Lok Sabha Elections phase 5: इन 49 सीटों पर होगा मतदान, जानें कौन हैं प्रमुख उम्मीदवार

Published : May 18, 2024, 09:33 PM ISTUpdated : May 18, 2024, 09:47 PM IST
voting

सार

लोकसभा चुनाव 2024 के पांचवें चरण में बिहार के 5, झारखंड के 3, महाराष्ट्र के 13, ओडिशा के 5, उत्तर प्रदेश के 14, पश्चिम बंगाल के 7 और जम्मू और कश्मीर व लद्दाख के एक-एक सीट पर वोटिंग होगी।

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2024 के पांचवें चरण के लिए 20 मई को मतदान होगा। इस चरण में छह राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों के 49 सीटों पर मतदान होगा। बिहार के 5, झारखंड के 3, महाराष्ट्र के 13, ओडिशा के 5, उत्तर प्रदेश के 14, पश्चिम बंगाल के 7 और जम्मू और कश्मीर व लद्दाख के एक-एक सीट पर वोटिंग होगी। पांचवें चरण के लिए मतदान सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक होगा। कुल 695 प्रत्याशी मैदान में हैं।

इन प्रमुख सीटों पर होगा चुनाव

उत्तर प्रदेश

अमेठी- यहां भाजपा प्रत्याशी स्मृति ईरानी और कांग्रेस उम्मीदवार किशोरी लाल शर्मा के बीच मुकाबला है।

रायबरेली- कांग्रेस नेता राहुल गांधी चुनाव लड़ रहे हैं।

लखनऊ- रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह चुनाव लड़ रहे हैं।

कैसरगंज- बृज भूषण शरण सिंह के बेटे करण भूषण सिंह चुनाव लड़ रहे हैं।

बिहार

हाजीपुर- लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के नेता चिराग पासवान चुनाव लड़ रहे हैं।

सारण- राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्या चुनावी मैदान में हैं। उनका मुकाबला भाजपा के राजीव प्रताप रुडी से है।

महाराष्ट्र

मुंबई उत्तर- भाजपा प्रत्याशी और केंद्रीय मंत्री पिऊष गोयल चुनाव लड़ रहे हैं।

मुंबई उत्तर-पश्चिम- शिवसेना के रविंद्र दत्ताराम वायकर चुनावी मैदान में हैं।

मुंबई दक्षिण- अरविंद सावंत चुनाव लड़ रहे हैं।

मुंबई उत्तर मध्य- भाजपा के टिकट पर उज्जवल निकम चुनाव लड़ रहे हैं। उनका सामना कांग्रेस प्रत्याशी वर्षा गायकवाड़ से है।

कल्याण- शिवसेना के डॉ. श्रीकांत शिंदे चुनाव लड़ रहे हैं।

जम्मू और कश्मीर

बारामुला- जेके नेशनल कॉन्फ्रेंस के उमर अब्दुल्ला चुनाव लड़ रहे हैं।

झारखंड

चतरा- कांग्रेस के कृष्ण नंद त्रिपाठी चुनाव लड़ रहे हैं।

लोकसभा चुनाव 2024 के पांचवें चरण में इन सीटों पर होगा मतदान

 

क्रम संख्याराज्यलोकसभा सीट
1बिहारसारण, मधुबनी, सीतामढी, मुजफ्फरपुर, हाजीपुर
2जम्मू एवं कश्मीरबारामूला
3लद्दाखलद्दाख
4महाराष्ट्र

मुंबई उत्तर, मुंबई उत्तर-पश्चिम, मुंबई उत्तर-पूर्व, मुंबई उत्तर-मध्य, मुंबई दक्षिण,

 मुंबई दक्षिण-मध्य, कल्याण, धुले, डिंडोरी, नासिक, पालघर, ठाणे, भिवंडी

5ओडिशाबोलांगीर, बारगढ़, सुंदरगढ़, अस्का, कंधमाल
6उत्तर प्रदेशरायबरेली, अमेठी, मोहनलालगंज (एससी), लखनऊ, जालौन, झाँसी, हमीरपुर, बांदा, 
फतेहपुर, कौशांबी (एससी), बाराबंकी (एससी), फैजाबाद, कैसरगंज, गोंडा
7पश्चिम बंगालबनगांव, बैरकपुर, हावड़ा, उलुबेरिया, श्रीरामपुर, हुगली, आरामबाग
8झारखंडचतरा, कोडरमा, हजारीबाग

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

Earthquake Today: भारत-म्यांमार सीमा के पास तगड़ा भूकंप, कोलकाता तक महसूस हुए झटके
नोएडा की डॉ. अंजना सिंह सेंगर ने श्रीलंका में जीता एशिया आइकॉन अवॉर्ड, हिंदी साहित्य को मिली ग्लोबल पहचान