लोकसभा से निष्कासित किए जाने के खिलाफ महुआ मोइत्रा ने सुप्रीम कोर्ट में लगाई याचिका

Published : Dec 11, 2023, 01:50 PM ISTUpdated : Dec 11, 2023, 02:27 PM IST
Mahua Moitra Photo

सार

लोकसभा से निष्कासित किए जाने के खिलाफ TMC नेता महुआ मोइत्रा ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका लगाई है। उन्हें पैसे लेकर संसद में सवाल पूछने के मामले में निष्कासित किया गया है। 

नई दिल्ली। TMC (Trinamool Congress) नेता महुआ मोइत्रा ने पैसे लेकर संसद में सवाल पूछने के मामले में लोकसभा से निष्कासित किए जाने के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका लगाई है।

महुआ मोइत्रा को आठ दिसंबर को लोकसभा से निष्कासित कर दिया गया था। यह कार्रवाई आचार समिति की रिपोर्ट के आधार पर की गई थी। मोइत्रा पर आरोप लगे हैं कि उन्होंने संसद में सवाल पूछने के बदले कारोबारी दर्शन हीरानंदानी से गिफ्ट और पैसे लिए। मोइत्रा ने इन आरोपों को खारिज किया है।

निष्कासन के बाद मोइत्रा ने कहा था कि उनके खिलाफ बिना सबूत के कार्रवाई की गई। उन्होंने आचार समिति को विपक्ष को तोड़ने वाला हथियार बताया था और आरोप लगाया था कि आचार समिति ने हर नियम को तोड़ दिया है। 2019 के लोकसभा चुनाव में मोइत्रा पश्चिम बंगाल के कृष्णानगर लोकसभा सीट से चुनी गईं थीं।

क्या है 'कैश-फॉर-क्वेरी' मामला?

भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने मोइत्रा के खिलाफ हीरानंदानी से पैसे और गिफ्ट के बदले संसद में सवाल पूछने का आरोप लगाया था। उन्होंने वकील देहाद्राई के पत्र का हवाला दिया था, जिसमें मोइत्रा और हीरानंदानी के बीच कथित लेन-देन के पक्के सबूत होने की बात की गई थी। निशिकांत दुबे की शिकायत पर लोकसभा की आचार समिति ने मामले की जांच की। समिति ने मोइत्रा से पूछताछ की।

हीरानंदानी ने आचार समिति को पत्र दिया। इसमें दावा किया गया कि मोइत्रा ने अपनी संसदीय लॉगिन आईडी और पासवर्ड उनके साथ शेयर किया था ताकि वह मोइत्रा की ओर से प्रश्न पोस्ट कर सकें। मोइत्रा ने लॉगिन आईडी और पासवर्ड शेयर करना स्वीकार किया है।

यह भी पढ़ें- लोकसभा से निकाले जाने पर गुस्से में आगबबूला हुईं महुआ मोइत्रा, बोलीं- विपक्ष को गिराने का हथियार है आचार समिति

मोइत्रा 2 नवंबर को आचार समिति के सामने पेश हुईं। उन्होंने सवालों की प्रकृति को लेकर विरोध जताया और पूछताछ बीच में छोड़कर बाहर आ गईं थी। मोइत्रा ने आरोप लगाया कि उनसे व्यक्तिगत सवाल पूछे गए। बाद में आचार समिति ने मोइत्रा के खिलाफ आरोपों पर अपनी रिपोर्ट सौंपी, जिसके कारण उन्हें लोकसभा सांसद के रूप में निष्कासित कर दिया गया।

यह भी पढ़ें- Video: महुआ मोइत्रा के बचाव में जदयू सांसद बोले- 'हमको नहीं आता कंप्यूटर चलाना, दूसरा बनाता है सवाल', ओम बिरला ने दी चेतावनी

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

भारत की पहली Bullet Train का लुक आया सामने, देखकर लोग बोले- जापान जैसी स्पीड!
इस मशहूर टीचर का था NEET UG 2026 Paper Leak में बड़ा हाथ? CBI ने खोली परतें