी राजकुमार को मैदान में उतारा है।

Image credits: X-K Annamalai

गौरव गोगोई (कांग्रेस), जोरहाट

कांग्रेस नेता गौरव गोगोई असम के जोरहाट सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। 2014 और 2019 में उन्हें कलियाबोर से जीत मिली थी। उनका मुकाबला भाजपा सांसद टोपोन कुमार गोगोई से है।

Image credits: X-Gaurav Gogoi

तमिलिसाई सौंदर्यराजन (भाजपा), चेन्नई दक्षिण

तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल और भाजपा नेता तमिलिसाई सौंदर्यराजन चेन्नई दक्षिण से मैदान में हैं। उनकी टक्कर मौजूदा सांसद और डीएमके उम्मीदवार थमिजाची थंगापांडियन से हुई है।

Image credits: X-Tamilisai Soundararajan

नकुलनाथ (कांग्रेस), छिंदवाड़ा

मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम कमलनाथ के बेटे नकुलनाथ छिंदवाड़ा से चुनाव लड़ रहे हैं। वह इस सीट से मौजूदा सांसद हैं। भाजपा ने यहां से विवेक साहू को मैदान में उतारा है।

Image credits: X-Nakul Kamal Nath

के कनिमोझी (डीएमके), थूथुक्कुडी

के कनिमोझी तमिलनाडु के थूथुक्कुडी सीट से डीएमके प्रत्याशी हैं। उनका मुकाबला अन्नाद्रमुक के शिवसामी वेलुमणि और कांग्रेस के एसडीआर विजयसीलन से है।

Image credits: Twitter

सर्बानंद सोनोवाल (भाजपा), डिब्रूगढ़

भाजपा के सर्बानंद सोनोवाल असम के डिब्रूगढ़ से चुनाव लड़ रहे हैं। उनका मुकाबला असम जातीय परिषद के लुरिनज्योति गोगोई से है। इन्हें इंडिया ब्लॉक पार्टियों का समर्थन प्राप्त है।

Image credits: X- Sarbananda Sonowal

जितिन प्रसाद (भाजपा), पीलीभीत

पीलीभीत से भाजपा ने वरुण गांधी का टिकट काटकर जितिन प्रसाद को मैदान में उतारा है। उनका सामना सपा के भगवत सरन गंगवार और बसपा के अनीस अहमद खान से है।

Image credits: X-Jitin Prasada

कार्ति चिदम्बरम (कांग्रेस), शिवगंगा

कांग्रेस के कार्ति चिदम्बरम तमिलनाडु की शिवगंगा सीट से मैदान में हैं। वह पूर्व गृह मंत्री पी चिदंबरम के बेटे हैं। उनका मुकाबला AIADMK के ए जेवियरदास और BJP के देवनाथन यादव से है।

Image credits: X- Karti P Chidambaram