'क्या कोई माई का लाल पैदा हुआ है जो CAA खत्म कर सके, मैं मैदान में हूं, तुम भी हो': नरेंद्र मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि CAA कानून कोई खत्म नहीं कर सकता। उन्होंने विपक्ष को चुनौती दी कि जहां से हो ताकत जुटा लो। आप CAA कानून खत्म नहीं कर सकते।

Vivek Kumar | Published : May 16, 2024 7:42 AM IST / Updated: May 16 2024, 01:42 PM IST

लालगंज। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को उत्तर प्रदेश के लालगंज में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने देश में CAA कानून लागू करने को लेकर विपक्ष को चुनौती दी। उन्होंने कहा कि कोई माई का लाल पैदा नहीं हुआ है जो CAA खत्म कर सके।

नरेंद्र मोदी ने कहा, "मोदी की गारंटी का मतलब क्या है इसका ताजा उदाहरण CAA कानून है। आपने देखा होगा कल ही CAA कानून के तहत शरणार्थियों को भारत की नागरिकता देने का काम शुरू हो गया है। पहले लॉट को नागरिकता दी गई है। ये सभी भाई-बहन हिंदू, सिख, बौद्ध, जैन, पारसी, ईसाई हैं। ये सभी लंबे समय से शरणार्थी बनकर हमारे देश में रह रहे हैं। ये लोग धर्म के आधार पर हुए भारत के बंटवारे का शिकार हुए थे।"

Latest Videos

 

 

कांग्रेस की सरकारों ने जुर्म करने में कोई कमी नहीं की

पीएम ने कहा, "मजा देखिए, ये महात्मा गांधी का नाम लेकर सत्ता की सीढ़ियां तक चढ़ जाते हैं, लेकिन महात्मा गांधी की बातों को याद नहीं रखते। खुद महात्मा गांधी ने भरोसा दिया था कि वो कभी भी भारत आ सकते हैं। 70 वर्षों में हजारों परिवारों ने प्रताड़ना झेलकर अपनी बेटियों की इज्जत बचाने के लिए, अपना धर्म, अपनी संस्कृति अपनी परंपरा बचाने के लिए मजबूरी में भारत मां की कोख में आकर शरण लिया। कांग्रेस ने इनकी कभी सुध नहीं ली, क्योंकि ये कांग्रेस के वोट बैंक नहीं थे। ये लोग ज्यादातर कौन हैं, मेरे दलित और ओबीसी भाई-बहन हैं। इनपर वहां तो जुर्म हुआ ही, वोट बैंक की राजनीति में डूबे हुए यहां के कांग्रेस की सरकारों ने भी और उनके साथियों ने भी इनपर जुर्म करने में कोई कमी नहीं रखी। सपा, कांग्रेस और इंडी गठबंधन वालों ने इनके साथ क्या किया। इन्होंने CAA के नाम पर ऐसा झूठ का पहाड़ खड़ा कर दिया, यूपी सहित पूरे देश को दंगों की आग में झोंकने का प्रयास किया।"

कोई माई का लाल CAA खत्म नहीं कर सकता

नरेंद्र मोदी ने कहा, "आजतक ये इंडी गठबंधन वाले कहते हैं कि जिस दिन मोदी जाएगा CAA भी जाएगा। क्या इस देश में अब कोई माई का लाल पैदा हुआ है जो CAA खत्म कर सके। ये देश की जनता जान गई है। देश का हर नागरिक जान गया है कि आपलोगों ने वोट बैंक की राजनीति करके, हिंदू-मुसलमान को लड़ाकर और सेकुलरिज्म का चोला पहन लिया था कि आपके अंदर के पाप की सच्चाई बाहर नहीं आती थी। ये मोदी है जिसने आपका ये नकाब उतार दिया है। आप ढोंगी हैं। आप साम्प्रदायिक हैं। आपने देश को सात दशक तक साम्प्रदाय की आग में झुलसने के लिए मजबूर किया।"

यह भी पढ़ें- Citizenship Amendment Act: पहली बार 14 लोगों को मिले सार्टिफिकेट, जानें किसे मिल सकती है भारत की नागरिकता

उन्होंने कहा, "मैं साफ-साफ कहना चाहता हूं। ये मोदी की गारंटी है। देश विदेश कहीं से भी, जो भी ताकत इकट्ठा करना है कर लो, मैं भी मैदान में हूं, तुम भी मैदान में हो। आप CAA नहीं मिटा पाओगे। आने वाले कुछ महीनों में ही पश्चिम बंगाल से लेकर दिल्ली, पंजाब तक हजारों शरणार्थी परिवार जो अनाथ की तरह मां भारती की गोद में रह रहेंगे उन्हें सम्मान मिलेगा। वे मां भारती के बेटे कहलाने के हकदार होंगे।

यह भी पढ़ें- पाकिस्तान में बुर्का पहनती थी भावना, भारत की नागरिकता मिलते ही खुशी से झूम उठी

Read more Articles on
Share this article
click me!

Latest Videos

Akhilesh Yadav LIVE: माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की प्रेस वार्ता
कांग्रेस को गणपति पूजा से भी है नफरत #Shorts
अमेरिका में किया वादा निभाने हरियाणा के करनाल पहुंचे राहुल गांधी | Haryana Election
तिरुपति लड्डू का भगवान वेंकटेश से कनेक्शन, क्यों 300 साल पुरानी परंपरा पर उठ रहे सवाल?
कौन हैं मुकेश अहलावत? आतिशी की टीम सबसे ज्यादा इनकी चर्चा क्यों