
नेशनल डेस्क। देश के खिलाफ बड़ी साजिश नाकाम हो गई है। हिन्दू नेताओं की हत्या की साजिश रच रहे मौलवी को सूरत से पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। लोकसभा चुनाव के बीच पुलिस ने बड़ी वारदात को होने से बचा लिया है। देश के हिन्दूवादी नेताओं और भाजपा नेताओं को जान से मारने की धमकी देने और हत्या की साजिश रचने के आरोपी 27 वर्षीय मौलवी मोहम्मद शोहेल उर्फ मौलवी अबूबकर टीमोल को सूरत क्राइम ब्रांच ने सूरत के कठौर इलाके से गिरफ्तार किया है। आरोपी मौलवी से पूछताछ में कुछ खुलासे भी हुए हैं। अभी आरोपी से पूछताछ चल रही है।
मौलवी की हिटलिस्ट में थे कई नाम
मौलवी की हिट लिस्ट में कई हिन्दू नेताओं के नाम शामिल थे। इनमें पूर्व बीजेपी नेता नूपुर शर्मा, भाजपा विधायर टी. राजा सिंह, हिन्दूवादी नेता उपदेश राणा शामिल थे। अबूबकर पेशे से मौलवी होने के साथ इस प्रकार की अनैतिक गतिविधियों में लिप्त था।
पढ़ें Watch Video: 'PM मोदी की वजह से टूटी मेरी शादी', पाकिस्तानी मौलवी ने दिया अजीबोगरीब बयान
उपदेश राणा की हत्या को एक करोड़ की सुपारी
हिन्दू सनातन संघ के अध्यक्ष उपदेश राणा को मारने के लिए 1 करोड़ रुपये की सुपारी दे रखी थी। मौलवी ने उपदेश राणा को नेपाल और पाकिस्तान के कट्टरपंथी व्हाट्सएप ग्रुप से जोड़कर हत्या की धमकी दी थी। इसके अलावा मौलवी भाजपा की पूर्व नेता नूपुर शर्मा और भाजपा टी राजा सिंह के खिलाफ भी साजिश रच रहा था।
धागा बनाने की फैक्ट्री में था कर्मचारी
मौलवी सूरत में एक धागा बनाने की फैक्ट्री में कर्मचारी था। वह कठौर गांव का ही रहने वाला था। वह मुस्लिम बच्चों को कौमी ज्ञान भी देता था। क्राइम ब्रांच के उसके कट्टरपंथी रवैये की भनक लगने पर वह उसकी गतिविधियों पर नजर रखने लगी थी। वह धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाले पोस्ट भी किया करता था। पुलिस ने उसे सूरत से गिरफ्तार किया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। मामले में और भी खुलासे की उम्मीद है।
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.