West bengal : ममता फिर निर्विरोध चुनी गईं टीएमसी अध्यक्ष, भाजपा - कांग्रेस पर हमलावर होते हुए कही ये बात

Mamta banarjee TMC : पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी एक बार फिर तृणमूल कांग्रेस की अध्यक्ष बन गई हैं। बंगाल से निकलकर राष्ट्रीय राजनीति और प्रधानमंत्री का सपना संजोये ममता ने अध्यक्ष बनते ही भाजपा और कांग्रेस पर हमला किया। उन्होंने कहा कि भाजपा अपने पैसों के दम पर चल रही है, जबकि चंडीगढ़ में कांग्रेस ने भाजपा की मदद की है। 

Vikash Shukla | Published : Feb 2, 2022 9:44 AM IST

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamta banarjee) बुधवार को एक बार फिर टीएमसी (TMC) की अध्यक्ष चुन ली गईं। आज 2 फरवरी 2022 को हुए चुनाव में उन्हें पार्टी के सदस्यों ने निर्विरोध चुन लिया। उनके पक्ष में 48 नामांकन दाखिल किए गए। इससे पहले भी वे निर्विरोध पार्टी की अध्यक्ष चुनी गई थीं। बुधवार को तृणमूल कांग्रेस ने नेताजी इंडोर स्टेडियम में संगठनात्मक चुनाव आयोजित किए थे। वहां पर बड़ी संख्या में पार्टी के नेता और पदाधिकारी मौजूद रहे। सभी ने एक सुर में फिर से ममता बनर्जी को अपना नेता चुना और उनके नेतृत्व में पार्टी को आगे बढ़ाने का फैसला किया।

हमारी पार्टी अब पूरे देश में, इसलिए नाम AITC किया 
एक बार फिर अध्यक्ष चुने जाने के बाद ममता ने कांग्रेस उत्तर प्रदेश से खड़ी हुई थी और भाजपा (BJP) गुजरात से। इसी तरह मैंने अपनी पार्टी को पश्चिम बंगाल (West bengal) से खड़ा किया लेकिन आज हमारी पार्टी देश भर में फैल चुकी है। पहले हमारी पार्टी का नाम West Bengal TMC था लेकिन फिर जब मुझे पता चला कि पूरे भारत में हमारी मौजूदगी है, तो पार्टी का नाम बदलकर ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस (AITC) कर दिया गया। गौरतलब है कि ममता अब दिल्ली पहुंचने का सपना संजो रही हैं और भाजपा को टक्कर देने की तैयारी में हैं। गोवा में इस बार उन्होंने अपनी पार्टी को खड़ा किया है। इसके अलावा दिसंबर में उन्होंने मुंबई पहुंचकर खुद को वहां खड़ा करने की कोशिश शुरू की थी। ममता कांग्रेस से अलग होकर अन्य दलों के समर्थन से भाजपा को टक्कर देने की कोशिश में जुटी हैं।  

कार्यकर्ताओं से कहा- पैसों के दम पर चल रही भाजपा, हरा सकते हैं
ममता ने अपने कार्यकर्ताओं से अपील की है कि वे पार्टी को मजबूत बनाएं। दरअसल, ममता देशभर में अपनी जड़ें मजबूत कर भाजपा को टक्कर देने की कोशिश में लगी हैं। उन्होंने कहा कि हमारा प्लान राष्ट्रीय स्तर पर भाजपा को हराने का है। उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी का काम सिर्फ बोलना नहीं, बल्कि करके दिखाना है। उन्होंने कहा कि लेफ्ट को 40 साल बाद सत्ता से बेदखल कर दिया था, ऐसे में भाजपा तो सिर्फ पैसों के दम पर चल रही है, उसे हराया जा सकता है।

कांग्रेस पर हमलावर दिखीं दीदी 
एक बार फिर अध्यक्ष चुने जाने के बाद ममता कांग्रेस पर हमलावर दिखीं। उन्होंने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि कुछ पार्टियों की ईगो काफी ज्यादा हो गई है, अगर उन्हें साथ नहीं चलना तो अब एकला चलो के लिए तैयार हैं। ममता ने कहा कि दुख होता है कि चंडीगढ़ में कांग्रेस ने पीछे से बीजेपी का ही समर्थन कर दिया था।

यह भी पढ़ें
सुप्रीम कोर्ट के वकीलों को फिर आतंकी संगठन SFJ का कॉल, 4 फरवरी को दिल्ली रेलवे स्टेशन ब्लॉक करने की धमकी
Budget 2022 : हेल्थ पर हमारा खर्च GDP का महज 1 प्रतिशत, जानें पाकिस्तान, बांग्लादेश और चीन इस मामले में कहां

Share this article
click me!