लोकसभा चुनाव 2024: 13 जनवरी को बिहार के बेतिया में रैली कर पीएम मोदी करेंगे चुनावी अभियान की शुरुआत

Published : Jan 07, 2024, 02:48 PM ISTUpdated : Jan 16, 2024, 06:42 PM IST
Narendra Modi in Rally

सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 13 जनवरी को बिहार के बेतिया में रैली कर लोकसभा चुनाव के लिए प्रचार अभियान की शुरुआत करेंगे। जनवरी-फरवरी में भाजपा के कई बड़े नेता बिहार में सभाएं करेंगे।

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2024 (Lok Sabha elections 2024) को लेकर भाजपा का विशेष ध्यान 40 सीटों वाले बिहार पर है। यही वजह है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 13 जनवरी को बिहार के बेतिया में रैली कर अपने चुनावी अभियान का आगाज करेंगे।

भाजपा सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार नरेंद्र मोदी बेतिया शहर के रमन मैदान में रैली करने वाले हैं। यात्रा के दौरान पीएम मोदी कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। ये परियोजनाएं सड़क और पुल निर्माण से जुड़ी हैं। भाजपा की कोशिश है कि बिहार के सभी 40 सीटों पर जीत मिले। इसके लिए पार्टी पूरी ताकत लगाएगी। जनवरी- फरवरी में गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और अन्य भाजपा नेता बिहार में रैलियां करेंगे।

15 जनवरी के बाद होंगी प्रमुख रैलियां

प्रमुख रैलियां 15 जनवरी के बाद होने की उम्मीद है। उस वक्त चुनाव प्रचार प्रतिबंध हटा दिए जाएंगे। नरेंद्र मोदी बेगुसराय, बेतिया और औरंगाबाद में रैली करेंगे। अमित शाह सीतामढ़ी, मधेपुरा और नालंदा में सभा कर सकते हैं। जेपी नड्डा बिहार के सीमांचल और पूर्वी क्षेत्र में रैलियां कर सकते हैं।

बिहार में होगी NDA और इंडिया गठबंधन के बीच टक्कर

गौरतलब है कि बिहार में भाजपा के नेतृत्व वाले NDA और इंडिया गठबंधन के बीच चुनावी टक्कर होने वाली है। भाजपा अभी विपक्ष में है। वहीं, जदयू, राजद, कांग्रेस और वामपंथी दलों के महागठबंधन की सरकार है। विपक्षी दलों के गठबंधन इंडिया में जदयू, राजद और कांग्रेस शामिल हैं।

यह भी पढ़ें- लोकसभा चुनाव 2024: कांग्रेस ने 8 राज्यों के लिए किया चुनाव समिति का ऐलान, इन्हें मिली जिम्मेदारी

2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान जदयू और भाजपा के बीच गठबंधन था। बिहार के 40 सीटों में से 39 पर इस गठबंधन को जीत मिली थी। इस बार स्थिति अलग है। जदयू राजद, कांग्रेस और वामपंथी दलों के साथ है। लोकसभा चुनाव 2024 में बड़ी जीत के लिए भाजपा के लिए जरूरी है कि वह बिहार में 2019 जैसी कामयाबी दोहराए। वहीं, बिहार के सीएम नीतीश कुमार पूरा दम भाजपा को जीतने से रोकने में लगा रहे हैं। इंडिया गठबंधन बनाने के लिए उन्होंने शुरुआत में पहल किया था।

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

झगड़ा, बदला या कुछ और? दिल्ली में 3 डिलीवरी एजेंटों ने कैसे और क्यों किया बिजिनेसमैन का मर्डर?
Earthquake Today: भारत-म्यांमार सीमा के पास तगड़ा भूकंप, कोलकाता तक महसूस हुए झटके