Lok Sabha Elections 2024: अगले सप्ताह 100 प्रत्याशियों की लिस्ट जारी कर सकती है भाजपा, होगा PM का नाम

Published : Feb 24, 2024, 06:02 PM ISTUpdated : Feb 27, 2024, 11:11 AM IST
PM Narendra Modi

सार

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार भाजपा लोकसभा चुनाव 2024 (Lok Sabha Elections 2024) को लेकर अगले सप्ताह 100 प्रत्याशियों की लिस्ट जारी कर सकती है। इसमें पीएम नरेंद्र मोदी का नाम हो सकता है।

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2024 (Lok Sabha Elections 2024) हर गुजरते दिन के साथ करीब आ रहा है। चुनाव आयोग द्वारा अगले महीने चुनाव कार्यक्रम की घोषणा की जा सकती है। इस बीच सूत्रों से जानकारी मिली है कि भाजपा अगले सप्ताह 100 उम्मीदवारों की अपनी पहली लिस्ट जारी कर सकती है। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम हो सकता है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार को भाजपा द्वारा जारी किए जाने वाले लिस्ट में अमित शाह का नाम भी हो सकता है। 29 फरवरी को भाजपा के केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक होने वाली है। इसके बाद पहली लिस्ट जारी की जा सकती है। भाजपा ने लोकसभा चुनाव में 370 सीटें जीतने का लक्ष्य रखा है। NDA के लिए सीटें जीतने का लक्ष्य 400 से अधिक है। लोकसभा चुनाव 543 सीटों पर होते हैं।

नरेंद्र मोदी अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी से फिर से चुनाव लड़ने वाले हैं। यहां से वह दो बार सांसद चुने गए हैं। उन्हें 2014 में 3.37 और 2019 में 4.8 लाख वोटों से जीत मिली थी। गृह मंत्री अमित शाह ने 2019 का चुनाव गांधीनगर सीट से जीता था। उनसे पहले यहां से भाजपा के सीनियर नेता लाल कृष्ण आडवाणी चुनाव लड़ते थे।

पीएम मोदी ने भाजपा कार्यकर्ताओं को दिया है 370 का टारगेट

पिछले सप्ताह पीएम मोदी ने भाजपा कार्यकर्ताओं को 370 सीटें जीतने का टारगेट दिया था। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अगले 100 दिनों तक पूरी लगन से मेहनत करने को कहा था। पीएम ने कहा था, "अगले 100 दिनों में हमें हर नए वोटर तक पहुंचना है। हर समाज के हर लाभार्थी तक पहुंचा है। हमें सभी का विश्वास जीतना है। एनडीए के लिए 400 और भाजपा के लिए 370 सीटें जीतनी है।"

यह भी पढ़ें- आंध्र प्रदेश में टीडीपी और जनसेना ने 118 सीटों पर घोषित किया प्रत्याशी, बीजेपी से गठबंधन की आस बरकरार, जानें क्यों?

पीएम ने कहा था कि वह अपने लिए तीसरी पारी सत्ता का सुख पाने के लिए नहीं मांग रहे हैं। वे देश के लिए काम करना चाहते हैं। पीएम ने कहा था, "एक सीनियर नेता ने एक बार मुझसे कहा था कि मैंने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के रूप में काफी काम किया है। मुझे आराम करना चाहिए। मैं 'राजनीति' के लिए नहीं, 'राष्ट्रनीति' के लिए काम कर रहा हूं।"

यह भी पढ़ें- Lok Sabha Election 2024: दिल्ली में AAP और कांग्रेस के बीच लोक सभा इलेक्शन को लेकर डील फाइनल, जानें कौन कहां से लड़ेगा चुनाव

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

12 जनवरी से रेल टिकट बुकिंग में बड़ा बदलाव, जानें सिर्फ कौन लोग बुक कर पाएंगे टिकट
काला चश्मा, काली जैकेट, काली ही वॉच...यूथ दिवस पर देखिए PM मोदी का स्वैग