लोकसभा चुनाव 2024: 35 VVIP सीटों पर जानें किसने बनाया जीत का रिकॉर्ड, किसको मिली शर्मनाक हार

लोकसभा चुनाव 2024: लोकसभा चुनावों के परिणाम आ गया है। NDA ने पूर्ण बहुमत से सरकार बनाई तो INDIA गठबंधन ने टफ फाइटिंग दी। इसी बीच 35 बड़े नेताओं का परिणाम हम आपको बताएंगे। 

 

Anshika Tiwari | Published : Jun 2, 2024 6:23 AM IST / Updated: Jun 04 2024, 10:19 PM IST

नई दिल्ली। देश के 543 लोकसभा सीटों पर 7 चरणों में हुए नतीजे सामने आ गए है। पीएम नरेंद्र मोदी से राहुल गांधी तक कई बड़े नेताओं ने रिकॉर्ड तोड़ जीत हासिल की है। हम आपके लिए 35 बड़े नेताओं के लोकसभा सीट के रिजल्ट अपडेट लेकर आए हैं। 

1- वाराणसी सीट से PM मोदी ने दर्ज की तीसरी जीत

Latest Videos

पीएम मोदी ने तीसरी बार वाराणसी से 152513 वोटों से जीत हासिल की है। उनके सामने कांग्रेस के अजय राय थे। पीएम 2014 में पहली बार इस सीट से चुनावी मैदान में उतरे थे। 

2-रायबरेली में साढ़े तीन लाख वोटों से जीते राहुल गांधी

रायबरेली में कांग्रेस ने धमाकेदार वापसी की है। राहुल गांधी ने बीजेपी के दिनेश प्रताप सिहं को 3.8 लाख वोटों से हराया है। वहीं वायनाड से राहुल गांधी को 3.6 लाख मत से रिकॉर्ड तोड़ जीत मिली है। 

3- कन्नौज से जीते अखिलेश यादव

हॉट सीट कन्नौज से सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश को बंपर जीत मिली। उन्होंने भाजपा के सुब्रत पाठक 170922 वोटों से करारी शिकस्त दी है।

4- मथुरा से हेमा मालिनी की शानदार जीत

एक्ट्रेस और भाजपा नेता हेमा मालिनी ने मथुरा लोकसभा सीट से जबरदस्त जीत दर्ज की है। उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवारमुकेश धनगर को 293407 मतों से मात दी।

5- कंगना रनौत ने फतेह किया मंडी का किला

पहली बार चुनावी मैदान में किस्मत आजमा रही कंगना रनौता ने हिमाचल प्रदेश की मंडी से जीत हासिल की है। उन्होंने कांग्रेस नेता विक्रमादित्य सिंह को 74755 वोटों से हराया। 2019 के आम चुनाव में भाजपा के राम स्वरूप शर्मा को मंडी में जीत मिली थी।

6- चुनाव हारे पूर्व सीएम भूपेश बघेल

छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम और कांग्रेस नेता भूपेश बघेल राजनंदगांव सीट से चुनाव हार गए हैं। उन्हें भाजपा के संतोष पांडे ने 44411 मतों से शिकस्त दी।

7- तेजस्वी सूर्या, बेंगलुरु साउथ लोकसभा सीट

भाजपा नेता तेजस्वी सूर्या ने कर्नाटक के बेंगलुरु साउथ लोकसभा सीट से बंपर जीत हासिल की है। उन्होंने कांग्रेस की सौम्या रेड्डी को 277083 वोटों हराया। 2019 के लोकसभा चुनाव में यहीं से तेजस्वी जीते थे।

8- अलाप्पूझा सीट से जीतें केसी वेणुगोपाल

63513 मतों से कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल ने CPM ने ए.एम.आरिफ को हरा दिया है। उन्हें टोटल 404560 मत हासिल हुए थे जबकि एम.आरिफ केवल 341047 वोट हासिल कर सकें। 2019 के चुनाव में ए.एम. आरिफ ने जीत हासिल की थी।

9- हरियाणा में बरकरार खट्टर का जादू

हरियाणा के करनाल सीट से मनोहर लाल खट्टर ने भारी जीत दर्ज की है। उन्होंने कांग्रेस के दिव्यांशु बुद्धिराजा को 232845 वोटों से हराया। बता दें, 2019 में यहां भाजपा के संजय भाटिया को जीत मिली थी।

10- कुरुक्षेत्र से जीते नवीन जिंदल

उद्योगपति और भाजपा प्रत्याशी नवीन जिंदल और आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार सुशील गुप्ता के बीच हरियाणा के कुरुक्षेत्र सीट पर कांटे की टक्कर देखने को मिली। जहां जिंदल ने 29021 वोटों से जीत हासिल की है।

11- फायर ब्रांड नेता नवनीत राणा की हार

फायर ब्रांड नेता नवनीत राणा इस बार बीजेपी की टिकट पर अमरावती सीट से मैदान में थी। जहां उन्हें कांग्रेस प्रत्याशी बलवंत वानखड़े के हाथों द्वारा हार का सामना करना पड़ा। वह 19731 वोटों से हार गईं। 2019 में नवनीत यहां निर्दलीय जीतीं थीं।

12- विदिशा से शिवराज चौहान की रिकॉर्डतोड़ जीत

मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने विदिशा से 8 लाख वोटों से बंपर जीत हासिल है। उनके सामने कांग्रेस प्रत्याशी प्रतापभानु थे। वहीं 2019 में यहां भाजपा के रमाकांत भार्गव को जीत मिली थी।

13- बारामती सीट से सुप्रिया सुले की जीत

शरद पवार की बेटी सुप्रिया सुले महाराष्ट्र के बारामती से 48,987 वोटों से विजयी घोषित हुईं। उनका मुकाबला एनसीपी (अजीत पवार) की सुनेत्रा पवार से था। 2019 में सुप्रिया सुले को यहां जीत मिली थी।

14- मेरठ लोकसभा सीट से जीते अरुण गोविल

धारावाहिक रामायण में भगवान राम का रोल निभाने वाले अरुण गोविल ने सपा प्रत्याशी सुनीता वर्मा को कांटे की टक्कर देते हुए 10 हजार वोटों से जीत हासिल की है।

15- 2 लाख वोटों से जीती डिंपल यादव

सपा प्रमुख अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव उत्तर प्रदेश के मैनपुरी सीट से 221639 वोटों से विजयी रहीं। उनकी चुनावी लड़ाई भाजपा के जयवीर सिंह से थी। 2019 में यहां मुलायम सिंह यादव को जीत मिली थी।

16- सुल्तानपुर सीट हारी मेनका गांधी

यूपी की हॉट सीट में से एक सुल्तानपुर से मेनका गांधी को हार का मुंह देखना पड़ा है। उन्हें समाजवादी पार्टी के रामभुआल निषाद ने 43174 मतों से हरा दिया। बता दें, 2019 में मेनका गांधी ने रिकॉर्ड तोड़ जीत हासिल की थी।

17- नई दिल्ली लोकसभा सीट से जीती बांसुरी स्वराज

पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज की बेटी बांसुरी स्वराज ने नई दिल्ली लोकसभा सीट से जीत हासिल की है। उनका सामना आप के सोमनाथ भारती से हुआ है। 2019 के चुनाव में यहां भाजपा की मीनाक्षी लेखी को जीत मिली थी।

18- कोटा से जीते लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला

लोकसभा अध्यक्ष और भाजपा नेता ओम बिरला राजस्थान के कोटा से 41773 वोटों से जीत दर्ज की है।कांग्रेस ने उनके सामने प्रहलाद गुंजाल को मैदान में उतारा था। 2019 के चुनाव में यहां ओम बिरला जीते थे।

19- रोचक मुकाबले में तिरुवनंतपुरम सीटे से जीते शशि थरूर

केरल की तिरुवनंतपुरम से कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भाजपा प्रत्याशी और केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर को 16077 वोटों से हरा दिया है। पिछले तीन चुनाव में यहां थरूर को जीत मिली है।

20- राजगढ़ सीट से हारे दिग्विजय सिंह

मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह राजगढ़ से चुनाव हार गए हैं,भाजपा प्रत्याशी रोडमल नागर ने उन्हें 1,40,323 वोटों से हराया। 2019 के चुनाव में रोडमल नागर को जीत मिली थी।

21- अलवर लोकसभा सीट से जीते भूपेंद्र यादव

केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने राजस्थान के अलवर से भाजपा के टिकट पर कांग्रेस के ललित यादव को 48282 वोटों से पटखनी दी है। 2019 में यहां भाजपा के बालक नाथ को जीत मिली थी।

22- कांथी लोकसभा सीट से जीते सौमेंदु अधिकारी

पश्चिम बंगाल के कांथी सीट से भाजपा नेता सौमेंदु अधिकारी ने टीएमसी के उत्तम बारिक से 44336 वोटों हरा दिया है। 2019 में यहां टीएमसी के अधिकारी सिसिर को जीत मिली थी।

23 बहरामपुर सीट से हारे अधीर रंजन चौधरी

कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी बंगाल के बहरामपुर से चुनाव हार गए हैं। टीएमसी उम्मीदवार व पूर्व क्रिकेटर यूसुफ पठान ने उन्हें 85022 वोटों से मात दी।

24- कृष्णानगर लोकसभा सीट से जीती महुआ मोइत्रा

TMC की फायर ब्रांड नेता महुआ मोइत्रा ने कृष्णानगर लोकसभा सीट से 56705 वोटों के साथ जीत हासिल की । उनका सामना भाजपा प्रत्याशी अमृता रॉय से था। 

25- आसनसोल सीट पर छाया बिहारी बाबू का जादू

शत्रुघ्न सिन्हा  नेTMC से पश्चिम बंगाल के आसनसोल से चुनाव लड़ते हुए भाजपा के सुरेन्द्रजीत सिंह अहलूवालिया को 59564 वोटों से हरा दिया है। 2019 में यहां भाजपा के बाबुल सुप्रियो को जीत मिली थी।

26- डायमंड हार्बर लोकसभा सीट से अभिषेक बनर्जी की जीत

ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी पश्चिम बंगाल के डायमंड हार्बर सीट से जीत हासिल की है। यहां से भाजपा ने अभिजीत दास को 710930 वोटों से हराया। 

27- पत्तनमतिट्टा लोकसभा सीट से हारे अनिल एंटनी

पूर्व रक्षा मंत्री एके एंटनी के बेटे और भाजपा प्रत्याशी अनिल एंटनी पत्तनमतिट्टा सीट से चुनाव हार गए हैं। उन्हें सीपीएम ने थॉमस इस्साक ने हरा दिया है।

28- उत्तर पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट से मनोज तिवारी की हैट्रिक

मनोज तिवारी ने उत्तर पूर्वी दिल्ली से ग्रेस उम्मीदवार कन्हैया कुमार को 138778 से मात दी है। उन्होंने लगातार तीसरी बार दर्ज की है। इसस पहले वह 2014 और 2019 में बहुमत हासिल कर चुके हैं।

29 डॉ. जितेंद्र सिंह,उधमपुर लोकसभा सीट

जम्मू-कश्मीर के उधमपुर सीट से केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने कांग्रेस प्रत्याशी चौधरी लाल सिंह को 124373 वोटों से हरा दिया। 2019 में यहां से जितेंद्र सिंह को जीत मिली थी।

30 गोरखपुर सीट पर कायम रवि किशन का जलवा

रवि किशन गोरखपुर से चुनावी मैदान में थे। उन्होंने सपा की काजल निषाद को 103526 वोटों हराया। वहीं इससे पहले 2019 में भी रवि किशन गोरखपुर से जीत हासिल कर चुके हैं।

31 आजमगढ़ में धर्मेंद्र यादव के आगे पस्त पड़े निरहुआ

आजमगढ़ से दिनेश लाल यादव को सपा प्रत्याशी धर्मेंद्र यादव के हाथों हार का सामना करना पड़ा। धर्मेंद्र ने निरहुआ को 161035 वोटों से हराया । 2019 में यहां सपा प्रमुख अखिलेश यादव जीते थे।

32 बिप्लब कुमार देब ने जीती त्रिपुरा पश्चिम सीट

त्रिपुरा के पश्चिम लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार बिप्लब कुमार देब ने कांग्रेस के आशीष कुमार साहा को 611578 वोटों से हरा दिया है।

33 गौरव गोगोई ने जोरहट सीट पर हासिल की जीत

असम के जोरहट में कांग्रेस के गौरव गोगोई ने भाजपा के टोपोन कुमार गोगोई को 144393 वोटों के साथ शिकस्त दी है। 2019 में यहां टोपोन कुमार गोगोई को जीत मिली थी।

34 खजुराहो लोकसभा सीट से जीते वीडी शर्मा

भाजपा के वीडी शर्मा ने मध्य प्रदेश के खजुराहो से बसपा के कमलेश कुमार को 525798 वोटों से हराया। 2019 के चुनाव में वीडी शर्मा को जीत मिली थी।

35 सारण सीट से हारी रोहिणी आचार्य

लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य पहली बार सारण से चुनाव लड़ रहीं हैं। उनका मुकाबला भाजपा के राजीव प्रताप रूडी से है जो 15398 वोटों से आगे चल रहे हैं। जल्द ही राजीव के जीत का औपचारिक ऐलान हो सकता है।

ये भी पढ़ें- बीजेपी ऑफिस में जश्न: पीएम मोदी ने कहा-हमारे विरोधी मिलकर उतना सीट नहीं जीत पाए जितना बीजेपी अकेली जीती

 

 

Read more Articles on
Share this article
click me!

Latest Videos

उपचुनाव में डिसाइडिंग फैक्टर साबित हो सकती है मायावती की एंट्री, 5 प्वाइंट में समझिए कैसे
रोचक किस्साः गुजरात के भैंसों का कमाल, ब्राजील हो गया मालामाल
J&K में अमित शाह ने विपक्ष को धो डाला, कहा- '40 हजार हत्याओं के जिम्मेदार हैं 2 लोग'
'जहर' बन गए कंगना रनौत के ये 5 बयान, इस वजह से बार-बार शर्मिंदा हुई BJP
दिल का दौरा पड़ते ही करें 6 काम, बच जाएगी पेशेंट की जान #Shorts