जदयू सांसद गिरिधारी यादव (JDU MP Giridhari Yadav) ने संसद में कहा कि उन्हें कंप्यूटर चलाना नहीं आता। उनके सवाल कोई और बनाता और डालता है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। 

नई दिल्ली। TMC (Trinamool Congress) नेता महुआ मोइत्रा को शुक्रवार को लोकसभा से निष्कासित कर दिया गया। उनपर पैसे लेकर संसद में सवाल पूछने के आरोप लगे हैं। मोइत्रा ने लोकसभा का अपना लॉगइन कारोबारी दर्शन हीरानंदानी के साथ शेयर किया था। हीरानंदानी मोइत्रा के लिए संसद में सवाल रखता था।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

शुक्रवार को संसद में मोइत्रा को निष्कासित किए जाने पर जोरदार बहस हुई। इस जदयू सांसद गिरिधारी यादव (JDU MP Giridhari Yadav) ने कुछ ऐसा कहा कि उनका वीडियो वायरल हो गया है। गिरिधारी यादव ने कहा कि उन्हें कंप्यूटर चलाना नहीं आता है। उनकी ओर से लोकसभा में सवाल उनका पीए या कोई और रखता है। इस बयान को लेकर लोकसभा के स्पीकर ओम बिरला ने उन्हें चेतावनी दी।

गिरिधारी यादव बोले- मैं कभी अपना प्रश्न बनाता नहीं हूं
सोशल मीडिया पर शेयर किए गए वीडियो में देखा जा सकता है कि गिरिधारी यादव मोइत्रा के बचाव में बोल रहे हैं। वह कहते हैं, "मैं इस बार डर से लोकसभा में प्रश्न नहीं किया कि पता नहीं क्या हो जाएगा। आजतक तो हमारा सवाल दूसरा करता था। मैं कभी अपना प्रश्न बनाता नहीं हूं। बहुत सारे एमपी नहीं बनाते हैं। मैं प्रश्न अपना कभी नहीं करता हूं। मेरा पीए करता है। मेरा और स्टाफ करता है। मैंने इसबार एक भी प्रश्न डर से नहीं लगाया। लोकतंत्र में डराया गया है। हमको आता ही नहीं है (कंप्यूटर चलाना)।"

Scroll to load tweet…

यह भी पढ़ें- लोकसभा से निकाले जाने पर गुस्से में आगबबूला हुईं महुआ मोइत्रा, बोलीं- विपक्ष को गिराने का हथियार है आचार समिति

इस पर ओम बिरला ने कहा, “मैं सभी माननीय सदस्यों से आग्रह करता हूं कि वो प्रश्न खुद बनाएं और खुद डालें। हमारे प्रश्न कोई भी बनाकर नहीं डाल सकता। आपके खिलाफ इस विषय को लेकर गंभीर कार्रवाई हो सकती है। ऑन रिकॉर्ड बोल रहे हैं आप। मैं संसद की गरिमा को बिगड़ने नहीं दूंगा।”

यह भी पढ़ें- Explained: जानें क्यों TMC सांसद महुआ मोइत्रा को लोकसभा से किया गया OUT?