लोकसभा चुनाव 2024: आप ने जारी की पंजाब के 8 उम्मीदवारों की लिस्ट, कुलदीप को अमृतसर से मिला टिकट

Published : Mar 14, 2024, 02:46 PM ISTUpdated : Mar 14, 2024, 02:50 PM IST
Aam Aadmi Party, Uttar Pradesh elections, AAP, Delhi CM, Arvind Kejriwal

सार

आप ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए पंजाब के 8 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की है। कुलदीप सिंह धालीवाल अमृतसर और गुरमीत सिंह बठिंडा से चुनाव लड़ेंगे।

नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली पार्टी आप (आम आदमी पार्टी) ने गुरुवार को लोकसभा चुनाव 2024 के लिए पंजाब के आठ उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की। अमृतसर से कुलदीप सिंह धालीवाल और बठिंडा से गुरमीत सिंह खुडियन को टिकट मिला है। डॉ. बलबीर सिंह पटियाला से चुनाव लड़ेंगे।

लोकसभा चुनाव 2024: पंजाब में आप के प्रत्याशियों के नाम

  • अमृतसर: कुलदीप सिंह धालीवाल
  • खडूर साहिब: लालजीत सिंह भुल्लर
  • जालंधरः सुशील कुमार रिंकू
  • फतेहगढ़ साहिब: गुरप्रीत सिंह जीपी
  • फरीदकोट: करमजीत अनमोल
  • बठिंडा: गुरमीत सिंह खुडियां
  • संगरूर: गुरमीत सिंह मीत हेयर
  • पटियाला: डॉ. बलबीर सिंह

 

 

पंजाब में हैं लोकसभा की 13 सीटें

पंजाब में लोकसभा की 13 सीटें हैं। अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को लोकसभा चुनाव के लिए पंजाब में अपनी पार्टी का चुनाव प्रचार अभियान शुरू किया था। उन्होंने लोगों से पंजाब को 'रंगला' बनाने के लिए सभी 13 सीटों पर आप की पार्टी सुनिश्चित करने की अपील की थी।

जनसभा को संबोधित करते हुए केजरीवाल ने कहा, "हमें अपने लिए पंजाब की 13 सीटें नहीं चाहिए। यह आपके परिवार के लिए और अधिक काम करने और आपके परिवार को अधिक समृद्ध बनाने के लिए हैं।"

यह भी पढ़ें- लोकसभा चुनाव 2024: MP, असम, दिल्ली समेत 7 राज्यों के सभी भाजपा प्रत्याशियों के नाम जारी, जानें कहां, कौन लड़ रहा चुनाव

आप ने फरवरी में घोषणा की थी कि वह पंजाब की सभी 13 और चंडीगढ़ की एक लोकसभा सीट पर चुनाव लड़ेगी। पंजाब में इस बार त्रिकोणीय चुनावी जंग होने की उम्मीद है। कांग्रेस और भाजपा द्वारा आम आदमी पार्टी को चुनावी लड़ाई में कड़ी टक्कर देने की तैयारी है। पंजाब में पिछले विधानसभा चुनाव में आप ने कांग्रेस को हराया था। 

यह भी पढ़ें- लोकसभा चुनाव 2024: कांग्रेस की जेब खाली-बैंक खातों पर ताले, खड़गे ने रोया दुखड़ा

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

Rahul Gandhi को बोलने से रोका तो मचा बवाल, ये 8 सांसद पूरे सत्र के लिए सस्पेंड
Meta को सुप्रीम कोर्ट ने लगाई तगड़ी फटकार, कहा- नियम मानो वरना भारत छोड़ो