
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रेडियो प्रोग्राम 'मन की बात' के 100वें एपिसोड का प्रसारण रविवार सुबह 11 बजे से किया जाएगा। रेडियो प्रोग्राम होने के चलते इसके प्रसारण के दौरान सिर्फ प्रधानमंत्री की तस्वीर दिखाई देती है। इसके चलते लोग नहीं जान पाते कि पीएम कैसे अपना मासिक रेडियो प्रोग्राम रिकॉर्ड कराते हैं।
मन की बात के सेट का वीडियो पहली बार सामने आया है। इसमें देखा जा सकता है कि नरेंद्र मोदी कैसे देशवासियों के सामने पेश करने के लिए अपने विचार रिकॉर्ड कराते हैं।
3 अक्टूबर 2014 को हुई थी 'मन की बात' की शुरुआत
'मन की बात' की शुरुआत 3 अक्टूबर 2014 को हुई थी। इस कार्यक्रम में नरेंद्र मोदी पर्यावरण, स्वच्छता, प्रेरक भारतीयों, विभिन्न सामाजिक मुद्दों सहित कई विषयों पर बात करते हैं। इसने कई वर्षों तक देश को मंत्रमुग्ध किया है। 30 अप्रैल को मन की बात का 100वां एपिसोड प्रसारित किया जाएगा। पूरा देश इसका बेसब्री से इंतजार कर रहा है।
1000 से अधिक रेडियो स्टेशनों से होगा प्रसारण
मन की बात के 100वें एपिसोड का प्रसारण निजी एफएम स्टेशनों, सामुदायिक रेडियो और विभिन्न टीवी चैनलों सहित 1000 से अधिक रेडियो स्टेशनों द्वारा किया जाएगा। इसे ऐतिहासिक रूप से सफल बनाने के लिए भाजपा ने बड़ी तैयारी की है। बीजेपी ने कहा है कि वह पूरे देश में लगभग चार लाख स्थानों पर लोगों के मन की बात सुनने की व्यवस्था करेगी। इस पूरे ऑपरेशन की कमान पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा के हाथ में है।
यह भी पढ़ें- Mann ki Baat @100: UN में गूंजेगी पीएम मोदी की 'मन की बात' 100वें एपिसोड का होगा लाइव प्रसारण
नरेंद्र मोदी को है मन की बात के 100वें एपिसोड का इंतजार
पीएम नरेंद्र मोदी को भी मन की बात के 100वें एपिसोड के प्रसारण का इंतजार है। उन्होंने कहा है कि मुझे खुशी है कि मन की बात के 100 एपिसोड पूरे हो रहे हैं। वह अपने रेडियो शो के 100वें संस्करण का "बेसब्री से इंतजार" कर रहे थे।
यह भी पढ़ें- Mann Ki Baat@100: बिल गेट्स ने पीएम मोदी को दी शुभकामनाएं, जानें दुनिया के इस दिग्गज बिजनेसमैन ने क्या-क्या कहा?
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.