Lok Sabha Elections 2024: चौथे चरण में 63.04% मतदान, बंगाल में हुई सबसे अधिक वोटिंग

Published : May 13, 2024, 07:34 PM ISTUpdated : May 14, 2024, 06:17 PM IST
Lok Sabha Chunav

सार

लोकसभा चुनाव 2024 के चौथे चरण का चुनाव सोमवार को संपन्न हुआ। पश्चिम बंगाल में सबसे अधिक 76.02% और जम्मू-कश्मीर में सबसे कम 36.88% मतदान हुआ।

नई दिल्ली। हिंसा की छिटपुट घटनाओं के बीच सोमवार को लोकसभा चुनाव 2024 के चौथे चरण का चुनाव संपन्न हुआ। 9 राज्यों और 1 केंद्र शासित प्रदेश में 63.04% मतदान हुआ। 96 लोकसभा सीटों पर मतदान हुआ। चुनाव आयोग के अनुसार पश्चिम बंगाल में सबसे अधिक 76.02% मतदान हुआ। आंध्र प्रदेश में 68.20% मतदान हुआ। जम्मू-कश्मीर में सबसे कम 36.88% मतदान हुआ। बिहार में 55.92%, झारखंड में 64.30%, मध्य प्रदेश में 69.16%, महाराष्ट्र में 52.93%, ओडिशा में 64.23%, तेलंगाना में 61.59% और उत्तर प्रदेश में 58.02% मतदान हुआ है।

आंध्र प्रदेश विधानसभा की सभी 175 सीटों पर हुआ मतदान

सोमवार सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान हुआ। आंध्र प्रदेश विधानसभा की सभी 175 सीटों पर मतदान हुआ। वहीं, ओडिशा विधानसभा के 147 में से 28 सीटों पर लोकसभा चुनाव के साथ वोटिंग हुई। आंध्र प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए 67.99 फीसदी मतदान हुआ। वहीं, ओडिशा विधानसभा चुनाव के लिए 62.96 फीसदी वोटिंग हुई।

असदुद्दीन ओवैसी, अखिलेश यादव समेत कई बड़े चेहरे थे मैदान में

सोमवार को जिन 96 लोकसभा सीटों पर वोटिंग हुई। आंध्र प्रदेश के 25, तेलंगाना के 17, उत्तर प्रदेश के 13, महाराष्ट्र के 11, मध्य प्रदेश के 8, पश्चिम बंगाल के 8, बिहार के 5, झारखंड के 4, ओडिशा के 4 और जम्मू-कश्मीर के 1 सीट पर मतदान हुआ। 96 लोकसभा सीटों पर 1,717 उम्मीदवार मैदान में थे। प्रमुख चेहरों में एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी, समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव, पश्चिम बंगाल कांग्रेस प्रमुख अधीर रंजन चौधरी, जेडीयू के राजीव रंजन सिंह (ललन सिंह), टीएमसी नेता महुआ मोइत्रा, शत्रुघ्न सिन्हा और यूसुफ पठान, केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, भाजपा नेता गिरिराज सिंह, माधवी लता और आंध्र प्रदेश कांग्रेस प्रमुख वाईएस शर्मिला शामिल हैं।

यह भी पढ़ें- Video: कहीं बूथ पर ही प्रत्याशी और वोटर ने की हाथापाई तो कहीं वोटर को मारा गया लात

अब तीन चरण के चुनाव बाकी हैं। 20 मई, 25 मई और 1 जून को मतदान होगा। सात चरण के लोकसभा चुनाव के नतीजे 4 जून को घोषित किए जाएंगे।

यह भी पढ़ें- स्वाति मालीवाल को केजरीवाल के पीए ने पीटा, केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर बोले- कांग्रेस से आगे निकली आप

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

राज्यसभा: 'खुलेआम बेचा जा रहा जहर', आप सांसद राघव चढ्ढा ने उठाया खतरनाक मुद्दा
झगड़ा, बदला या कुछ और? दिल्ली में 3 डिलीवरी एजेंटों ने कैसे और क्यों किया बिजिनेसमैन का मर्डर?