लोकसभा चुनाव 2024: कन्नौज सीट से चुनाव लड़ेंगे अखिलेश यादव, पहले लालू यादव के दामाद को दिया था टिकट

Published : Apr 24, 2024, 04:37 PM ISTUpdated : Apr 24, 2024, 04:53 PM IST
Akhilesh Yadav

सार

सपा प्रमुख अखिलेश यादव कन्नौज सीट से चुनाव लड़ सकते हैं। वह गुरुवार को नामांकन दाखिल कर सकते हैं। सपा ने पहले यहां से तेज प्रताप यादव को टिकट दिया था।

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव उत्तर प्रदेश के कन्नौज सीट से लोकसभा का चुनाव लड़ने वाले हैं। सपा नेता राम गोपाल यादव ने मीडिया को यह जानकारी दी है। पहले सपा ने इस सीट से राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के दामाद तेज प्रताप यादव को टिकट दिया है। तेज प्रताप यादव मुलायम सिंह यादव के पोते और अखिलेश यादव के भतीजे हैं।

राम गोपाल यादव ने बताया है कि अखिलेश यादव गुरुवार को कन्नौज सीट से लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए नामांकन करेंगे। उन्होंने कहा कि इस सीट के लिए समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार को लेकर कोई भ्रम नहीं है।

कन्नौज से तेज प्रताप यादव को मिला था टिकट

कन्नौज सीट से पहले अखिलेश यादव के चुनाव लड़ने की चर्चा थी, लेकिन मंगलवार को सपा ने अपने दो उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया। बताया गया कि कन्नौज से तेज प्रताप यादव और बलिया से सनातन पांडेय सपा प्रत्याशी हैं। कन्नौज से तेज प्रताप यादव के नाम का ऐलान होने के बाद यह सवाल उठा था कि अखिलेश यादव खुद क्यों चुनाव नहीं लड़ रहे हैं। अब रामगोपाल यादव ने कहा है कि इस सीट से अखिलेश यादव खुद चुनाव लड़ेंगे।

जब अखिलेश यादव से कन्नौज से उनके चुनाव लड़ने को लेकर हो रही चर्चा के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, “जब नामांकन होगा, आपको पता चल जाएगा। सवाल कन्नौज में ऐतिहासिक जीत का है। लोगों ने मन बना लिया है कि इंडिया ब्लॉक भविष्य बनकर आ रहा है। इस चुनाव में बीजेपी इतिहास बन जाएगी।”

यह भी पढ़ें- 1985 में राजीव गांधी ने खत्म किया था विरासत टैक्स, इंदिरा गांधी ने पोते-पोतियों को दी 173,000 डॉलर की संपत्ति

बता दें कि कन्नौज में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता तेज प्रताप को उम्मीदवार बनाए जाने से नाराज थे। उनका मानना है कि अगर अखिलेश यादव कन्नौज से चुनाव नहीं लड़ते हैं तो मुकाबले में बीजेपी को बढ़त मिलेगी। 2019 में हुए आम चुनाव में कन्नौज से भाजपा के सुब्रत पाठक को जीत मिली थी। पहले यह सीट समाजवादी पार्टी का गढ़ थी।

यह भी पढ़ें- जनता के धन पर पहली बार नहीं कांग्रेस की नजर, एक वक्त था जब अपने ही पैसे निकालने को तरसते थे लोग

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

Delhi-NCR Weather: कोहरा, ठंड और बारिश-कहां क्या होने वाला है? IMD अलर्ट से बढ़ी टेंशन
ED रेड पर ममता का पलटवार, दर्ज कराईं 2 FIR; हाईकोर्ट में भी हंगामा