lok Sabha Election 2024: लोकतंत्र के महापर्व को गूगल ने डूडल बनाकर किया सेलीब्रेट

लोकसभा चुनाव 2024 के पहले चरण के मतदान की शुरुआत के साथ गूगल अपने होम पर डूडल बनाकर सेलीब्रेट कर रहा है।

Yatish Srivastava | Published : Apr 19, 2024 1:52 AM IST

नेशनल। लोकसभा चुनाव 2024 का महापर्व शुरू हो गया है। आज पहले चरण के लिए 102 सीटों पर मतदान हो रहा है। ऐसे में गूगल भी लोकतंत्र के महापर्व को डूडल बनाकर सेलेब्रेट कर रहा है। गूगल ने होमपेज पर इंडियन इलेक्शन डे के तहत खास डूडल बनाया है। गूगल सर्च के दौरान आपको होम पेज पर डूडल दिखाई देगा। 

 गूगल के दूसरे 'O' पर बनाया वोटिंग हैंड
गूगल ने अपने डूडल में गूगल की स्पेलिंग में आने वाले दूसरे 'O' के स्थान पर परिवर्तन कर वोटिंग हैंड बनाया है। इसमें वोट के बाद इंडेक्स फिंगर पर लगी मतदान वाली स्याही भी नजर आ रही है। गूगल हर बड़े और यादगार दिन को इसी तरह हमेशा डूडल बनाकर सेलिब्रेट करता रहा है। किसी बड़ी हस्ती का जन्मदिन हो या या कोई भी बड़ा खास दिन हो, गूगल हमेशा ही डूडल बनाकर उसे सेलीब्रेट करता है। 

पढ़ें लोकसभा चुनाव के लिए चल रही स्पेशल ट्रेनें, साउथ रेलवे का ऐलान, जानें Schedule

लोगों को जागरूक करना भी उद्देश्य
लोकतंत्र के महापर्व को लेकर मतदान के लिए जागरूक करना भी गूगल की ओर से बनाए गए डूडल का मुख्य उद्देश्य है। रोजाना बड़ी संख्या में लोग रोजाना ही गूगल सर्च का प्रयोग करते हैं, ऐसे में गूगल के होम पेज पर उनको वोटिंग हैंड नजर आएगा तो उनमें मतदान करने की उत्सुकता के साथ अपना दायित्व भी समझ आएगा। 

21 राज्यों में 102 सीटों पर होगा मतदान
लोकसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान में 21 राज्यों की 102 सीटों पर मतदान किया जाएगा। इसके लिए वोटिंग शुरू हो चुकी है। पहले चरण में 1600 से ज्यादा उम्मीदवार मैदान में है। पहले चरण के मतदान में 1600 करोड़ अपने मतों का प्रयोग करेंगे। 

Read more Articles on
Share this article
click me!