लोकसभा चुनाव से पहले गौतम गंभीर का बड़ा फैसला, नहीं लेंगे टिकट, जेपी नड्डा से बोले पॉलिटिकल ड्यूटी से करें मुक्त

पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) ने लोकसभा चुनाव नहीं लड़ने का फैसला किया है। उन्होंने भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से पॉलिटिकल ड्यूटी से मुक्त करने का आग्रह किया है।

Vivek Kumar | Published : Mar 2, 2024 5:48 AM IST / Updated: Mar 04 2024, 05:21 PM IST

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2024 (Lok Sabha Election 2024) के लिए भाजपा अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जल्द जारी करने वाली है। इससे पहले पूर्व क्रिकेटर और भाजपा सांसद गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) ने बड़ा फैसला किया है। उन्होंने तय किया है कि वह इस बार चुनाव मैदान में नहीं उतरेंगे।

गौतम गंभीर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने लिखा, "मैंने भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से निवेदन किया है कि मुझे मेरे पॉलिटिकल ड्यूटी से मुक्त करें। मुझे अपनी आगामी क्रिकेट जिम्मेदारियों पर ध्यान केंद्रित करना है। मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को धन्यवाद देता हूं। उन्होंने मुझे लोगों की सेवा करने का अवसर दिया।"

 

 

KKR के मेंटर हैं गौतम गंभीर

दरअसल, आईपीएल 2024 सीजन (IPL 2024 season) शुरू होने वाला है। गौतम गंभीर कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) के मेंटर के रूप में काम कर रहे हैं। उन्होंने लोकसभा चुनाव नहीं लड़ने का फैसला किया है ताकि क्रिकेट पर अधिक ध्यान दे सकें। वह भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज और मुख्य कोच चंद्रकांत पंडित के साथ मिलकर काम कर रहे हैं। गंभीर ने 2011-17 तक कोलकाता नाइटराइडर्स की कप्तानी की थी। उन्हें 2012 और 2014 में KKR को आईपीएल खिताब दिलाया था।

मार्च 2019 में भाजपा में शामिल हुए थे गौतम गंभीर

गौतम गंभीर पूर्वी दिल्ली से भाजपा सांसद हैं। वह मार्च 2019 में भाजपा में शामिल हुए थे। पार्टी ने उन्हें लोकसभा चुनाव का टिकट दिया था। गंभीर ने चुनाव 6,95,109 वोटों के बड़े अंतर से जीता था। वह दिल्ली में भाजपा के प्रमुख चेहरा हैं।

यह भी पढ़ें- सबसे अधिक दिन PM रहने के मामले में चौथे स्थान पर हैं नरेंद्र मोदी, जानें किसे मिली सिर्फ 13 दिन के लिए कुर्सी

भाजपा जल्द ही 100 से अधिक प्रत्याशियों के नामों वाली पहली लिस्ट जारी कर सकती है। उम्मीदवारों के नाम तय करने के लिए गुरुवार-शुक्रवार की दरम्यानी रात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में भाजपा नेताओं की बैठक हुई। पहली लिस्ट में नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, समेत कई बड़े नेताओं के नाम हो सकते हैं।

यह भी पढ़ें- सर्वे में खुलासा! लोकसभा चुनाव में ममता के गढ़ बंगाल में बीजेपी लगा सकती है सेंध, जानें कौन सी पार्टी कितने सीटों पर कर सकती है कब्जा

Read more Articles on
Share this article
click me!