
Madhya Pradesh Exit Poll. मध्य प्रदेश विधानसभा की 230 सीटों के लिए मतदान पूरा हो चुका है और अब रिजल्ट का इंतजार किया जा रहा है। इससे पहले एग्जिट पोल में भी प्रदेश की तस्वीर काफी कुछ साफ हो जाएगी। ऐसे में यह जानना जरूरी है कि 2018 में हुए विधानसभा चुनाव के एग्जिट पोल ने किसे बढ़त दिलाई थी और अंत में किसकी सरकार बनी। मध्य प्रदेश में 2018 के चुनाव में पहले कांग्रेस ने सबसे बड़ी पार्टी बनकर सरकार बनाई लेकिन कुछ ही महीनों में कमलनाथ की सरकार गिर गई और शिवराज सिंह चौहान मुख्यमंत्री बन गए। इस बार क्या होगा, इसका पता 3 दिसंबर को आने वाले रिजल्ट से पता चल जाएगा।
मप्र चुनाव फ्लैशबैक एग्जिट पोल 2018: जानें क्या कहते हैं आंकड़े
| किसने कराया सर्वे | बीजेपी को कितनी सीट | कांग्रेस को कितनी सीट | अन्य को कितनी सीट |
| एबीपी-सीएसडीएस | 94 | 126 | 10 |
| टाइम्स नाउ-सीएनएक्स | 126 | 89 | 15 |
| न्यूज नेशन | 108-112 | 105-109 | 10-15 |
| न्यूज 24 पेस मीडिया | 103 | 115 | 10 |
मध्य प्रदेश चुनाव 2018 का फाइनल रिजल्ट
मध्य प्रदेश में 2018 के विधानसभा चुनाव का रिजल्ट 11 दिसंबर को जारी किया गया था। तब बीजेपी को राज्य में 109 सीटें और कांग्रेस पार्टी को 114 सीटें मिली थीं। मध्य प्रदेश की 230 विधानसभा सीटों के लिए 17 नवंबर को वोटिंग की गई थी। रिजल्ट 3 दिसंबर को आएंगे। राज्य में सरकार बनाने के लिए 116 सीटों का बहुमत चाहिए होता है। मध्य प्रदेश चुनाव 2023 में भी कांग्रेस और बीजेपी के बीच कांटे की टक्कर का अनुमान लगाया गया है।
30 नवंबर को शाम 6 बजे के बाद एग्जिट पोल
मध्य प्रदेश सहित देश के पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव हैं। 30 नवंबर को तेलंगाना में वोटिंग की जा रही है। यही वजह रही कि चुनाव आयोग ने 30 नवंबर शाम 6 बजे तक सभी तरह के एक्जिट पोल पर रोक लगा दी थी। तेलंगाना में वोटिंग के बाद एग्जिट पोल के नतीजे घोषित किए जा सकते हैं।
यह भी पढ़ें
Telangana Chunav Live: जनगांव में बूथ के बाहर कांग्रेस-BRS के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.