National

EGGS-SEX के चक्कर में वायरल हो गईं महुआ मोइत्रा, जानें क्या है सच्चाई

Image credits: X- Mahua Moitra

कृष्णानगर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रहीं महुआ मोइत्रा

पश्चिम बंगाल के कृष्णानगर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रहीं महुआ मोइत्रा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। इसमें उन्हें एक रिपोर्टर के सवाल का जवाब देते दिखाया गया है।

Image credits: X- Mahua Moitra

रिपोर्टर ने पूछा- क्या है ऊर्जा का श्रोत?

चुनाव प्रचार कर रहीं महुआ मोइत्रा से रिपोर्टर ने पूछा- आपके ऊर्जा का श्रोत क्या है? वायरल हुए वीडियो में दावा किया जा रहा है कि महुआ ने जवाब में SEX कहा। उन्होंने कहा कि ये सच है।

Image credits: X- Mahua Moitra

महुआ ने कहा था EGGS

वीडियो वायरल होने पर जिस रिपोर्टर ने यह सवाल किया था, उसने सोशल मीडिया पर सच्चाई बताई है। उसने कहा कि महुआ ने दरअसल EGGS कहा था। ऑडियो में छेड़छाड़ कर इसे SEX बताया जा रहा है।

Image credits: X- Mahua Moitra

टीएमसी के लिए नाक का सवाल है कृष्णानगर सीट

कृष्णानगर लोकसभा सीट पश्चिम बंगाल की सत्ताधारी पार्टी टीएमसी के लिए नाक का सवाल बन गई है। 2019 के चुनाव में महुआ मोइत्रा यहां से जीतकर सांसद बनीं थीं।

Image credits: X- Mahua Moitra

संसद की सदस्यता से अयोग्य हुईं थीं महुआ मोइत्रा

पैसे लेकर सवाल पूछने के मामले में बीते साल महुआ मोइत्रा को संसद की सदस्यता से अयोग्य करार दिया गया था। TMC ने उनपर विश्वास बनाए रखा और 2024 के आम चुनाव में कृष्णानगर से टिकट दिया।

Image credits: X- Mahua Moitra

चुनाव प्रचार में पूरा दम लगा रहीं हैं महुआ मोइत्रा

महुआ मोइत्रा ने चुनाव प्रचार में पूरा दम लगाया हुआ है। वह सुबह जन संपर्क अभियान के लिए निकलती हैं तो रात को घर लौटती हैं। भीषण गर्मी के बाद भी वह पूरा दिन चुनाव प्रचार करती हैं।

Image credits: X- Mahua Moitra

महुआ मोइत्रा के खिलाफ ईडी कर रही जांच

कैश-फॉर-क्वेरी मामले में महुआ मोइत्रा को राहत मिलती नहीं दिख रही है। इस मामले में ईडी ने भी जांच शुरू कर दी है। ईडी मनी लॉन्ड्रिंग की जांच कर रही है।

Image credits: X- Mahua Moitra

निशिकांत दुबे ने लगाया था आरोप

मोइत्रा पर BJP MP निशिकांत दुबे ने आरोप लगाया कि उन्होंने अडानी समूह और नरेंद्र मोदी पर निशाना साधने के लिए सवाल उठाए थे। इसके बदले व्यवसायी दर्शन हीरानंदानी से लाभ लिया।

Image credits: X- Mahua Moitra

चाय बागान मालिक के परिवार में पैदा हुईं थी महुआ

महुआ मोइत्रा का जन्म 12 अक्टूबर 1974 को हुआ था। वह असम में चाय बागान मालिक के परिवार में पैदा हुईं थी।

Image credits: X- Mahua Moitra

माउंट होलोके कॉलेज में महुआ मोइत्रा ने की थी पढ़ाई

महुआ मोइत्रा ने मैसाचुसेट्स के माउंट होलोके कॉलेज में गणित और अर्थशास्त्र की पढ़ाई की है। उन्होंने न्यूयॉर्क में जेपी मॉर्गन चेज में काम किया था।

Image credits: X- Mahua Moitra