ओलंपियन बॉक्सर विजेंदर BJP में शामिल, खिलाड़ियों के सवाल पर बोले- गलत को गलत, सही को सही कहूंगा

Published : Apr 03, 2024, 03:23 PM ISTUpdated : Apr 03, 2024, 04:07 PM IST
Vijender Singh

सार

लोकसभा चुनाव 2024 के बीच बॉक्सर विजेंदर सिंह ने पार्टी बदल ली है। उन्होंने कांग्रेस छोड़ दिया है और भाजपा में शामिल हो गए हैं। 

नई दिल्ली। 38 साल के बॉक्सर विजेंदर सिंह भाजपा में शामिल हो गए हैं। लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान उन्होंने कांग्रेस छोड़ा। वह 2019 में कांग्रेस में शामिल हुए थे। 2019 के आम चुनाव में कांग्रेस ने विजेंदर को दक्षिण दिल्ली से चुनाव मैदान में उतारा था। उन्हें भाजपा के रमेश बिधूड़ी ने हरा दिया था।

विजेंदर को मथुरा सीट से टिकट देने पर विचार कर रही थी कांग्रेस

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ओलंपियन विजेंदर को कांग्रेस मथुरा सीट से टिकट देने पर विचार कर रही थी। यहां से भाजपा ने मौजूदा सांसद और एक्ट्रेस हेमा मालिनी को मैदान में उतारा है। विजेंदर जाट समुदाय से आते हैं। जाट हरियाणा के साथ-साथ पश्चिमी उत्तर प्रदेश और राजस्थान में बड़ी संख्या में सीटों पर राजनीतिक प्रभाव रखते हैं।

विजेंदर ने कहा- मेरी घर वापसी हुई है

भाजपा में शामिल होने के बाद विजेंदर ने कहा कि हमारी घर वापसी हुई है। मुझे लगा कि लोगों की पसंद के साथ जाना चाहिए ताकि लोगों का भला हो सके। इसके लिए मैंने यह फैसला किया। मेरा हृदय परिवर्तन हुआ है। लोगों की सेवा करना राजनीति होती है। हम वही करेंगे। विजेंदर ने कहा, "मैं देश के विकास और तरक्की के लिए भाजपा से जुड़ा हूं। मैं भाजपा में आया हूं ताकि लोगों का भला कर सकूं।" खिलाड़ियों द्वारा किए गए विरोध प्रदर्शन के मामले में विजेंदर ने कहा, "मैं गलत को गलत और सही को सही कहूंगा। मैं चाहूंगा कि भाजपा में आने से बहुत से खिलाड़ियों का भला कर सकूं।"

22 घंटे पहले ही राहुल गांधी के ट्वीट को किया था री-ट्वीट

विजेंदर के कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल होने की जानकारी बेहद चौंकाने वाली थी। विजेंदर ने यह बात बेहद गुप्त रखी। करीब 22 घंटे पहले ही उन्होंने राहुल गांधी के एक ट्वीट को री-ट्विट किया था। इस ट्वीट में राहुल गांधी ने एक वीडियो शेयर किया था।

 

 

यह भी पढ़ें- Lok Sabha Elections 2024: जानें क्यों वायनाड से चुनाव लड़ते हैं राहुल गांधी, क्यों नहीं रहता हार का खौफ

बता दें कि विजेंदर सिंह ने 2008 बीजिंग ओलंपिक में ओलंपिक पदक जीता था। उन्हें कांस्य पदक मिला था। वह ओलंपिक पदक जीतने वाले पहले भारतीय मुक्केबाज थे। विजेंदर ने 2006 और 2014 राष्ट्रमंडल खेलों में रजत पदक जीता था। इसके साथ ही 2010 गेम्स में व 2009 विश्व चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीता था।

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

मकर संक्रांति: कहीं गर्दन की हड्डी रेती तो कहीं काटी नस, चाइनीज मांझे की बेरहमी से कांप उठेगा कलेजा
Ariha Shah Case: साढ़े 4 साल से Germany में फंसी मासूम, मौसी ने बताया क्या है पूरा मामला