मणिपुर हिंसा: ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट मीराबाई चानू सहित राज्य की 11 खेल दिग्गजों ने मेडल लौटाने की दी चेतावनी

Published : May 30, 2023, 06:13 PM IST
Mirabai Chanu

सार

केंद्र सरकार को चेतावनी दी कि अगर राज्य में जल्द से जल्द शांति बहाली नहीं की गई और सामान्य स्थिति बहाल नहीं हुआ तो वह लोग अपने अवार्ड और मेडल लौटा देंगे। 

Manipur Violence updates: मणिपुर हिंसा की आग में जल रहा है। एक महीना से यहां हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है। 80 से अधिक लोगों की इस हिंसा की वजह से जान चली गई है। हजारों लोगों का घर हिंसा की आग में जलकर खाक हो चुके हैं। हजारों बेघर होकर दर-दर भटकने को मजबूर हैं। हिंसा में जलने के बावजूद अनदेखी की जा रही राज्य की समस्याओं के समाधान के लिए अब राज्य के खिलाड़ियों ने मेडल लौटाने की चेतावनी दी है। ओलंपिक में भारत के लिए सोना जीतने वाली मीराबाई चानू सहित 11 खेल दिग्गजों ने अपने मेडल लौटाने की बात कहते हुए गृह मंत्री को लेटर लिखा है। इन लोगों ने मणिपुर में अमन-चैन बहाली के लिए संकट का समाधान करने का आग्रह किया है।

क्या है खिलाड़ियों की मांग?

गृह मंत्री अमित शाह को लिखे लेटर में खिलाड़ियोंने कहा कि पूरे राज्य की अमन-शांति छीन चुकी है। हजारों लोगों के आशियाने हिंसा की आग में जल चुके हैं। हजारों हजार बेघर हो चुके हैं। लोग संकट में हैं। खाने-पीने की वस्तुओं का टोटा है। हिंसा की वजह से कीमतें आसमान छू रही हैं। इन्होंने नेशनल हाइवे-2 को भी खोलने की मांग की है। कुछ हफ्तों से ये हाइवे कई जगह पर ब्लॉक है, जिससे ट्रक वहां नहीं पहुंच रहे हैं और जरूरी वस्तुओं के दाम बढ़ रहे हैं। इन लोगों ने केंद्र सरकार को चेतावनी दी कि अगर राज्य में जल्द से जल्द शांति बहाली नहीं की गई और सामान्य स्थिति बहाल नहीं हुआ तो वह लोग अपने अवार्ड और मेडल लौटा देंगे।

अवार्ड वापसी की चेतावनी देने वालों में ये खिलाड़ी शामिल...

मणिपुर हिंसा से आहत होकर ओलिंपिक गोल्ड मेडल विजेता मीराबाई चानू सहित मणिपुर की 11 खिलाड़ियों ने लेटर लिखा है। अमित शाह को लिखे गए लेटर में पद्म पुरस्कार विजेता वेटलिफ्टर कुंजारानी देवी, पूर्व भारतीय महिला फुटबॉल टीम की कप्तान बेम बेम देवी और मुक्केबाज एल सरिता देवी शामिल हैं।

यह भी पढ़ें:

मणिपुर हिंसा में मारे गए लोगों के परिजन को 10-10 लाख रुपये मुआवजा: जायजा लेने पहुंचे अमित शाह, शांति के लिए बना रहे कौन सी रणनीति ?

मणिपुर हिंसा पर CDS बोले-उग्रवाद या आतंकवाद नहीं जातीय संघर्ष हिंसा की वजह, सीएम एन बीरेन सिंह ने बताया था आतंकवादी

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

भारत की पहली Bullet Train का लुक आया सामने, देखकर लोग बोले- जापान जैसी स्पीड!
इस मशहूर टीचर का था NEET UG 2026 Paper Leak में बड़ा हाथ? CBI ने खोली परतें