आम आदमी पार्टी (AAP) और कांग्रेस की बीच लोकसभा चुनाव 2024 के सीटों को लेकर डील फाइनल हो गई है। AAP और कांग्रेस के बीच हुए डील के मुताबिक AAP दिल्ली की सात लोकसभा सीटों में से चार पर चुनाव लड़ेगी, जबकि शेष तीन सीटों पर कांग्रेस पार्टी चुनाव लड़ेगी।

लोकसभा चुनाव 2024: आम आदमी पार्टी (AAP) और कांग्रेस की बीच लोकसभा चुनाव 2024 के सीटों को लेकर डील फाइनल हो गई है। AAJ Tak की रिपोर्ट के मुताबिक आज यानी शनिवार (24 फरवरी) को दिल्ली में दोनों दलों ने संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस करके सीट शेयरिंग के बारे में जानकारी दी है। AAP और कांग्रेस के बीच हुए डील के मुताबिक AAP दिल्ली की सात लोकसभा सीटों में से चार पर चुनाव लड़ेगी, जबकि शेष तीन सीटों पर कांग्रेस पार्टी चुनाव लड़ेगी।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

दिल्ली में आयोजित AAP और कांग्रेस नेताओं की प्रेस कॉन्फ्रेंस में कांग्रेस महासचिव और सांसद मुकुल वासनिक ने संयुक्त रूप से कहा कि समझौते के अनुसार कांग्रेस उत्तर पूर्व, चांदनी चौक, उत्तर पश्चिम में उम्मीदवार उतारेगी और AAP नई दिल्ली, पूर्वी दिल्ली, पश्चिमी दिल्ली और दक्षिणी दिल्ली सीटों पर उम्मीदवार उतारेगी। इसके अलावा दोनों पार्टियां गुजरात, हरियाणा, चंडीगढ़ और गोवा में सीट-बंटवारे की व्यवस्था पर भी सहमत हो गई हैं। AAP गुजरात में दो सीटों - भरूच और भावनगर सीटों पर चुनाव लड़ेगी। वहीं हरियाणा में AAP एक सीट (कुरुक्षेत्र) पर चुनाव लड़ेगी।

कांग्रेस चंडीगढ़ में अकेली सीट पर चुनाव लड़ेगी

कांग्रेस महासचिव और सांसद मुकुल वासनिक ने कहा- कांग्रेस चंडीगढ़ में अकेली सीट पर चुनाव लड़ेगी और गोवा में भी कांग्रेस दोनों सीटों पर चुनाव लड़ेगी। आप के राज्यसभा सदस्य संदीप पाठक और मंत्री सौरभ भारद्वाज और आतिशी ने संवाददाता सम्मेलन में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली पार्टी का प्रतिनिधित्व किया।

कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के बीच सीट शेयरिंग

बीते साल दिसंबर में उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के बीच इसी तरह के सीट बंटवारे के फॉर्मूले पर सहमति बनी थी. इसके बाद ये आज का दूसरा सबसे बड़ा समझौता है। दिल्ली के लोकसभा सीटों की बात करें तो 2014 और 2019 के आम चुनाव में दिल्ली की सभी सात लोकसभा सीटें बीजेपी ने जीती थीं। 2019 में कांग्रेस ने पांच सीटों से अपने उम्मीदवार खड़े किए थे।

ये भी पढ़ें: Video: PM रविवार को द्वारका में करेंगे सुदर्शन सेतु का उद्घाटन, बनाने में खर्च हुए 980 करोड़, जानें पुल की खास बातें