MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • National News
  • सबसे अधिक दिन PM रहने के मामले में चौथे स्थान पर हैं नरेंद्र मोदी, जानें किसे मिली सिर्फ 13 दिन के लिए कुर्सी

सबसे अधिक दिन PM रहने के मामले में चौथे स्थान पर हैं नरेंद्र मोदी, जानें किसे मिली सिर्फ 13 दिन के लिए कुर्सी

लोकसभा चुनाव होने को है। मतदाता तय करेंगे कि पीएम नरेंद्र मोदी को तीसरा कार्यकाल मिलेगा या नहीं। सबसे अधिक दिन तक PM रहने का रिकॉर्ड पं. जवाहर लाल नेहरू के नाम है। इस मामले में नरेंद्र मोदी चौथे स्थान पर हैं। गुलजारी लाल नंदा 13 दिन पीएम रहे थे। 

2 Min read
Vivek Kumar
Published : Mar 02 2024, 10:34 AM IST| Updated : Mar 04 2024, 05:22 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
115
जानें अभी तक कौन कौन बने भारत के प्रधानमंत्री, कितने दिन रहा कार्यकाल
Image Credit : X- Capt.Amarinder Singh

जानें अभी तक कौन-कौन बने भारत के प्रधानमंत्री, कितने दिन रहा कार्यकाल

पं. जवाहर लाल नेहरू: पं. जवाहर लाल नेहरू भारत के पहले प्रधानमंत्री थे। वह 15 अगस्त 1947 को पीएम बने और 27 मई 1964 तक इस पद पर रहे। पीएम के रूप में उन्होंने 6130 दिन काम किया।

215
गुलजारी लाल नंदा
Image Credit : X- Congress

गुलजारी लाल नंदा

गुलजारी लाल नंदा के नाम सबसे कम दिन के लिए पीएम रहने का रिकॉर्ड है। वह पहली बार 27 मई 1964 से 9 जून 1964 तक फिर दूसरी बार 11 जनवरी 1966 से 24 जनवरी 1966 तक पीएम रहे। उनका दोनों कार्यकाल 13-13 दिन का रहा।

315
लाल बहादुर शास्त्री
Image Credit : Twitter

लाल बहादुर शास्त्री

लाल बहादुर शास्त्री 9 जून 1964 से 11 जनवरी 1966 तक पीएम रहे। उनका कार्यकाल 582 दिनों का रहा।

415
इंदिरा गांधी
Image Credit : Twitter

इंदिरा गांधी

इंदिरा गांधी पहली बार 24 जनवरी 1966 से 24 मार्च 1977 तक पीएम रहीं। दूसरी बार वह 14 जनवरी 1980 से 31 अक्टूबर 1984 तक पीएम रहीं। वह कुल मिलाकर 5829 दिन पीएम रहीं।

515
मोरारजी देसाई
Image Credit : Twitter

मोरारजी देसाई

24 मार्च 1977 से 28 जुलाई 1979 तक मोरारजी देसाई प्रधानमंत्री रहे। उनका कार्यकाल 856 दिनों का रहा।

615
चरण सिंह
Image Credit : Twitter

चरण सिंह

28 जुलाई 1979 से 14 जनवरी 1980 तक पीएम रहे। वह 170 दिनों के लिए पीएम के पद पर रहे।

715
राजीव गांधी
Image Credit : Twitter

राजीव गांधी

31 अक्टूबर 1984 से 2 दिसंबर 1989 तक राजीव गांधी प्रधानमंत्री रहे। उनका कार्यकाल 1858 दिनों का रहा।

815
विश्वनाथ प्रताप सिंह
Image Credit : Twitter

विश्वनाथ प्रताप सिंह

विश्वनाथ प्रताप सिंह 2 दिसंबर 1989 से 10 नवंबर 1990 तक प्रधानमंत्री रहे। उन्होंने 343 दिनों तक पीएम के रूप में काम किया।

915
चंद्रशेखर
Image Credit : Twitter

चंद्रशेखर

चंद्रशेखर 10 नवंबर 1990 से 21 जून 1991 तक पीएम रहे। उनका कार्यकाल 223 दिनों का रहा।

1015
पी.वी. नरसिम्हा राव
Image Credit : Twitter

पी.वी. नरसिम्हा राव

नरसिम्हा राव 21 जून 1991 से 16 मई 1996 तक पीएम रहे। उन्होंने 1791 दिनों तक प्रधानमंत्री के रूप में काम किया।

1115
अटल बिहारी वाजपेई
Image Credit : Twitter

अटल बिहारी वाजपेई

अटल बिहारी वाजपेई पहली बार 16 मई 1996 से 1 जून 1996 तक पीएम रहें। दूसरी बार वह 19 मार्च 1998 से 22 मई 2004 तक पीएम रहे। उनका पहला कार्यकाल 16 और दूसरा कार्यकाल 2256 दिनों का था।

1215
एच.डी. देवेगौड़ा
Image Credit : X- H D Deve Gowda

एच.डी. देवेगौड़ा

देवेगौड़ा 1 जून 1996 से 21 अप्रैल 1997 तक प्रधानमंत्री रहे। उन्होंने इस पद पर 324 दिनों तक काम किया।

1315
इंद्र कुमार गुजराल
Image Credit : X-Praful Patel

इंद्र कुमार गुजराल

इंद्र कुमार गुजराल 21 अप्रैल 1997 से 19 मार्च 1998 तक प्रधानमंत्री रहे। वह 332 दिनों तक पीएम पद पर रहे।

1415
डॉ. मनमोहन सिंह
Image Credit : X- Vinita Jain

डॉ. मनमोहन सिंह

मनमोहन सिंह 22 मई 2004 से 25 मई 2014 तक प्रधानमंत्री रहे। उनका कार्यकाल 3655 दिनों का रहा।

1515
नरेंद्र मोदी
Image Credit : X- Narendra Modi

नरेंद्र मोदी

नरेंद्र मोदी 26 मई 2014 को प्रधानमंत्री बने थे। उनका दूसरा कार्यकाल चल रहा है। 1 मार्च 2024 तक उन्होंने पीएम के रूप में 3567 दिनों तक काम किया है।

About the Author

VK
Vivek Kumar
विवेक कुमार। डिजिटल मीडिया में 12 साल का अनुभव। मौजूदा समय में एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रहे हैं। नेशनल, वर्ल्ड, ट्रेन्डिंग टॉपिक, एक्सप्लेनर, डिफेंस, पॉलिटिक्स जैसे टॉपिक में इनका इंट्रेस्ट है। इन्होंने एमएससी किया हुआ है। मूलतः ये बिहार के रहने वाले हैं।
नरेंद्र मोदी
Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved