दिग्गजों के बीच मुकाबला: कन्हैया कुमार ने मनोज तिवारी को दी चुनौती, जगह-समय बता बोले- आ जाइए, कर लीजिए बहस

Published : May 22, 2024, 06:48 PM ISTUpdated : May 22, 2024, 06:52 PM IST
Kanhaiya Kumar Manoj Tiwari

सार

उत्तर पूर्वी दिल्ली से कांग्रेस उम्मीदवार कन्हैया कुमार ने भाजपा प्रत्याशी मनोज तिवारी को आमने-सामने बहस करने की चुनौती दी है। उन्होंने जगह और समय भी बताया है। 

नई दिल्ली। उत्तर पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट पर दो दिग्गजों के बीच मुकाबला है। यहां भाजपा के मनोज तिवारी और कांग्रेस के कन्हैया कुमार चुनावी जंग में एक दूसरे को कड़ी टक्कर दे रहे हैं। इस लड़ाई को और तेज करने के लिए कन्हैया कुमार ने मनोज तिवारी को बड़ी चुनौती दे दी है। दोनों अपने-अपने समर्थकों के बीच खासे लोकप्रिय हैं। वे अपनी वाकपटुता और तंज भरे भाषणों के लिए जाने जाते हैं। उत्तर पूर्वी दिल्ली में लोकसभा चुनाव के छठे चरण में 25 मई को मतदान होगा।

कन्हैया कुमार ने बुधवार को मनोज तिवारी को चुनौती दी और वे 23 मई को बहस के लिए आ जाएं। कन्हैया ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया, " मनोज भैया, आधिकारिक प्रचार के लगभग केवल 24 घंटे बचे हैं। कब तक लोगों को इधर-उधर भटकाइयेगा? आइए एक बार तो उत्तर पूर्वी दिल्ली की जनता के असली मुद्दों पर चर्चा उन्हीं के सामने कर ली जाए? कल आ जाइए गोकलपुरी वार्ड, 3 बजे, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के पास, मंगल बाजार रोड पर। और हां, थोड़ा समय से निकलिएगा, ट्रैफिक बहुत ज़्यादा रहता है क्षेत्र में।"

कौन हैं कन्हैया कुमार?

कन्हैया कुमार बिहार के बेगूसराय जिले के रहने वाले हैं। कांग्रेस में शामिल होने से पहले वह सीपीआई में थे। 2019 के लोकसभा चुनाव में वह CPI के टिकट से बेगूसराय लोकसभा सीट से चुनावी मैदान में उतरे थे। उन्हें भाजपा के गिरिराज सिंह से हार मिली थी। कन्हैया जेएनयू के पूर्व छात्र हैं। वह

ऑल इंडिया स्टूडेंट्स फेडरेशन (AISF) के पूर्व अध्यक्ष हैं। बिहार में कांग्रेस को बेगूसराय से अपना उम्मीदवार उतारने का मौका नहीं मिला। इसके बाद पार्टी ने कन्हैया कुमार को उत्तर पूर्वी दिल्ली सीट से टिकट दिया।

तीसरी बार सांसद बनने के लिए चुनावी मैदान में हैं मनोज तिवारी

मनोज तिवारी भोजपुरी फिल्म स्टार और गायक हैं। वह उत्तर पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट से 2014-2019 में लगातार दो बार सांसद चुने गए। वह तीसरी बार सांसद बनने के लिए चुनावी मैदान में हैं। मनोज तिवारी की गिनती दिल्ली भाजपा के बड़े नेताओं में होती है। 2024 के चुनाव में भाजपा ने दिल्ली के 7 में से छह सांसदों का टिकट काट दिया था। सिर्फ मनोज तिवारी को फिर से टिकट दिया गया।

यह भी पढ़ें- इंडी गठबंधन में हैं कैंसर से भी बुरी तीन बीमारियां, पूरा देश हो सकता है तबाह: नरेंद्र मोदी

मनोज तिवारी और कन्हैया कुमार के बीच चल रही कड़ी टक्कर

मनोज तिवारी और कन्हैया कुमार के बीच कड़ी टक्कर चल रही है। दोनों एक-दूसरे के खिलाफ कीचड़ उछालने में लगे हैं। हाल ही में प्रचार के दौरान कथित तौर पर कन्हैया को थप्पड़ मारा गया। कन्हैया ने इसके लिए मनोज तिवारी को जिम्मेदार ठहराया था। कन्हैया ने आरोप लगाया कि मनोज तिवारी को एहसास हो गया है कि निर्वाचन क्षेत्र में लोग अब उन्हें स्वीकार नहीं कर रहे हैं। दूसरी ओर मनोज तिवारी ने कन्हैया को 'टुकड़े-टुकड़े गैंग' का सदस्य बताया है। तिवारी कन्हैया को बाहरी भी बता रहे हैं। कह रहे हैं कि वह यहां 40 दिन के लिए आए हैं।

यह भी पढ़ें- सुप्रीम कोर्ट ने हेमंत सोरेन को दिया बड़ा झटका, अभी जेल में ही रहना होगा, नहीं कर पाएंगे चुनाव प्रचार

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

हाथ में त्रिशूल, माथे पर त्रिपुंड..सोमनाथ मंदिर में पीएम मोदी की PHOTOS
I-PAC केस में सुप्रीम कोर्ट पहुंची ED, अब क्या करेंगी ममता दीदी?