National

जानें कौन हैं गोवा से भाजपा प्रत्याशी पल्लवी, 1400 करोड़ की है संपत्ति

Image credits: X- Pallavi Dempo

दक्षिण गोवा सीट से भाजपा प्रत्याशी हैं पल्लवी डेम्पो

भाजपा ने पहली बार गोवा में लोकसभा चुनाव के लिए महिला प्रत्याशी को टिकट दिया है। उनका नाम है पल्लवी डेम्पो। उन्होंने दक्षिण गोवा सीट से नामांकन दाखिल किया है।

Image credits: X- Pallavi Dempo

श्रीनिवास डेम्पो की पत्नी हैं पल्लवी डेम्पो

पल्लवी डेम्पो का विवाह श्रीनिवास डेम्पो से हुआ है। वह डेम्पो समूह के प्रमुख हैं। यह कंपनी फुटबॉल, रियल एस्टेट, जहाज निर्माण, शिक्षा और खनन जैसे कई क्षेत्रों काम करती है।

Image credits: X- Pallavi Dempo

डेम्पो इंडस्ट्रीज में एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर हैं पल्लवी

49 साल की पल्लवी ने पुणे विश्वविद्यालय के एमआईटी से बिजनेस मैनेजमेंट में पोस्टग्रेजुएट डिग्री ली है। वह डेम्पो इंडस्ट्रीज में एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर हैं।

Image credits: X- Pallavi Dempo

पल्लवी के पास है 255.4 करोड़ की चल संपत्ति

पल्लवी और उनके पति श्रीनिवास के पास करीब 1,400 करोड़ रुपए की संपत्ति है। पल्लवी के पास 255.4 करोड़ की चल संपत्ति है। उनके पति के पास 994.8 करोड़ की चल संपत्ति है।

Image credits: X- Pallavi Dempo

पल्लवी के पास है 28.2 करोड़ रुपए की अचल संपत्ति

पल्लवी के पास 28.2 करोड़ रुपए की अचल संपत्ति है। वहीं, उनके पति के पास 83.2 करोड़ रुपए की अचल संपत्ति है।

Image credits: X- Pallavi Dempo

दुबई-लंदन में हैं फ्लैट

पल्लवी और उनके पति के नाम पर दुबई के सवाना में 2.5 करोड़ रुपए और लंदन में 10 करोड़ रुपए का फ्लैट है। पल्लवी के पास 5.7 करोड़ रुपए के सोने के गहने हैं।

Image credits: X- Pallavi Dempo

2022-23 में 10 करोड़ रुपए का भरा आयकर रिटर्न

वित्त वर्ष 2022-23 के लिए पल्लवी ने 10 करोड़ रुपए का आयकर रिटर्न दाखिल किया था। उनके पति श्रीनिवास ने 11 करोड़ रुपए का रिटर्न दाखिल किया था।

Image credits: X- Pallavi Dempo

गोवा से पहली महिला प्रत्याशी हैं पल्लवी डेम्पो

पल्लवी डेम्पो लोकसभा चुनाव में गोवा से भाजपा द्वारा मैदान में उतारी जाने वाली पहली महिला हैं।

Image credits: X- Pallavi Dempo